Jio का ये प्लान दे रहा 200 से कम कीमत में 2GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग और OTT की सुविधा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर कई लोगों को ज्यादा डेटा वाले प्लान की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि वो दिनभर इंटरनेट का उपयोग करते हैं। यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं, और कम कीमत में ज्यादा डेटा वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपको बता दें Jio आपकी ये इच्छा पूरी कर चुका है। दरअसल, Jio ने 200 रुपए से कम कीमत में 2GB प्रतिदिन डेटा वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। आगे Jio 198 रुपए वाला प्लान और उसके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google Store India लॉन्च के बाद मिल रहें ये ढेरों फायदें, कहीं आप मिस न कर दें

Jio 198 रुपए वाला प्लान

कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 198 रुपए वाला प्लान लॉन्च कर दिया है, जिसमें आपको 2GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। इतना ही नहीं, इसके साथ 10 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉल की भी सुविधा मिलेगी। हालांकि, ये प्लान की वैलिडिटी मात्र 14 दिनों की रहेगी।

Jio 198 रुपए वाला प्लान

मिलेगी अनलिमिटेड 5G की सुविधा

ये Jio का सबसे किफायती प्लान है, जिसमें आपको 200 रुपए से कम कीमत में अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिल रही है। इसका मतलब है, कि आप 2GB 4G डेटा का उपयोग तो कर ही सकते हैं, लेकिन यदि आपके एरिया में Jio 5G नेटवर्क मिलता है, और आपका फोन 5G है, तो आप हाई स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ ले पाएंगे।

OTT का भी ले पाएंगे लाभ

दरअसल, आपको इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल, अनलिमिटेड 5G डेटा जैसी ही सुविधा नहीं मिल रही है, बल्कि इसके साथ आपको JioTV का लाभ भी मिलेगा। इतना ही नहीं, आप इसके साथ मिल रही JioCloud सुविधा का भी उपयोग कर पाएंगे जो कंपनी की क्लाउड स्टोरेज की सुविधा है।

Jio का 200 रुपए से कम वाला 5G प्लान आपके लिए हो सकता है फायदेमंद?

यदि आप ये सोच रहे हैं, कि Jio का 200 रुपए से कम वाला 5G प्लान यानी Jio का 198 रुपए वाला प्लान आपके लिए फायदेमंद है या नहीं, तो ये आपकी जरूरत पर निर्भर करता है, यदि आप कम पैसे में कम वैलिडिटी वाला प्लान उपयोग करना चाहते हैं, जिसमें आपको ज्यादा डेटा मिले, तो ये प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये पढ़ें: Jio vs Airtel: 500 से कम कीमत में कौन दे रहा बेहतर फायदें वाला प्लान

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

Image₹500 में 5G, OTT और AI का फायदा? Jio के नए साल वाले प्लान की पूरी डिटेल

नए साल की शुरुआत के साथ Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए ₹500 का Happy New Year 2026 प्लान पेश किया है। यह प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन इतने सारे लाभों के …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

ImageJio के इस धांसू प्लान में 1000 रूपये से कम कीमत में 11 महीनों की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा, OTT सब मिलेगा फ्री

आप भी कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको Jio के इस 11 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में पता होना चाहिए, जिसमें आपको सिर्फ फ्री कॉलिंग ही नहीं बल्कि हर महीने डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की खास बात है, कि इसे 1000 रूपये से कम कीमत …

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products