Tecno Spark 7 Pro हुआ मीडियाटेक हेलिओ G80 चिपसेट और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडियन मार्किट में Spark 7 Pro स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। फोन में आपको एंड्राइड 11, MediaTek चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। यह फोन हाल ही में इंडियन मार्किट में लांच की गयी Tecno Spark 7 का ही एक अपग्रेड मॉडल है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Tecno Spark 7 Pro की कीमत और उपलब्धता

Spark 7 Pro को Magnetic Black, Alps Blue और Spruce Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर फोन के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। फोन की सेल Amazon पर 28 मई से शुरू होने वाली है।

Tecno Spark 7 Pro के फीचर

Spark 7 Pro में आपको 6.6-इंच की डॉट-नौच डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर क्वैड कोर MeditaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।

सामने की तरफ आपको फोटोग्राफी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया है जिसके साथ LED फ़्लैश भी देखने को मिलती है। कीमत के हिसाब से पीछे की तरफ आपको 48MP का प्राइमरी सेंसर दो अन्य सेंसरों के साथ दिया गया है जिनके बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

इसके अलावा आपको सामने की तरफ फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। सॉफ्टवेयर के रूप में एंड्राइड 11 आधारित HiOS 7.5 स्किन मिलती है। बेहतर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है।

Tecno Spark 7 Pro की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Tecno Spark 7 Pro
डिस्प्ले 6.6-इंच, 1600x720p गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर MeditaTek Helio G80
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP प्राइमरी सेंसर
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 5000mAh; 10W चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित HiOS 7.5
फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
अन्य ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB

Related Articles

ImageOnePlus 16T की तैयारी शुरू: नए फोन में मिलेगा 2nm वाला Snapdragon, जानें कब होगी एंट्री

OnePlus 15T को बाज़ार में आए अभी कुछ ही हफ़्ते बीते हैं, और कंपनी की अगली कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप की चर्चा भी शुरू हो गई है। जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OnePlus अंदरूनी तौर पर एक नए छोटे फ्लैगशिप पर काम कर रही है, जिसे OnePlus 16T कहा जा रहा है। फिलहाल जो …

ImageTecno Spark 7T हुआ मीडियाटेक हेलिओ G35 चिपसेट और 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज इंडियन मार्किट में Spark 7T स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। फोन में आपको एंड्राइड 11, MediaTek चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। यह फोन हाल ही में इंडियन मार्किट में लांच की गयी Tecno Spark 7 का ही एक अपग्रेड मॉडल है। तो चलिए …

ImageTecno Spark 7 Pro हुआ मीडियाटेक हेलिओ G80 चिपसेट और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज ग्लोबली Spark 7 Pro स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। फोन में आपको एंड्राइड 11, MediaTek चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। यह फोन हाल ही में इंडियन मार्किट में लांच की गयी Tecno Spark 7 का ही एक अपग्रेड मॉडल है। तो चलिए नज़र …

ImageTecno Pova 2 हुआ मीडियाटेक हेलिओ G85 चिपसेट और 48MP क्वैड कैमरा के साथ लांच, जाने क्या है ख़ास

TECNO, होन्ग-कोंग आधारित स्मार्टफोन कंपनी ने आज फ़िलिपीनी मार्किट में Pova 2 स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। फोन में आपको एंड्राइड 11, MediaTek चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। यह फोन पिछले साल लांच किये गये Pova का ही एक अपग्रेड मॉडल है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products