इसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता फ़ोन; कीमतें लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई अफवाहों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, जो 24 फरवरी को है। हालांकि फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट बताती हैं कि ये फ़ोन पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Moto Edge X30 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा। आज प्रचलित टिपस्टर योगेश ब्रार ने अपने ट्वीट में इसकी कीमतें बतायी हैं, जिसके अनुसार ये Snapdragon 8 Gen 1 के साथ आने वाला सबसे सस्ता फ़ोन हो सकता है।

ये पढ़ें: Moto G71 5G रिव्यु: एक मिड-रेंज एंड्राइड फ़ोन, लेकिन क्या रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए काफी है?

Moto Edge 30 Pro की लीक हुई कीमत

टिपस्टर योगेश ब्रार द्वारा सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार, 25 फरवरी 2022 को Moto Edge 30 Pro भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बॉक्स की एमआरपी 55,999 रूपए है, जबकि भारत में इसकी सेल 49,999 रूपए में होगी। साथ ही ये भी बताया गया है कि कुछ बैंक ऑफरों के साथ आप इसे मात्र 44,999 रूपए में खरीद पाएंगे। अगर ये सही हुआ तो इस लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट के साथ ये सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

जैसे कि हमने बताया, ये फ़ोन चीन में लॉन्च हो चुके Moto Edge X30 का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसके बेस मॉडल 8/128GB को चीन में 3199 युआन (लगभग 38,000 रूपए) की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध कराया गया।

वहीँ Edge X30 के 8/256GB मॉडल की कीमत 3,399 युआन (लगभग 40,000 रूपए) और 12/256GB मॉडल की कीमत 3599 युआन (लगभग 43,000 रूपए) है।

ये पढ़ें: Moto G31 रिव्यु: क्या आपको ये किफ़ायती फ़ोन ख़रीदना चाहिए ?

Moto Edge 30 Pro स्पेसिफिकेशन

पहले लीक हो चुकी रिपोर्टों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro चीन में दिसंबर में लॉन्च किये गए Moto Edge X30 का ही ग्लोबल रूपांतरण है। इसी के आधार पर, फ़ोन में आपको Snapdragon 8 Gen 1 तो मिलेगा ही, साथ में 12GB तक की LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज आपके परफॉरमेंस को और बूस्ट करने के लिए यहां दी जा सकती है।

Moto Edge 30 Pro में आपको 50MP के मुख्य कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल सकता है। साथ ही सेल्फी के लिए इस फ्लैगशिप फ़ोन में 60MP का सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फ़ोन में 6.7 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले आएगी और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट आपको इसमें मिल सकता है। साथ ही फ़ोन में HDR10+ सपोर्ट भी आने के आसार हैं। इस स्मार्टफोन में Android 12 आधारित MyUX स्किन होगी।

इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी, 68W Turbo चार्ज के साथ मिलने की सम्भावना है।

अब अगर ये खबर सही है, तो इस 45,000 से 50,000 की कीमत में ये सबसे बेहतर फ़ोन के रूप में भारत में आ सकता है। साथ ही Samsung Galaxy S22 सीरीज़ के बाद, ये दूसरा स्मार्टफोन है, जो इस चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च होगा और बेस वैरिएंट Galaxy S22 से सीधी टक्कर लेगा, जो 72,999 रूपए की कीमत पर भारत में उपलब्ध है।

अब देखना ये है कि कंपनी इसे भारत में किस कीमत पर लेकर आती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

ImageSamsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स लीक; Snapdragon 8 Gen 4 के साथ हो सकता है लॉन्च

Samsung अगले साल के शुरूआती महीने में अपना नया फ़ोन Galaxy S25 ultra लॉन्च कर सकता है, जिसे Galaxy S24 ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इससे सम्बंधित कई लीक्स वायरल हुए हैं, और अब हाल ही में Samsung Galaxy S25 ultra रेंडर्स सामने आये हैं। आगे इसके बारे …

Discuss

Be the first to leave a comment.