SBI वाले जान लें ये तरीका, बिना कार्ड के इस ऐप से ATM से निकाल पाएंगे पैसा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आपका खाता भी SBI बैंक में है, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल SBI ने अपने ऐप में नई सुविधा को ये YONO Cash नाम से शामिल किया था, जिसके बाद अब आप बिना ATM कार्ड के भी सिर्फ YONO ऐप की सहायता से बैंक से पैसे निकाल सकते हैं। जो लोग बार बार अपना ATM ले जाना भूल जाते हैं, उनके लिए ये SBI YONO App ATM Transaction सुविधा काफी काम आ सकती है, हालांकि कई लोगों को इसके बारे में अभी तक नहीं पता होगा। आगे YONO Cash से पैसे कैसे निकालें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Motorola के इस फोन ने उड़ाई सबकी नींद, 20 हजार से कम में हो गया 6,720mAh बैटरी के साथ लॉन्च

SBI YONO App ATM Transaction फीचर YONO Cash क्या है?

SBI YONO App ATM Transaction फीचर YONO Cash

बैंक द्वारा अपने ऐप में YONO Cash नाम से SBI YONO App ATM Transaction फीचर को शामिल किया गया है। इस फीचर को 2019 में शुरू किया गया था, और अब देशभर में खाता धारक 16 हजार से ज्यादा ATM के माध्यम से पैसे निकाल सकते हैं। ये फीचर पर तरह से सुरक्षित है, और इसके लिए आपको किसी प्रकार से कोई अतिरिक्त पैसे देने की भी आवश्यकता नहीं है।

YONO Cash से पैसे कैसे निकालें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में YONO SBI ऐप या YONO Lite ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • अब ऐप को ओपन करें, और यूजर आईडी या कस्टमर आईडी के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आप ऐप के होम पेज पर आ जाएंगे, यहां पर “YONO Pay” और फिर “YONO Cash” वाले सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद आपको ATM वाले ऑप्शन को चुनना है, और फिर अपने अकाउंट को सिलेक्ट करना है।
  • यहां आप जितने पैसे निकालना चाहते हैं, उतनी रकम डालें।
  • अब 6 नंबर का एक पिन डालें, इतना करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर 6 डिजिट का ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर आयेगा।
  • आपको अब अपने नजदीकी या किसी भी SBI ATM पर जाना है, और YONO Cash वाले ऑप्शन को चुनना है।
  • इसके बाद आपको अपना ट्रांजैक्शन नंबर और चुनी गई राशि को डालने के बाद पिन इंटर करना है।
  • इतना करने पर ATM से आप पैसे निकाल पायेंगे।

निष्कर्ष

तो अब आपको समझ आ ही गया होगा, कि YONO Cash से पैसे कैसे निकालें। ये कई प्रकार से आपके काम आ सकता है, जैसे आप कभी ATM ले जाना भूल जाएं, या किसी अन्य सदस्य से कह कर ATM से पैसे निकालने हो, तो ये सबसे अच्छा तरीका है।

ये पढ़ें: मैंने ChatGPT से बनाया डाइट प्लान और एक महीने में 3 किलो वजन हो गया कम, आप भी आजमा सकते हैं ये तरीका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

Imageसड़कों पर Toll भरने के बदले नियम: ये गलती नहीं सुधारी, तो दोगुना टोल देना पड़ेगा, लेकिन इस तरीके से बच सकते हैं आप

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और अभी तक FASTag नहीं लगवाया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। सरकार ने टोल कलेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 नवंबर 2025 से लागू होगा। अब बिना FASTag वाले वाहनों से टोल वसूली का तरीका बदल गया है। ये नया …

Discuss

Be the first to leave a comment.