Samsung Galaxy S25 Ultra डिज़ाइन लीक: विज़ुअल बेज़ेल्स के साथ मिल सकती है, असीमेट्रिकल डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Samsung ने अपने दो शानदार फ़ोन Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 लॉन्च किये हैं, और अब कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप फ़ोन Samsung Galaxy S25 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। हालांकि लॉन्च से पहले ही फ़ोन के डिज़ाइन और कैमरा की कुछ जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गयी है। लीक हुई जानकारी के अनुसार इसमें असीमेट्रिकल डिज़ाइन दिया जा सकता है, लेकिन S24 Ultra की तुलना में विज़ुअल बेज़ेल्स को कम किया जा सकता है। कैमरा क्वालिटी पिछले मॉडल की तरह ही समान हो सकती है, लेकिन 2 सेंसर्स को अपग्रेड किया गया है। आगे Samsung Galaxy S25 Ultra डिज़ाइन और कैमरा क्वालिटी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Realme 13 Pro 5G Series स्पेसिफिकेशन्स, डिज़ाइन, और कलर ऑप्शंस लीक: 30 जुलाई को होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S25 Ultra डिज़ाइन

फ़िलहाल कंपनी द्वारा इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, लेकिन एक टिपस्टर Ice Universe ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से Samsung Galaxy S25 Ultra डिज़ाइन की जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार फ़ोन में असीमेट्रिकल डिज़ाइन दिया जा सकता है। इसका मतलब है, कि पिछले हिस्से में गोलाई को बढ़ा कर अगला हिस्सा सपाट रखा जा सकता है।

पोस्ट के अनुसार ये बदलाव इसलिए किया जा सकता है, ताकि फ़ोन को हाथ में लेने के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर किया जा सके। टिपस्टर ने जानकारी देते हुए ये भी बताया है , कि अपने पुराने मॉडल की तुलना में इसमें विज़ुअल बेज़ेल्स को कम किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें पतला मध्य फ्रेम देखने को मिल सकता है। फ़ोन में फ्लैट स्क्रीन मिलने की भी उम्मीद है।

कैमरा क्वालिटी (अपेक्षित)

इंटरनेट पर वायरल खबरों के अनुसार इस फ़ोन के बैक पैनल पर अपग्रेडेड सेंसर्स के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें मौजूदा वाइड एंगल सेंसर को नए 1/2.76 इंच JN1 सेंसर से बदला जा सकता है, इसके अतिरिक्त टेलीफ़ोटो कैमरा को भी 50 मेगापिक्सल 1/3 इंच Isocell सेंसर में बदला जा सकता है। परिणामस्वरूप, फ़ोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल, और 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का रियर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।  

ये पढ़े: iQoo Z9 Lite 5G भारत में लॉन्च: कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageSamsung Galaxy S25 Ultra में मिल सकता है ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानकारी हुई लीक

Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर नयी खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार अब आपको इसके बैक पैनल पर क्वाड-कैमरा की जगह ट्रिपल कैमरा देखने के लिए मिल सकता है, क्योंकि इस बार कंपनी अपने आगामी फ़ोन Samsung Galaxy S25 Ultra camera सेटअप में से एक सेंसर कम कर सकती हैं। हालांकि इससे …

ImageSamsung Galaxy M35 डिज़ाइन हुई लीक, Galaxy A35 के रिब्रांड के रूप में पेश हो सकता है

हाल ही में Samsung Galaxy M35 डिज़ाइन की खबरें सामने आयी हैं, इसके पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में खबरें वायरल हुई थी, और अब एक एक्स यूजर द्वारा इसके डिज़ाइन की इमेज लीक कर दी गयी हैं। डिज़ाइन से समझ आ रहा है, कि इस फ़ोन को कंपनी Galaxy A35 के रिब्रांड के रूप …

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.