Samsung UI 6.1.1 अपडेट रोलआउट करने वाला है, कंपनी इसे Galaxy S24 सीरीज और पिछले मॉडल्स के लिए पेश करने वाली है। इस अपडेट के साथ कई Galaxy AI फीचर्स को भी पेश किया जायेगा, जिनमें Interpreter और Chat Assist जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। आगे Samsung UI 6.1.1 अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़े: Google ने पेश किया Gemini द्वारा संचालित AskPhotos फीचर, कुछ ही यूजर्स कर पाएंगे उपयोग
Samsung UI 6.1.1 अपडेट
कंपनी ने अपनी माइक्रो साइट पर एक पोस्ट के माध्यम से ये घोषणा की है, कि इस नए अपडेट में कुछ शानदार AI फीचर्स को शामिल किया जायेगा। Interpreter और Chat Assist के अतिरिक्त कंपनी sketch assistant, Note Assist जैसे फीचर्स को भी पेश करेगी। sketch assistant फीचर का उपयोग करके आप आसानी से S-Pen द्वारा कोई भी ड्राइंग या डूडल बना कर उसे स्केच में बदल सकते हैं।
इसका Note Assist फीचर भी काफी काम का होने वाला है, जिसकी सहायता से किसी भी रिकॉर्डिंग को ट्रांस्क्रिब किया जा सकता है, और समरी भी बनायीं जा सकती है। इसी के साथ आपको Portrait Studio मिलने वाला है, जिसकी सहायता से किसी भी इमेज को कार्टून में बदला जा सकता है, या आप उसमें वाटरकलर जैसे अलग अलग फिल्टर्स का उपयोग कर सकते हैं।
Chat assist आपको अपने इमेल्स में सुधर करने या सोशल मीडिया या अन्य चीजों के लिए पोस्ट जनरेट करने में सहायता करता है। इस अपडेट में इन सब के अतिरिक्त आपको PDF Overlay Translation, Sound Search, और Instant Slo-mo जैसे फीचर्स भी मिलेंगे जो काफी चीजों को आपके लिए आसान बना देते हैं।
UI 6.1.1 अपडेट के लिए एलिजिबल डिवाइसेस
कंपनी के अनुसार ये अपडेट सिर्फ कुछ ही फ़ोन में दिया जायेगा, जिनमें Galaxy S24 सीरीज, Galaxy S23 सीरीज, Galaxy S23 FE, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5, और Galaxy Tab S9 सीरीज शामिल हैं। कंपनी के अनुसार इनमें से कुछ डिवाइस में ये अपडेट One UI 6.1 के नाम से दिखेगा और बाकि अन्य में One UI 6.1.1 के नाम से नजर आएगा।
ये पढ़े: Nothing Ear Open टीज़र आया सामने; जल्द होने ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।