Samsung Galaxy Z Fold7 के फोटो लीक; कंपनी का अब तक का सबसे पतला और मज़बूत फोल्डेबल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung का आने वाला नया फोल्डेबल, Galaxy Z Fold7, कंपनी का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फ़ोन हो सकता है। इस फोल्डेबल फ़ोन का नया लीक Android Headlines द्वारा सामने आया है, जिससे हमें पहली बार Samsung Galaxy Z Fold7 का पूरा लुक देखने को मिला है। हालांकि इसका डिज़ाइन Z Fold6 से बहुत अलग नहीं दिखता, लेकिन ये Samsung के Z Fold सीरीज़ के लिए काफी लंबे समय में सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है। [अंग्रेजी में पढ़ें]

मिलता जुलता डिज़ाइन

पहली नज़र में, Z Fold7, लगभग Z Fold6 जैसा ही दिखता है—वैसा ही बुक-स्टाइल फोल्ड, वही वर्टिकल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वही एल्यूमिनियम फ्रेम। लेकिन Samsung ने कुछ छोटे-छोटे बदलाव किए हैं। अंदर की डिस्प्ले के बेज़ल थोड़ा पतले लगते हैं, और हिंज पहले से ज़्यादा बेहतर दिख रही है, जिससे इसकी मज़बूती और बढ़ जाएगी और क्रीज़ भी और कम होगी (हालांकि क्रीज़ को लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता)।

Samsung Galaxy Z Fold7

Galaxy Z Fold7 में मिलेगा स्लिम डिज़ाइन

Android Headlines के मुताबिक, Galaxy Z Fold7 अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.5mm का है। अगर इसे फोल्ड किया जाए, तो लॉजिक के हिसाब से ये 9mm (4.5mm x 2) होना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। डिस्प्ले बेज़ेल और दोनों हिस्सों के बीच के बारीक गैप को भी ध्यान में रखना पड़ता है। पिछले मॉडलों के अनुसार, Fold7 के फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 9.8mm हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Fold7

आप इस तरह समझ सकते हैं, Galaxy Z Fold6 SE को अनफोल्ड करके उसका साइज़ 4.9mm होता है और फोल्ड करने पर इसकी मोटाई 10.6mm होती है, लगभग 0.8mm का अंतर था, जो इसके अन्य एलिमेंट्स की वजह से है। वहीं, Z Fold6 की मोटाई 5.6mm (अनफोल्डेड) और 12.1mm (फोल्डेड) है। यानि Fold7 बंद होने पर अपने पिछले मॉडल से लगभग 2.3mm पतला होगा।

अब बात करें कैमरा बंप करें तो, इसकी वजह से 0.5mm और जुड़ेगा, लेकिन पिछले डिज़ाइनों को देखते हुए ये आंकड़ा थोड़ा सही नहीं लगता है। अगर Samsung Z Fold6 SE में इस्तेमाल हुआ नया 200MP सेंसर Fold7 में भी आएगा, तो कैमरा बंप 0.5mm से ज़्यादा होगा।

Samsung Galaxy Z Fold7

इन सबके बावजूद भी, Z Fold7 बाज़ार के सबसे पतले बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोनों में से एक होगा। हालांकि, ये यह सबसे पतला नहीं होगा, क्योंकि ये टाइटल हाल ही में लॉन्च हुए OPPO Find N5 ने चुरा लिया है, जो अनफोल्ड होने पर 4.2mm और फोल्ड होने पर 8.93mm मोटा है।

बड़ी और चौड़ी डिस्प्ले

Fold7 में मुख्य स्क्रीन 8.2-इंच की और कवर स्क्रीन 6.5-इंच की हो सकती है, जो पहले से थोड़ी बड़ी होगा। अंदाज़न, इसका माप 158.4 x 143.1 x 4.5mm होगा, जिसके अनुसार बाहरी स्क्रीन 11mm चौड़ी हो सकती है। अगर ऐसा है, तो ये Samsung की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी समस्या, नैरो या पतली स्क्रीन को हल कर देगा। इसकी तुलना में, Fold 6 का माप 153.5 x 132.6 x 5.6mm है।

नया Snapdragon 8 Elite और पुरानी बैटरी

Samsung Galaxy Z Fold7

Samsung इस बार Fold7 में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट दे सकता है, जो Galaxy S25 सीरीज़ में भी था। कुछ लीक्स के अनुसार, इस प्रोसेसर का 7-कोर वेरिएंट, जिससे थर्मल मैनेजमेंट बेहतर हो सकता है, आने की चर्चा भी थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। Exynos 2500 को लेकर भी अफवाहें हैं, लेकिन Samsung और Qualcomm की कस्टम पार्टनरशिप को देखते हुए, ये भी मुश्किल लग रहा है।

वहीँ बैटरी में शायद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। Fold7 में वही 4,400mAh की बैटरी आ सकती है, जो Samsung ने पिछले साल भी दी थी। वहीँ दूसरे ब्रैंड, पतले स्मार्टफोनों में भी 5,600mAh तक की बैटरी तक दे रहे हैं और उसका कारण सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी है।

इसके अलावा, इस बार S Pen के भी थोड़े मोटे होने की सम्भावना है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि Samsung इसमें Bluetooth Air Action फीचर देगा या नहीं।

इस बार कैमरा में भी मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Samsung Galaxy Z Fold7

Samsung के फोल्डेबल फोनों में कैमरा हमेशा थोड़ा कमजोर ही दिखा है, लेकिन Fold7 में कुछ सुधार देखने को मिल सकते हैं। इसमें Z Fold6 SE की तरह 200MP का प्राइमरी सेंसर हो सकता है, साथ में 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 10MP का 3X टेलीफोटो लेंस आने के आसार हैं। सेल्फीज़ के लिए कवर स्क्रीन पर 10MP का सेल्फी कैमरा और प्राइमरी डिस्प्ले पर 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold7 कब लॉन्च होगा

Samsung हर साल अपने फोल्डेबल फोन्स की लॉन्चिंग को थोड़ा पहले कर रहा है, लेकिन चूंकि Galaxy S25 सीरीज़ इस बार थोड़ी देरी से आई है, इसलिए Z Fold7 भी थोड़ा लेट हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये जुलाई 2025 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में लॉन्च होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

Imageबड़ी बैटरी और ट्रिपल-फोल्ड डिस्प्ले के साथ इसी दिन लॉन्च होगा Samsung Galaxy Z TriFold

Samsung अब फोल्डेबल फोनों को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। लंबे समय से चर्चाओं में चल रहा Galaxy Z TriFold, जो कंपनी का पहला triple-folding smartphone होगा, अब आखिरकार 5 दिसंबर 2025 तक लॉन्च हो सकता है। ये दवा एक नए लीक में किया गया है। माना जा रहा है कि …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

ImageiPhone Air लॉन्च: Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone, जानें कीमत और फीचर्स

Apple ने अपने साल के सबसे बड़े “Awe Dropping” इवेंट में नया iPhone Air लॉन्च (iPhone Air launch) कर दिया है। ये कंपनी की नई AIR सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है और साथ ही अब तक का सबसे पतला iPhone भी। slimmest iPhone ever के रूप में इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और वज़न मात्र …

Discuss

Be the first to leave a comment.