Snapdragon 8s Elite लॉन्च टाइम लाइन लीक हुई, अगले साल इस फ़ोन में हो सकता है शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Qualcomm ने अपना सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लॉन्च किया था, और अभी तक इस चिपसेट द्वारा संचालित कई फ्लैगशिप फोन्स भी लॉन्च हो चुके हैं। हाल में नई जानकारी सामने आई हैं, जिनके अनुसार कंपनी एक नए फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8s Elite पर काम कर रही है, जिसे अगले साल तक लॉन्च किया जाएगा। आगे Snapdragon 8s Elite लॉन्च टाइम लाइन और परफॉरमेंस के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Black Friday Sale: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट, सिर्फ इस तारीख तक है मौका

Snapdragon 8s Elite लॉन्च टाइम लाइन लीक हुई

इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Smart Pikachu द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार कंपनी इस चिपसेट को साल 2025 के शुरुआती महीनों में लॉन्च कर सकती है।

इसके अतिरिक्त टिपस्टर ने जानकारी देते हुए ये भी बताया है, कि इस चिपसेट का उपयोग सबसे पहले Xiaomi फोन में किया जाएगा, हालांकि टिपस्टर ने फोन का नाम मेंशन नहीं किया है, लेकिन हैशटैग के साथ “Xiaomi Civi 5” लिखा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस चिपसेट द्वारा संचालित ये पहला फोन हो सकता है।

इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है, कि इसके पहले कंपनी ने  Xiaomi Civi 4 Pro के साथ बाजार में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट को उतारा था, और इसे भी मार्च महीने में पेश किया गया था।

Snapdragon 8s Gen 3

‘s’ सीरीज परफॉरमेंस

बात करें परफॉरमेंस की, तो ये चिपसेट Snapdragon 8 Elite के मुकाबले कम परफॉरमेंस वाला चिपसेट होगा, जिसे मिड रेंज फोन्स में शामिल किया जा सकता है, हालांकि इसकी परफॉरमेंस Snapdragon 8s Gen 3 के मुकाबले बेहतर हो सकती है, जो एक 4nm ऑक्टा कोर चिपसेट है, और इसमें प्राइम कोर (Cortex-X4) 3.0GHz की क्लॉकस्पीड पर रन होता है, बाकी अन्य चार परफॉरमेंस कोर 2.8GHz की क्लॉकस्पीड और अन्य तीन 2.0GHz की क्लॉकस्पीड पर रन होते हैं।

ये पढ़ें: realme Neo 7 लॉन्च की तारीख सामने आयी, अगले महिने इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageXiaomi के छोटे फ्लैगशिप फोन पर नई जानकारी, 200MP कैमरा की चर्चा

चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने एक बार फिर Weibo पर नया लीक साझा किया है। इस बार जानकारी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर है। उनके मुताबिक, एक “अगली पीढ़ी का 6.3-इंच स्मॉल स्क्रीन फोन” इस समय टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें ड्यूल 200MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि पोस्ट …

ImageOppo Find X8 mini भी Find X8 Ultra के साथ हो सकता है लॉन्च, जानकारी लीक हुई

Oppo ने हाल ही में अपने दो शानदार फ्लैगशिप फ़ोन्स Find X8 और Find X8 Pro को चीन में लॉन्च किया है, जो वैश्विक बाजार में भी पेश किये जा सकते हैं। फ़ोन Mediatek Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित होते हैं। हाल ही में इस सीरीज के अगले फ़ोन Find X8 Ultra की खबरें सामने …

ImageRealme GT Neo 7 लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स लीक हुए, इस दमदार चिपसेट के साथ iQOO Neo 10 Pro को दे सकता है टक्कर

Realme जल्द ही चीन में अपना शानदार फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT 7 Pro लॉन्च करने वाला है, जो Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, लेकिन हाल ही में लीक हुई जानकारी के अनुसार कंपनी जल्द ही इसके अतिरिक्त एक और नए फ्लैगशिप फ़ोन Realme GT Neo 7 को भी लॉन्च कर सकती है। फ़ोन …

ImageSnapdragon 8s Elite की परफॉरमेंस 8 Gen 2 से होगी बेहतर, अप्रैल में इस फ़ोन में हो सकता है सबसे पहले शामिल

Qualcomm मिड रेंज फ़ोन्स के लिए नए फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8s Elite पर काम कर रहा है, जिसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस चिपसेट की लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी थी और अब चीनी टिपस्टर द्वारा इसकी परफॉरमेंस से समबधित जानकारी सामने आयी है। इस चिपसेट को Xiaomi की HyperOS कोडबेस वेबसाइट …

ImageOnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus ने अप्रैल 2025 में OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अगले मॉडल OnePlus 15T पर काम कर रही है। ताज़ा लीक के मुताबिक, आने वाला OnePlus 15T बैटरी और डिस्प्ले के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.