Galaxy Z Flip FE लॉन्च की जानकारी सामने आयी, कम कीमत पर अगले साल होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस साल Samsung ने Galaxy z सीरीज में दो शानदार फोल्डेबल फोन्स को लॉन्च किया, जिसमें से Z Fold 6 का एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया गया है। कंपनी इस सीरीज में एक और नए मेंबर को शामिल करने की तैयारी में लगी हुई है, हाल ही में सामने आए लीक के अनुसार कंपनी अगले साल तक Galaxy Z Flip FE को लॉन्च कर सकती है। आगे इसके बारे में थोड़ा विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: realme GT 7 Pro इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ, जानें कीमत

Galaxy Z Flip FE लॉन्च की जानकारी

इसकी जानकारी दक्षिण कोरिया के ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से टिपस्टर द्वारा साझा की गई है। जानकारी के अनुसार कंपनी साल 2025 में कम कीमत पर Galaxy Z Flip FE को लॉन्च कर सकती है, अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए इस फोन में टोन-डाउन इंटरनल हो सकते हैं।

हालांकि इस फोन की लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन Q3 के Samsung Earnings Call में कंपनी ने इसकी तरफ इशारा करते हुए बताया था, कि Samsung ऐसा तरीका ढूंढ रहा है, जिससे ग्राहक ज्यादा बजट न होने की वजह से कम कीमत पर भी उनके फोल्डेबल फ़ोन्स का एक्सपीरियंस कर पाएं।

टिपस्टर के अनुसार इस फ़ोन को 2025 मध्य के बाद पेश किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त टिपस्टर ने जानकारी देते हुए बताया है, कि कंपनी इसके साथ दो और नए मॉडल्स को पेश कर सकती है, जिसमें Samsung Galaxy S25 Slim और Galaxy Z Fold 7 सीरीज में एक और नया वैरिएंट शामिल हो सकता है। फ़िलहाल इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन जैसे जैसे नया साल आएगा इससे सम्बंधित अन्य जानकारी भी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Xiaomi 15 Ultra कैमरा डिटेल्स लीक, इन बदलाव के साथ होगा फूल पैसा वसूल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageआज थिएटर रिलीज के 24 घंटों में ही ओटीटी पर धूम मचाएगी ये फिल्म, मिलेगा भरपूर थ्रिल और एक्शन

सिनेमा के क्षेत्र में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के 24 घंटों बाद ही OTT पर रिलीज किया जा रहा है। हाल ही में सामने आयी खबरों के अनुसार साउथ की थ्रिलर मूवी DNA को सिनेमाघरों में रिलीज होने के 24 घंटों बाद ही OTT पर …

Imageक्या जल्दी ही लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy S23 FE (Fan Edition), सामने आयी नयी रिपोर्ट

Samsung Galaxy S23 FE की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। हाल ही में एक नयी रिपोर्ट आयी थी, जिसके अनुसार कंपनी Galaxy S23 FE को जल्दी ही, अपने फोल्डेबल स्मार्टफोनों से पहले बाज़ार में लॉन्च कर सकती है और इसका कारण Galaxy S23 की इस साल धीमी हुई सेल और ये फ़ोन जल्दी …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event की तारीख हुई लीक: तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकते हैं लॉन्च

Samsung के साल भर के सबसे बड़े इवेंट – Samsung Galaxy Unpacked event के बारे में इस बार काफी कुछ लीक हो चुका है। ये इवेंट अगले महीने कोरिया में ही होगा और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में प्रचलित लीकर Evan Blass द्वारा कई ट्वीट सामने आये हैं। इस इवेंट में कंपनी …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy Z Flip FE और Galaxy Watch8 Classic पर काम चल रहा है, अगले साल हो सकते हैं लॉन्च

Samsung जल्द ही अपने दो नए बहुप्रतीक्षित प्रोडक्ट्स Galaxy Z Flip FE और Galaxy Watch8 Classic को लॉन्च करने वाला है। Galaxy Z Flip FE से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके लॉन्च की पुष्टि GSMA डेटाबेस के माध्यम से हुई है। इस मॉडल में FE का मतलब  “Fan Edition” …

ImageSamsung Galaxy Flip 7 FE में मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत इतनी कम, लीक्स आएं सामने

फोल्डेबल लाइनअप में इस साल Samsung “Fan Edition” को लॉन्च करने वाला है, ताकि कम कीमत पर यूजर्स Samsung के फोल्डेबल फोन का अनुभव कर पाएं। काफी समय से Samsung Galaxy Flip 7 FE चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब हाल ही में इससे संबंधित नए लीक्स सामने आए हैं। जिसमें Samsung Galaxy …

Discuss

Be the first to leave a comment.