OnePlus 15 लॉन्च: 5 बड़े अपग्रेड और 3 ऐसी बातें जो कर सकती हैं निराश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 15 अब आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे पावर यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया है। फोन में नई Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, बड़ी बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ कई बेहतरीन फीचर मौजूद हैं। लेकिन क्या ये आपके लिए सही अपग्रेड है? यहाँ जानिए 5 कारण इसे खरीदने के और 3 कारण खरीदने से पहले क्यों सोचना चाहिए, ताकि आप स्मार्ट फैसला ले सकें।

OnePlus 15 की भारत में कीमत

OnePlus 15 की कीमत (OnePlus 15 India price) ₹72,999 (12GB+256GB) और ₹79,999 (16GB+512GB) है। ये तीन फिनिश में उपलब्ध होगा – काला (Absolute Black), हल्का बैंगनी (Misty Purple) और हल्का ब्राउन (Sand Dune)। लॉन्च ऑफर (OnePlus 15 launch offers) के तहत HDFC कार्ड पर ₹3,000 की छूट दी जा रही है। फोन की सेल Amazon और OnePlus.in पर लाइव है।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

आइये अब जानते हैं कि क्या है इस फोन में खास, जिसके लिए आप इसे चुन सकते हैं।

7919488

5 कारण आपको OnePlus 15 क्यों खरीदना चाहिए (5 Reasons to buy OnePlus 15)

दो दिन चलने वाली 7,300mAh की बैटरी

यह अब तक की सबसे बड़ी OnePlus बैटरी है, जो दो दिन तक आराम से चल सकती है। 120W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग की वजह से यह मिनटों में फुल चार्ज हो जाती है। हैवी यूज़र्स और ज्यादा यात्रा करने वालों के लिए ये सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है।

165Hz डिस्प्ले और जबरदस्त टच रिस्पॉन्स

इस फोन में 6.78-इंच की AMOLED LTPO 1.5K डिस्प्ले है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट है। गेमर्स के लिए ये एक स्मूद और अल्ट्रा रेस्पॉन्सिव अनुभव होगा।

नई Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और UFS 4.1 स्टोरेज

OnePlus 15 एक Snapdragon 8 Elite Gen 5 smartphone है। ये एक Qualcomm की 3nm चिप है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बेहतरीन परफॉरमेंस देती है। साथ में UFS 4.1 स्टोरेज से ऐप लोडिंग और ट्रांसफर्स भी काफी तेज़ी से होते हैं।

टॉप-क्लास ड्यूरेबिलिटी और बिल्ड क्वॉलिटी

इस फोन को IP66, IP68, IP69, IP69K जैसी रेटिंग्स मिली हैं, यानि पानी, धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स, सभी से ये पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

प्रैक्टिकल फीचर्स का बढ़िया सेट

अल्ट्रा सॉनिक इन – डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और ओपन चार्जिंग प्रोटोकॉल्स (PD/PPS) के साथ ये फोन सुविधाओं के मामले में भी आगे है।

ये पढ़ें: iPhone Pocket लॉन्च हुआ: ऐसा अजीब Apple एक्सेसरी देखा है कभी?

3 Reasons Not to Buy (3 Reasons not to buy OnePlus 15)

7919488

कैमरा हार्डवेयर में हल्का डाउनग्रेड

50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के बावजूद, सेंसर साइज़ पिछले मॉडल से छोटे हैं और Hasselblad पार्टनरशिप भी अब खत्म है। हालांकि नया DetailMax Engine अच्छा है, लेकिन ज़ूम और लो-लाइट में डिटेल्स थोड़ी कमजोर पड़ती हैं।

1.5K डिस्प्ले, 2K नहीं (मीडिया-प्यूरिस्ट्स के लिए डाउनग्रेड)

OnePlus 15 में 165Hz तो है, पर रेज़ॉल्यूशन 2K से 1.5K कर दिया गया है। अगर आप ज़्यादा शार्प पैनल चाहते हैं, ये आपको खटक सकता है। कंपनी ने खुद इसे हाई-रेफ़्रेश के साथ टेक्निकल ट्रेड-ऑफ बताया था।

Haptics कमजोर होने की रिपोर्ट्स

कुछ प्री-लॉन्च रिपोर्ट्स ने लॉन्च से पहले भी इसमें छोटे haptic motor का ज़िक्र किया था। अब फोन आने के बाद ये साफ़ है कि इसके हैप्टिक्स OnePlus 13 के मुकाबले में कमज़ोर हैं। अगर आप टाइपिंग/नोटिफिकेशन वाइब में काफी पिकी या ज़्यादा ध्यान देने वाले हैं, तो इस पॉइंट को ज़रूर ध्यान रखें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

ImageOnePlus Nord CE6 और CE6 Lite लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और कीमत जानें

OnePlus ने आज भारत में अपने नए OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Nord CE6 में पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड दिए गए हैं, हालांकि चिपसेट के मामले में यह थोड़ा अलग रास्ता अपनाता है। वहीं, Nord CE6 Lite के साथ कंपनी ने Lite सीरीज़ की वापसी कराई …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageOnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन, लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा

OnePlus एक बार फिर अपने मिड-रेंज लाइनअप को अपडेट करने की तैयारी में है, और इस बार OnePlus Nord CE 6 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो इसे थोड़ा अलग बना देती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं और साफ दिख रहा है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.