Samsung Galaxy Z Fold 7: लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के अगले बड़े लॉन्च का इंतज़ार सभी को है, जिसमें हमें नए फोल्डेबल देखने को मिलेंगे। इसमें सबसे खास होगा Galaxy Z Fold 7, जिसमें कुछ दिलचस्प अपग्रेड आ सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सामने आ रही लीक खबरों के आधार पर इसके फीचरों की कुछ जानकारी सामने आने लगी है, जो सैमसंग फैंस को उत्साहित कर सकती है।

जुलाई 2025 में Samsung के अगले Galaxy Unpacked event में कंपनी Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को पेश करेगी। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि एक और तीसरा फ़ोन यानि ट्राई-फोल्ड भी इस सूची में शामिल हो सकता है। हम यहाँ आपको Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशन और उसकी कीमतों की जानकारी दे रहे हैं, जो लॉन्च से पहले लीक खबरों और रिपोर्ट्स में अभी तक सामने आयी है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Samsung Galaxy Z Fold 7 में मुख्य डिस्प्ले 8.2-इंच की AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। वहीँ इसमें बाहरी या कवर डिस्प्ले 6.5-इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है। ये फ़ोन पिछले सालों के फोल्डेबल देखते हुए ज़ाहिर है कि Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ ही आएगा, जिसमें आपको 12GB तक की रैम और 512GB की स्टोरेज मिलने के आसार हैं। लीक हुई रिपोर्ट बताती हैं कि ये फोन 4,400mAh की बैटरी के साथ आएगा।

इसके अलावा अन्य लीक बताते हैं कि Galaxy Z Fold 7 इस बार 200MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 10MP व 4MP सेल्फी सेंसरों के साथ आ सकता है।

इसके लॉन्च के समय का अंदाज़ा तो हम सभी को है, और अब ज़ाहिर है कि लोगों को इसकी कीमतें जानें में उत्सुकता होगी। तो जो जानकारी सामने आयी है, वो ये है कि कंपनी इस बार शायद कीमतों को नहीं बढ़ाएगी और इस फोल्डेबल फोन की शुरूआती कीमत वही 1,64,999 रुपए होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

Discuss

Be the first to leave a comment.