फिर एक बार वो समय आ गया है, जब तकनीकी प्रोडक्ट्स में इनोवेशन, कीमत और सुधार पर फोकस किया जाता हैं, और इस साल, हमारे रीडर्स द्वारा जोरों शोरों से इस नामांकन में भाग लिया गया है। हमें बताते हुए खुशी हो रही है, कि इस बार 7.6 लाख से ज़्यादा लोगों ने स्मार्टफ़ोन, लैपटॉप, टेलीविज़न, वियरेबल्स और अन्य सहित 28 केटेगरी में नामांकन के माध्यम से विजेताओं का चयन किया है।
इस नामांकन में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए 100 से ज़्यादा प्रोडक्ट्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है, लेकिन रीडर्स ने अपनी समझ और अनुभव के आधार पर ज़ोरदार और स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी है। Smartprix People’s Choice Awards 2024 सिर्फ़ वोटों के बारे में नहीं है; बल्कि इसके बारे में है, कि लोग अपने रोजमर्रा जीवन में उपयोग किये जाने वाले तकनिकी संसाधनों में किस तरह के प्रोडक्ट्स को बेहतर समझते है। आपके द्वारा दिए गए वोटों ने इस साल के पुरस्कारों को और भी ख़ास बना दिया है।
तो, आपको और इंतज़ार कराए बिना, चलिए सीधे आपको विनर्स के नाम की घोषणा की ओर ले चलते और देखते हैं, कि प्रत्येक केटेगरी में किसे ये विजेता ट्रॉफी हासिल होती है – Smartprix People’s Choice Awards 2024 Winners की घोषणा करने का समय आ गया है।
1. बेस्ट वैल्यू फॉर मनी लैपटॉप 2024

SmartPrix People’s Choice Award के लिए वैल्यू फॉर मनी लैपटॉप का खिताब ASUS Vivobook Go 15 OLED ने जीता है, इसका कारण संभवतः इसमें मिलने वाला बेहतरीन OLED डिस्प्ले, शानदार बैटरी लाइफ, और और इसकी बेहतर और तेज परफॉरमेंस है।
- 2nd place- HONOR MagicBook X16 Pro
- 3rd place-Lenovo IdeaPad 1 15ALC7
2. बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2024

बेस्ट गेमिंग लैपटॉप 2024 के लिए SmartPrix People’s Choice का विजेता HP Omen Transcend 14 है। इस लैपटॉप में स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन के साथ 2.8K OLED डिस्प्ले को शामिल किया गया है, इसके अतिरिक्त कस्टमाइजेबल RGB कीबोर्ड और शानदार गेमिंग के लिए एफिशिएंट कूलिंग सिस्टम और बेहतर प्रोसेसर मिल जाता है।
- 2nd place- ASUS ROG Strix SCAR 16
- 3rd place-MSI Raider 18 HX
3. बेस्ट क्रिएटर लैपटॉप 2024

रीडर्स द्वारा SmartPrix People’s Choice Award के अंतर्गत बेस्ट क्रिएटर लैपटॉप 2024 के लिए ASUS Zenbook Duo 14 OLED 2024 को चुना गया है। इस लैपटॉप में आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकती है, और ये OLED टच डिस्प्ले, वायरलेस कीबोर्ड, और अच्छे सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है।
- 2nd place-Apple MacBook Pro M4 Max
- 3rd place- Dell XPS 14
4. बेस्ट लैपटॉप 2024

बेस्ट लैपटॉप की केटेगरी में SmartPrix People’s Choice Award का विजेता Apple MacBook Pro M4 Pro है। इसका कारण इसमें मिलने वाला हाइली एक्यूरेट डिस्प्ले, क्वाइट ऑपरेशंस, पॉवरफुल M4 चिपसेट, 12MP वेबकेम, और लंबी बैटरी लाइफ हो सकती है।
- 2nd place- MSI Stealth 18 AI Studio
- 3rd place- Samsung Galaxy Book4 Ultra
5. बेस्ट वैल्यू फॉर मनी वेयरेबल 2024

इस केटेगरी में SmartPrix People’s Choice Award के लिए रीडर्स ने OnePlus Watch 2R को चुना है। ये स्मार्टवॉच लाइट वेट डिजाइन के साथ आती है, और इसकी लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस, और रिलायबल सेंसर ने रीडर्स को अपनी और आकर्षित किया होगा।
- 2nd place-Amazfit T-REX 3
- 3rd place-Samsung Galaxy Watch 7
6. बेस्ट स्मार्टवॉच 2024

SmartPrix People’s Choice Award के लिए बेस्ट स्मार्टवॉच 2024 की विजेता Garmin FENIX 8 सीरीज है। इस स्मार्टवॉच में सोलर चार्जिंग के साथ AMOLED डिस्प्ले को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें बेहतर वाटर रेजिस्टेंस और नेविगेशन फीचर्स को शामिल किया गया है।
- 2nd place- Apple Watch Series 10
- 3rd place- Samsung Galaxy Watch Ultra
7. बेस्ट वैल्यू फॉर मनी टैबलेट 2024

इस केटेगरी में SmartPrix People’s Choice Award के लिए Redmi Pad Pro 5G को विजेता घोषित किया गया है। संभवतः इसका इंप्रेसिव स्लीक डिजाइन, स्मार्ट पेन सपोर्ट, HyperOS का अनुभव, और 12 इंच का बड़ा डिस्प्ले रीडर्स को काफी पसंद आया होगा।
- 2nd place- HONOR Pad 9
- 3rd place- Lenovo Tab Plus
8. बेस्ट टैबलेट 2024

SmartPrix People’s Choice Award के लिए बेस्ट टैबलेट 2024 का खिताब Apple iPad Pro M4 ने जीता है। इस टैबलेट में पॉवरफुल और फास्ट परफॉरमेंस के साथ OLED एंटी ग्लेयर डिस्प्ले और लंबी चलने वाली बैटरी को शामिल किया गया है।
- 2nd place- Samsung Galaxy Tab S10 Ultra
- 3rd place- OnePlus Pad 2
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।