Starlink की भारत में एंट्री का इंतज़ार खत्म – Elon Musk ने बता दी कीमत, जानिए कितना खर्च होगा हर महीने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में Elon Musk की Starlink को लेकर महीनों से चर्चा चल रही थी। अब आखिरकार कंपनी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे बड़े सवाल का जवाब दे दिया है। वो ये है कि Starlink की कीमत क्या होगी?

कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट भी अपडेट कर दी है और ये भी साफ हो गया है कि सैटेलाइट इंटरनेट सस्ता नहीं होने वाला है। लेकिन कीमत वो ही है जिसकी उम्मीद इंडस्ट्री पहले से कर रही थी।

Starlink की रेज़िडेंशियल सर्विस ₹8,600 महीने में मिलेगी। इसके साथ ₹34,000 का हार्डवेयर किट अलग से खरीदना होगा। किट मिलने के बाद आप इसे खुद सेट कर सकते हैं। बस प्लग इन करो और कनेक्शन तुरंत शुरू। कंपनी 30 दिन का ट्रायल, 99.9% uptime और खराब मौसम में भी ऑनलाइन रहने का वादा कर रही है।

ये भी पढ़ें: Sanchar Saathi पर इतना शोर क्यों? क्या यह सच में आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है? पूरी सच्चाई जानें

लॉन्च अभी पेंडिंग, लेकिन तैयारी तेज

हालांकि दाम सामने आ चुके हैं, लेकिन Starlink की साइट अभी भी भारत को “Pending Regulatory Approval” दिखाती है। यानि सर्विस शुरू नहीं हुई है, लेकिन सारे संकेत बताते हैं कि कंपनी काफी करीब पहुंच चुकी है।

DoT पहले ही Starlink को कई अहम अनुमति दे चुका है और उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि फाइनल क्लियरेंस भी जल्द मिल सकता है।

वेबसाइट पर जब आप अपने शहर का प्लान देखते हैं, तो मैसेज आता है कि “Starlink Residential isn’t available in your region.” यानि रोलआउट फिलहाल रुका हुआ है, लेकिन अपडेट्स के लिए ईमेल डालने का ऑप्शन मौजूद है।

Starlink की एंट्री के बाद भारत का सेटकॉम बाज़ार पूरी तरह बदलने वाला है, क्योंकि इसे सीधा मुकाबला Jio-SES और Eutelsat OneWeb से करना होगा। फर्क ये है कि जहां बाकी कंपनियाँ ज्यादातर एंटरप्राइज़ ग्राहकों पर ध्यान दे रही हैं, वहीँ Starlink शुरुआत से ही direct-to-consumer पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें; पासपोर्ट वेरिफिकेशन आसान – DigiLocker में नया PVR फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

Starlink के साथ खुलेंगी नई भर्तियाँ और कई Gateway Stations

कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु ऑफिस के लिए पेमेंट, एकाउंटिंग, ट्रेज़री और टैक्स से जुड़े चार पद LinkedIn पर निकाले हैं। इसका मतलब है कि भारत में Starlink की भौतिक मौजूदगी तेज़ी से बढ़ रही है।
इसी के साथ चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और नॉएडा में Gateway Earth Stations सेट करने की भी तैयारी चल रही है। यही स्टेशन सैटेलाइट और ग्राउंड यूज़र्स के बीच लिंक बनाते हैं और लो-लेटेंसी इंटरनेट को संभव बनाते हैं।

अंतिम चरण में Starlink का भारत मिशन

इस साल DoT ने Starlink को 5 साल का लाइसेंस दे दिया था। अब कीमत भी साफ हो चुकी है और regulatory approvals लगभग खत्म होने को हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला, तो Starlink भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट ब्रॉडबैंड का नया दौर शुरू करने के बिल्कुल करीब है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

ImageTesla की धमाकेदार एंट्री भारत में! Model Y की कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे

Tesla India भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए एंट्री कर चुकी है। Elon Musk की कंपनी ने मुंबई के Bandra Kurla Complex (BKC) में अपने पहले शोरूम के साथ शुरुआत कर दी है। इतना ही नहीं, कंपनी ने Tesla Model Y price in India का भी खुलासा किया है। भारत में …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.