Samsung TriFold की कीमत सुनकर उड़ गए होश, क्या ये भारत में आएगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपना पहला ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन – Galaxy Z TriFold, ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। लेकिन आज हर जगह इसके फीचरों से ज़्यादा इसकी कीमत पर ही चर्चा हो रही है। फोन सिर्फ फोल्ड नहीं होता, दो बार खुलकर पूरा 10-इंच का बड़ा डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले बन जाता है। यानि फोन और टैबलेट, दोनों का एक्सपीरियंस एक ही डिवाइस में। लेकिन वहीँ इसकी कीमतें भी काफी ऊँची है। आइये जानते हैं कि कितनी हैं कीमतें और इस दाम पर आपको क्या ख़ास फीचर मिल रहे हैं।

कीमत इतनी हाई क्यों है? एक नज़र प्राइस ब्रेकडाउन पर

Samsung ने कोरिया में Galaxy Z TriFold की कीमत KRW 3,590,400 रखी है, जो भारत के हिसाब से लगभग ₹2.20–2.45 लाख बैठती है। और यही वजह है कि आज इसकी प्राइसिंग हर जगह ट्रेंड कर रही है। यूरोप, UK और US के कन्वर्टेड प्राइस देखे जाएं तो यह फोन आसानी से $2,500–$3,000 की रेंज में जाता है।

हालांकि Samsung Galaxy Z TriFold price in India कितना होगा ये अभी साफ नहीं है, क्योंकि अभी इसके भारतीय मार्केट लॉन्च पर ही कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है।

Galaxy Z TriFold

ये भी पढ़ें: Leak में खुलासा: क्यों Galaxy S26 Ultra की बैटरी पर सबसे ज़्यादा चर्चा है?

Samsung Galaxy Z TriFold का डिज़ाइन, ड्यूरेबिलिटी और डिस्प्ले

Galaxy Z TriFold का असली जादू इसके dual-rail Armor FlexHinge में है, जो इसे दो बार खुलने में मदद करता है। फोल्ड होने पर यह एक मोटा स्मार्टफोन लगता है, लेकिन खुलते ही 159.2 × 214.1 × 3.9mm की अल्ट्रा-थिन प्रोफाइल दिखाता है, जो आज तक किसी भी फोल्डेबल की तुलना में सबसे बेहतर है।

इसका बिल्ड भी पूरी तरह प्रीमियम है:

  • एडवांस्ड आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम
  • टाइटेनियम हिन्ज हाउसिंग
  • Ceramic glass fiber polymer बैक
  • IP48 डस्ट + वॉटर प्रोटेक्शन
  • Gorilla Glass Ceramic 2 कवर स्क्रीन

इसका अंदर का मुख्य 10-इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जबकि 6.5-इंच की बाहरी डिस्प्ले 2,600 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है।

ये भी पढ़ें: Netflix Free Hacks 2025: कौन से तरीके सच में काम करते हैं?

परफॉर्मेंस, कैमरा और AI फ़ीचर्स

Samsung Galaxy Z TriFold को Snapdragon 8 Elite for Galaxy 3nm चिपसेट से पावर मिलती है। यानि आपको परफॉरमेंस यहां वही मिलेगी जो Samsung अपनी प्रीमियम Ultra सीरीज़ में देता है।

स्टोरेज विकल्प: 16GB RAM + 512GB / 1TB

कैमरा सेटअप भी फ्लैगशिप-ग्रेड है:

  • 200MP प्राइमरी (OIS + 2× in-sensor zoom)
  • 12MP अल्ट्रा वाइड
  • 10MP टेलीफोटो (3× ऑप्टिकल, 30× डिजिटल)
  • दो 10MP सेल्फी कैमरे (मुख्य + कवर डिस्प्ले)

AI फीचर्स में Photo Assist, Gemini Live और Google AI Pro की 6-महीने की ट्रायल भी मिलती है, जिससे यूज़र्स को और भी बेहतर अनुभव मिलेगा।

बैटरी व मल्टीटास्किंग पावर

  • 5,600mAh ट्राई-सेल बैटरी
  • 45W फास्ट चार्जिंग (30 मिनट में 50%)
  • 15W वायरलेस चार्जिंग

One UI 8 + Android 16 में आपको three-way split multitasking, और नया standalone Samsung DeX मिलता है, जिसमें चार वर्चुअल वर्कस्पेस तक चला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Upcoming Smartphones in December: दिसंबर में होने वाला बड़ा धमाका

क्या भारत में यह प्रीमियम फोल्डेबल आएगा?

अभी तक Samsung ने भारत लॉन्च पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन दूसरे ग्लोबल मार्केट्स जैसे चीन, ताइवान, सिंगापुर और UAE में यह दिसंबर में ही आ रहा है, जबकि यू. एस. में ये Q1 2026 में दस्तक देगा। हालांकि सैमसंग के लिए भारत भी एक मुख्य बाज़ार है, तो आसार हैं कि यू. एस के आसपास ही ये भारत में भी एंट्री करे।

लेकिन भारत में अगर यह आता है, तो इसकी कीमत निश्चित रूप से इसे आज के मार्केट में सबसे एक्सक्लूसिव फोल्डेबल बना देगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026 India

जनवरी, फरवरी और मार्च की लगातार हलचल के बाद अब अप्रैल 2026 थोड़ा शांत ज़रूर दिख रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह महीना कम अहम होने वाला है। इस बार लॉन्च की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जो स्मार्टफोन आने वाले हैं, उनका असर सीधे अपने-अपने सेगमेंट पर देखने को मिल …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.