Samsung Neo QLED 8K और Neo QLED 4K टीवी रेंज भारत में लॉन्च, कीमतें 1,70,000 से 13,00,000 रूपए तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साउथ कोरियाई कंपनी Samsung ने अपनी नयी हाई-एन्ड QLED TVs आज भारत में पेश की हैं। टीवी के शौक़ीन लोगों को ये रेंज काफी पसंद आने वाली है। इस प्रीमियम स्मार्ट टीवी रेंज को पहले CES 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी एक बार फिर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करके, टीवी के बाज़ार में अपना शेयर बढ़ाने की तैयारी में है। इनमें Samsung Neo QLED 8K सीरीज़ और Neo QLED TVs लॉन्च की गयी हैं, जो एक साधारण टीवी से कहीं ज़्यादा हैं। हालांकि ये टीवी जितने शानदार हैं, उतनी ही इनकी कीमतें भी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A73 रिव्यु: क्या आपको 45,000 के बजट में इसे खरीदना चाहिए?

कीमतें और उपलब्धता

Samsung Neo QLED 8K स्मार्ट टीवी में 3 मॉडल आये हैं

  • 85-इंच QN900B मॉडल – 13,49,990 रूपए।
  • 75-इंच QN800B मॉडल – 7,99,990 रूपए।
  • 65-इंच QN700B मॉडल – 3,24,990 रूपए।

वहीँ Samsung Neo QLED 4K टीवी रेंज में तीन अलग टीवी अलग-अलग साइजों में आएंगे।

  • QN95B 55-इंच –  ₹2,14,990 रूपए।
  • QN95B 65-इंच – ₹2,89,990 रूपए।
  • QN90B 65-इंच – 2,54,990 रूपए।
  • QN90B 55-इंच – 1,84,990 रूपए।
  • इसमें 50,75 और 85 इंच की टीवी की कीमतें आना अभी बाकी है।
  • QN85B 65-इंच – 2,34,990 रूपए।
  • QN85B 55-इंच – 1,69,990 रूपए।

Samsung की ये सभी टीवी Samsung स्टोर, बड़े इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, ऑनलाइन चैनल Flipkart, Amazon और Samsung की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ये पढ़ें: 2022 में उपलब्ध 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

Samsung Neo QLED टीवी रेंज स्पेसिफिकेशन

Samsung Neo QLED 8K फ्लैगशिप रेंज में 65, 75 और 85 इंच की स्मार्ट टीवी, Samsung के Neural Quantum 8K प्रोसेसर के साथ आएँगी और इनमें Quantum Matrix Pro टेक्नोलॉजी दी गयी है। इस चिपसेट के साथ ये टेलीविज़न जो कंटेंट 8K में नहीं है, उसकी भी क्वॉलिटी को बढ़ाने की क्षमता रखता है, जैसे कि Netflix पर उपलब्ध 1080p यानि फुल एचडी कंटेंट)। इनमें स्पीकर ऊपर की तरफ दिए गए हैं। 144Hz की डिस्प्ले बेहद पतले (स्लिम) बेज़ेलों के साथ मौजूद है।

इसके अलावा नयी Samsung Neo QLED 4K टीवी रेंज में Quantum Matrix टेक्नोलॉजी मौजूद है, जो Quantum Mini LED लाइटों के साथ काम करती है। ये लाइट रेगुलर LED लाइटों के मुकाबले 40% छोटी हैं।

साथ ही बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए इन सभी टेलीविज़नों में आपको Quantum HDR 32x के साथ HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन के साथ साउंड क्वॉलिटी को बेहतर करने के लिए Dolby Atmos साउंड सपोर्ट भी इसमें मौजूद है। इसके अलावा इनमें शेप अडैप्टिव लाइट कंट्रोल (Shape Adaptive Light control) दिया गया है, जो फ्रेम में मौजूद ऑब्जेक्ट के अनुसार लाइट को कंट्रोल करता है, जिससे वो फ्रेम या पिक्चर और बेहतर बने।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image‘25 साल में भारत बदल जाएगा…’ The Kerala Story 2 के ट्रेलर ने क्यों छेड़ी नई बहस?

‘The Kerala Story 2 – Goes Beyond’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। 2023 में आई पहली फिल्म की तरह इसका सीक्वल भी रिलीज़ से पहले चर्चा के केंद्र में आ गया है। कुछ दर्शकों ने इसे “हार्ड-हिटिंग” और “रियल स्टोरी” बताया, तो वहीं कई लोगों ने …

ImageTCL ने इंडिया में किये 4K और 8K Android TV 50W Onkyo साउंड बार और डॉल्बी विज़न के साथ लांच

इंडियन मार्किट में आज TCL कंपनी ने अपनी लेटेस्ट QLED टीवी रेंज को अलग-अलग स्क्रीन साइज़ के साथ पेश कर दिया है जिनकी कीमत 45,990 रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने C715, C815 और X915 सीरीज को 50 इंच से 85 इंच स्क्रीन साइज़ तक लांच किया है। यह सभी स्मार्टटीवी एंड्राइड प्लेटफार्म पर आधारित है …

ImageXiaomi 16 दिसम्बर को लांच करेगी Mi QLED TV को इंडिया में लांच

Xiaomi ने आज सुनिश्चित कर दिया है की कंपनी इंडिया में 16 दिसम्बर को अपना 55 इंच QLED स्मार्टटीवी लांच करने वाली है। कंपनी ने हैदराबाद आधारित Radiant Appliances से पार्टनरशिप की है जो इंडिया में टीवी प्रोडक्शन और आगामी QLED TV को मैन्युफैक्चर्ड करेगी। PIT से बात करते हुए Xiaomi India के Category Lead Eashwar …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

ImageMotorola Edge 70 भारत में लॉन्च, डिज़ाइन से लेकर AI तक सब कुछ बदला हुआ

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है, लेकिन ये फोन बाकियों से थोड़ा अलग है। जो चीज़ इसे अलग बनाती है, वो है इसका डिज़ाइन और AI का कॉम्बिनेशन, जिसे कंपनी ने साफ तौर पर फ्यूचर फोकस्ड यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ये फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.