Tecno करेगी 24 जुलाई को किफायती TWS इंडिया में लांच, कीमत होगी 2,000 रुपए से कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में इंडियन मार्किट में ट्रू वायरलेस इयरबड्स की तरफ काफी कंपनियां ध्यान दे रही है। Xiaomi और Realme के बाद Tecno भी अपने वायरलेस इयरबड्स को लांच करने वाली है। आज सामने आई जानकारी के अनुसार टेक्नो 24 जुलाई को भारत में अपना पहला ट्रू वायरलेस इयरबड्स पेश करने वाली है जिसकी कीमत दो हजार रुपये से कम होगी। कंपनी ने लेटेस्ट TWS के लांच को सोशल मीडिया पर भी टीज़ करना शुरू कर दिया है।

इन दिनों बाज़ार में ट्रू वायरलेस इयरबड्स को काफी पसंद किया जा रहा है और इसी के चलते Tecno स्मार्टफोन से अलावा अपने पोर्टफोलियो में TWS सेगमेंट को भी शामिल कर रही है। सोर्स के अनुसार यह प्रोडक्ट 2,00 रुपए से कम कीमत पर पेश किया जायेगा। इन बड्स का मुकाबला सीधे तौर पर शाओमी और रियलमी के इयरबड्स से होगा।

Tecno HIPODS H2 TWS में क्या होगा खास?

रिपोर्ट की माने तो कंपनी इंडिया में HIPODS H2 TWS को लांच कर सकती है। ग्लोबल मार्किट में कंपनी पहले भी TWS लांच कर चुकी है। कंपनी के अपकमिंग ट्रू वायरलेस इयरबड्स में आपको स्लीक डिजाईन के साथ टच कंट्रोल जेस्चर भी देखने को मिलेगा। टच कंट्रोल की मदद से आप म्यूजिक को प्ले/पॉज करने के साथ-साथ कॉल को भी रिसीव कर सकेंगे।

tecno tws
tecno HIPODS H2

रिपोर्ट्स में यह भी दावा है की ये 15 मिनट की चार्जिंग के बाद आपको आसानी से 2 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम होंगे। इयरबड्स इ वौइस अस्सिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया जायेगा। लेटेस्ट मार्किट ट्रेंड को देखते हुए यहाँ पर IPX4 की रेटिंग भी मिल सकती है। इसमें नॉइस कैंसिलेशन का फीचर भी मिल सकता है। इसमें यूएसबी चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageSony WF-1000XM4 TWS भारत में LDAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ

Sony के प्रीमियम WF-1000XM4 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफ़ोन आज भारत में लॉन्च हो चुके हैं। पिछले साल जून में इन्हें विश्व स्तर पर लॉन्च किया गया था। अब 6 महीने बाद ये भारत में आये हैं। अभी तक Sony की तरफ से ये TWS की सबसे बेहतरीन पेशकश कही जा सकती है। इनमें आपको हाई-रेज़ॉल्यूशन …

ImageLG TONE Free FN7 रिव्यु

LG उन चुंनिंदा ब्रांड्स में से एक है जो काफी अलग अलग कैटेगरी में अपनी जगह बना चुकी है, फिर चाहे बात टेलीविज़न की हो या स्मार्टफोन की या होम एप्लायंस की। अब LG ने अपने ट्रू वायरलेस इयरबड्स Tone Free FN7 और FN6 को पेश किया है। बड्स की खासियत है की UVnano केस बड्स को …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.