Xiaomi 16 दिसम्बर को लांच करेगी Mi QLED TV को इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आज सुनिश्चित कर दिया है की कंपनी इंडिया में 16 दिसम्बर को अपना 55 इंच QLED स्मार्टटीवी लांच करने वाली है। कंपनी ने हैदराबाद आधारित Radiant Appliances से पार्टनरशिप की है जो इंडिया में टीवी प्रोडक्शन और आगामी QLED TV को मैन्युफैक्चर्ड करेगी।

PIT से बात करते हुए Xiaomi India के Category Lead Eashwar Nilakantan ने कहा की वो अब प्रीमियम स्मार्टटीवी सेगमेंट में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इंडिया में बढती प्रीमियम स्मार्टटीवी की मांग को देखते हए जल्द ही इस सेगमेंट में भी बेहतरीन लाइनअप पेश करेंगे।

QLED टीवी अभी के लिए टीवी मार्किट का सिर्फ 0.5% हिस्सा है और शाओमी का लक्ष्य इसको अपने साल तक दुगुना करना है।

QLED टीवी काफी हद्द तक LED टीवी जैसे ही है सिर्फ QLED टीवी में आपको बैकलाइट और LCD सबस्ट्रेट के बीच में क्वांटम डॉट फ्लिम का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से आपको बेहतर कलर और वाइड डायनामिक रेंज देखने को मिलती है।

शाओमी का ये अपकमिंग QLED स्मार्टटीवी पिछले साल नवम्बर में लांच किये गये Mi TV 5 Pro का एक रिब्रांडेड वर्जन भी हो सकता है।

सैमसंग QLED टीवी का अभी के लिए सबसे बड़ा प्रमोटर है जो प्रीमियम सेगमेंट में टीवी को सेल कर रहा है। OnePlus के QLED टीवी काफी किफायती कीमत पर बाज़ार में पेश किये गये थे तथा हाल ही में सिर्फ 55,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया TCL 4K QLED स्मार्टटीवी मुकाबले को काफी कड़ा बनाता है। देखते है अब शावामी इस नए प्रीमियम सेगमेंट में कैसा परफॉरमेंस देती है।

 

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageXiaomi का सबसे बड़ा 75-इंच स्मार्ट टीवी Mi QLED TV 75 हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Xiaomi ने इंडिया में अपनी Mi 11 सीरीज के साथ अपने सबसे बड़े स्मार्ट टीवी को Mi QLED TV को लांच कर दिया है। इंडिया में यह कंपनी का सबसे बड़ा और प्रीमियम स्मार्टटीवी है। टीवी में आपको 4K पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 100% NTSC कवरेज, डॉल्बी विज़न, HDR10+, 30W स्पीकर सिस्टम और बिल्ट …

ImageXiaomi ला रहा है अपना सबसे बड़ा टीवी इंडियन मार्किट में, होगा 23 अप्रैल को लांच

शाओमी इंडिया में अपने अब तक के सबसे बड़े टीवी को लांच करने की घोषणा कर चूका है। कंपनी अपने MI QLED TV 7 को पेश करने की तरफ संकेत दे रही है। टीवी का स्क्रीन साइज़ ७५ इंच होगा जबकि रेज़ोलुशन 4K रहने वाला है। कंपनी प्रोडक्ट को 23 अप्रैल को लांच करने वाली …

Image₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है। यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.