अगर आप सोच रहे हैं कि अब स्मार्टफोन्स और कितने पावरफुल हो सकते हैं, तो Qualcomm ने इसका जवाब दे दिया है। कंपनी ने अपने नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset को लॉन्च कर दिया है, जो न सिर्फ AI और गेमिंग में नया बेंचमार्क सेट करता है बल्कि आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोनों को भी पूरी तरह बदलने वाला है।
ये पढ़ें: Nothing Phone 3a Pro अब तक सबसे सस्ते दाम में, Amazon सेल में दाम सुनकर चौंक जाओगे
Snapdragon 8 Elite Gen 5: क्या है खास?
इस लेटेस्ट चिपसेट को 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है और इसमें Qualcomm का 3rd Gen Oryon CPU, नया Adreno GPU और Hexagon NPU दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 20% तेज़ CPU परफॉरमेंस, 23% बेहतर GPU ग्राफिक्स, और 37% तेज़ AI प्रोसेसिंग मिलेगी। इतना ही नहीं, ये प्लेटफॉर्म console-level gaming, Pro-level वीडियो रिकॉर्डिंग और on-device AI features को भी स्मार्टफोनों पर लेकर आने वाला है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 स्पेसिफिकेशन
फीचर | डिटेल्स |
---|---|
CPU | 3rd Gen Oryon CPU, 2x Prime (4.6GHz), 6x Performance (3.63GHz), 20% परफॉर्मेंस बूस्ट |
GPU | Next-gen Adreno GPU (1.2GHz), 23% ग्राफिक्स परफॉर्मेंस ↑, 25% Ray Tracing इम्प्रूवमेंट |
NPU | Hexagon NPU, 37% तेज़, ऑन-डिवाइस AI एजेंट्स के लिए ऑप्टिमाइज़्ड |
ISP | Spectra AI ISP, Advanced Professional Video (APV) Codec, Night Vision 3.0 |
Connectivity | Snapdragon X85 5G Modem, 12.5Gbps स्पीड, Wi-Fi 7 सपोर्ट |
Memory | LPDDR5X RAM @ 5300MHz, UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट |
Gaming | Unreal Engine 5 सपोर्ट, Hardware-based Ray Tracing, Game Super Resolution 2.0 |

तो टेक्निकल बातें समझ गए, अब चलते हैं उस हिस्से पर जो आपको सबसे ज़्यादा उत्साहित करने वाला है। वो ये है कि कौन-कौन से फोन इस चिपसेट के साथ आ रहे हैं।
Xiaomi 17 Series
Xiaomi ने हमेशा की तरह सबसे पहले बाज़ी मार ली है। कंपनी की नई Xiaomi 17 सीरीज़ पहले ही Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इसे नए चिपसेट के साथ ही पेश करके सबको चौंका दिया।
HONOR Magic8 और MagicPad 3 Pro
HONOR Magic8 सीरीज़ और MagicPad 3 Pro अक्टूबर में चीन में लॉन्च होंगे। डिज़ाइन में Song Dynasty के Ru Porcelain का टच और Snapdragon 8 Elite Gen 5 की पावर। ये फोन टेक्नोलॉजी और आर्ट का ज़बरदस्त कॉम्बो होंगे।
OnePlus 15
OnePlus 15 इस चिपसेट के साथ “Windspeed Gaming Core” लेकर आएगा। कंपनी का दावा है कि ये पहला फोन होगा जिसमें 165fps अल्ट्रा हाई फ्रेम रेट होगा, जो गेमिंग को अनुभव को अलग ही स्तर पर ले जायेगा। साथ ही चीन की OnePlus Ace 6 सीरीज़ भी इसी प्रोसेसर पर बेस्ड होगी।
ये पढ़ें: Ultraviolette X47 Crossover Radar ADAS tech के साथ लॉन्च: अब बाइक बताएगी पीछे कौन आ रहा है
POCO F8 Ultra & Redmi K90 Pro
POCO और Redmi भी पीछे नहीं हैं। इन कंपनियों ने भी ये घोषणा कर दी है कि अक्टूबर में POCO F8 Ultra और Redmi K90 Pro, दोनों Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ लॉन्च होंगे।
iQOO 15 & vivo X300 Ultra
iQOO 15 अगले महीने आएगा, जिसमें खास “Monster super-core engine” होगा। इस फोन में भी आपको यही चिपसेट देखने को मिलेगा। वहीँ vivo भी अपने आने वाले X300 Ultra फ्लैगशिप में यही चिप देगा।
realme GT8 Pro
realme GT8 Pro भी अक्टूबर में लॉन्च होगा, जिसकी घोषणा कंपनी कर चुकी है। साथ ही कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu score 4 मिलियन से ज़्यादा है। ये फोन इस नए Snapdragon चिपसेट के साथ भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी आएगा।
ये सभी फोन आपको जल्दी ही इस नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ बाज़ार में नज़र आने वाले हैं। इनके अलावा Qualcomm ने कहा है कि आने वाले दिनों में OPPO, realme, Redmi, RedMagic, ROG, Samsung, Sony, vivo, Xiaomi भी अपने-अपने डिवाइस Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च करने वाले हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।