Galaxy Z TriFold First Look: ऐसा फोल्डेबल पहले कभी नहीं देखा होगा आपने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सालों की अफवाहों और लीक के बाद आखिरकार Samsung ने अपने पहले tri-fold smartphone Galaxy Z TriFold का पहला ऑफिशियल लुक दिखा दिया है। ये झलक साउथ कोरिया में चल रहे APEC 2025 Summit से ठीक पहले K-Tech Showcase में देखने को मिली। कंपनी ने इसे एक ग्लास केस में डिस्प्ले पर रखा था, यानि अभी किसी को भी इस फोन पर अपने हाथ आज़माने का मौका नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: Instagram ने लॉन्च किया Watch History फीचर: अब पुरानी Reels भी मिलेंगी झटपट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Galaxy Z TriFold का डिज़ाइन है थोड़ा अलग

Samsung Galaxy Z TriFold को देखकर साफ है कि कंपनी ने foldable technology को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। ये फोन दो inward folding hinges के साथ आता है, जो इसे एक 6.5 इंच के फोन से बदलकर करीब 10 इंच की बड़ी टैबलेट-जैसी स्क्रीन में बदल देता है। डिज़ाइन के लिहाज़ से ये ये कुछ हद तक Samsung Galaxy Z Fold 7 से मिलता-जुलता है, लेकिन इस बार इसका फोल्डिंग मेकनिज़्म और भी एडवांस्ड है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, tri-fold display की क्रीज़ लाइनें लगभग नजर नहीं आतीं, जो कि पुराने फोल्डेबल फोनों की सबसे बड़ी कमी रही है। हर पैनल में अलग-अलग बैटरी मॉड्यूल हैं, जिससे बैटरी लाइफ पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Phones in November 2025: OnePlus से iQOO तक धमाकेदार लॉन्च की लिस्ट देखें

मिलेंगे दमदार स्पेसिफिकेशन (लीक के अनुसार)

Galaxy Z TriFold में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB RAM, और 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ 100x ज़ूम सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें 6.54-इंच की कवर स्क्रीन और करीब 9.96-इंच का ट्रिपल-फोल्डिंग डिस्प्ले आने के आसार हियँ। बताया जा रहा है कि इसमें टाइटेनियम फ्रेम होगा, जिससे फोन हल्का और मज़बूत बनेगा।

कीमत और लॉन्च डिटेल

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy Z TriFold price करीब 4 मिलियन won (लगभग ₹2.3 लाख) तक जा सकती है। शुरुआत में ये डिवाइस दक्षिण कोरिया और चीन जैसे चुनिंदा बाज़ारों में ही लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इसे ग्लोबली भी रिलीज़ कर सकती है, लेकिन कुछ सीमित बाज़ारों में सीमित यूनिट्स के साथ।

विशेष बात ये है कि Samsung ने इस फोन को Huawei Mate XT के सीधा मुकाबले में उतारा है, जो दुनिया का पहला tri-fold smartphone था। लेकिन मज़बूती और डिस्प्ले में आने वाली समस्याओं के कारण Huawei को भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी। वहीं Samsung अब अपनी कई सुधारों के बाद बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ इस सेगमेंट में बाज़ी मारने की तैयारी में है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

ImageGalaxy Z TriFold अमेरिका में लॉन्च, कीमत जानकर ज़्यादातर लोग यकीन नहीं कर पाएंगे

Samsung का नया Galaxy Z TriFold पहली नज़र में जितना futuristic लगता है, उतना ही इसकी कीमत लोगों को चौंका देती है। ट्रिपल-फोल्ड डिज़ाइन और टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन के साथ यह फोन 2026 में स्मार्टफोन किस दिशा में जा रहे हैं, उसका संकेत देता है। लेकिन इस इनोवेशन के साथ एक बड़ा सवाल भी …

Imageबड़ी बैटरी और ट्रिपल-फोल्ड डिस्प्ले के साथ इसी दिन लॉन्च होगा Samsung Galaxy Z TriFold

Samsung अब फोल्डेबल फोनों को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। लंबे समय से चर्चाओं में चल रहा Galaxy Z TriFold, जो कंपनी का पहला triple-folding smartphone होगा, अब आखिरकार 5 दिसंबर 2025 तक लॉन्च हो सकता है। ये दवा एक नए लीक में किया गया है। माना जा रहा है कि …

Imageभविष्य हाथ में पकड़ लिया… Samsung का TriFold फोन क्या सच में गेम बदल देगा?

आज जो फोल्डेबल फोन हम जेब में लेकर चलते हैं, वो डिज़ाइन, वो फोल्ड और वही बड़ी स्क्रीन, वो अब थोड़े आम हो रहे हैं। लेकिन Samsung का नया Galaxy Z TriFold यह साफ संकेत देता है कि आने वाले सालों में स्मार्टफोन ऐसे नहीं रहेंगे। यह फोन सिर्फ फोल्ड नहीं होता, बल्कि तीन हिस्सों …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.