Tecno Pova Curve 5G भारत में लॉन्च: ₹16,000 हज़ार से कम में AMOLED कर्व डिस्प्ले जैसे फीचर और सिग्नल न होने पर भी कॉल कर पाने की सुविधा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tecno एक बार फिर से एक नया किफायती फोन Tecno Pova Curve 5G लाया है, जो कि न सिर्फ आपके बजट में फिट होता है, बल्कि कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, डॉल्बी एटमॉस स्पीकर और जैसे फीचरों के साथ अपने प्रतियोगियों को काफी कड़ी टक्कर दे सकता है। इतना ही नहीं, ये देश का पहला ऐसा फोन है जो नेटवर्क न होने पर भी कम्युनिकेशन की सुविधा देने का दावा करता है। आइये इसके फीचर और कीमतें जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 Vs Realme GT 7T: 35,000 के बजट में कौन सा दौड़ में आगे ?

कीमतें और उपलब्धता

Tecno Pova Curve 5G को दो रैम वेरिएंट्स में बाज़ार में लॉन्च किया है। इसका 6GB रैम वेरिएंट Flipkart पर खरीद पाएंगे, वहीँ 8GB वेरिएंट ऑफलाइन स्टोरों द्वारा बेचा जायेगा।

  • 6GB + 128GB – ₹15,999
  • 8GB + 128GB – ₹16,999
  • 6GB वाला वेरिएंट Flipkart पर मिलेगा जबकि 8GB वेरिएंट ऑफलाइन स्टोर्स के ज़रिए उपलब्ध होगा।

फोन को सिल्वर (Magic Silver), हल्का हरा (Neon Cyan) और काले (Geek Black) रंगों में आप खरीद सकते हैं। जो यूज़र इसे प्री-बुक करेंगे, उन्हें फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, एक्सटेंडेड वारंटी, Amazon वाउचर्स और 10 महीने तक नो-कॉस्ट EMI जैसी ऑफ़र भी मिलेंगे।

ये पढ़ें: Flip फोन चाहिए लेकिन जेब ना कटे? Motorola Razr 60 है स्टाइलिश लेकिन सेम-सेम

Tecno Pova Curve 5G

Tecno Pova Curve 5G के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात करते हैं कि 15,000 के बजट में ये क्या खास ऑफर करता है। तो Tecno Pova Curve 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें “No Network Communication” फीचर दिया गया है, यानि बिना नेटवर्क के भी कॉल करना संभव है। इसके अलावा इसमें Intelligent Signal Hub System भी मिलता है जो AI की मदद से कमज़ोर नेटवर्क वाले इलाकों में सिग्नल को थोड़ा बेहतर करता है। इसके अलावा एक और खास चीज़ ये है कि ये भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में भी AI फीचर (जैसे वॉइस कमांड, स्मार्ट रिप्लाई) को सपोर्ट करता है।

  • डिस्प्ले: फोन में 6.78-इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मौजूद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है।
  • प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: ये फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट पर चलता है, जिसमें Mali-G615 GPU भी शामिल है।
  • रैम और स्टोरेज: इसमें 6GB या 8GB LPDDR5 रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी। हालांकि 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का ऑप्शन भी आपको मिलेगा।
  • सॉफ्टवेयर और अपडेट: Pova Curve 5G को Android 15 आधारित HiOS 15 के साथ बाजार में उतारा गया है। साथ ही इसमें कई स्मार्ट AI फीचर, जैसे – Circle to Search, AIGC Portrait 2.0, AI Privacy Blurring (डेबिट/क्रेडिट कार्ड जैसी जानकारी के लिए) और AI Call Assistant भी मिलेंगे। कंपनी ने इस पर एक Android अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी पैचे देने का वादा किया है।
  • कैमरा: इसमें ड्यूल रियर सेंसर मौजूद हैं, लेकिन काम का सिर्फ प्राइमरी लेंस ही है। ये 64MP Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी AI लेंस से लैस है। वहीँ फ्रंट पर 13MP का सेल्फी कैमरा है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5,500mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

Image8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

जहां ज्यादातर स्मार्टफोन पतले डिजाइन और हाई-एंड कैमरा पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Tecno ने अपनी नई पेशकश में सबसे बड़ा दांव बैटरी पर लगाया है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और खास बात यह है कि इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm पतला है। ₹30,000 से …

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageMoto G67 Power भारत में लॉन्च – ₹16,000 से भी कम में मिलेंगे 7000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 2 जैसे धांसू फीचर

Motorola ने आखिरकार भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने वादा किया था कि ये फोन “पावर सीरीज़” का अब तक का सबसे पावरफुल डिवाइस होगा और वाकई में इसमें 16,000 के बजट में, वो सब कुछ है जो किफायती फ़ोन वाले यूज़र को चाहिए। Snapdragon 7s …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.