Snapdragon 8s Gen 4 आज ही लॉन्च हुआ है और इसी के साथ iQOO ने भी आज ये घोषणा कर दी है कि Snapdragon 8s Gen 4 के साथ आने वाला सबसे पहला फोन वो लॉन्च करने वाला है और उसका नाम iQOO Z10 Turbo Pro है। ये फोन चीन में अप्रैल 2025 में आएगा। आइए इसके फीचरों के बारे में और जानते हैं।
Snapdragon 8s Gen 4 के साथ मिलेगा दमदार परफॉरमेंस
iQOO Z10 Turbo Pro में Qualcomm का नवीनतम मिड-रेंज Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। ये Snapdragon 8s Gen 3 का अपग्रेडेड वर्ज़न है, और इसके साथ यूज़र्स को बेहतरीन गेमिंग, फास्ट परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलेगी।

इस सीपीयू में 1 Cortex-X4 प्राइम कोर 3.2GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है, 3 Cortex-A720 परफॉरमेंस कोर की क्लॉक स्पीड 3.0 GHz है, 2 Cortex-A720 कोर 2.8 GHz की स्पीड पर और अन्य 2 Cortex-A720 कोर 2.0 GHz की स्पीड पर क्लॉक्ड हैं। Qualcomm के अनुसार, ये नया चिओ पुराने 8s Gen 3 से 31% तेज़ है और 39% कम पावर लेता है।
iQOO Z10 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशन
iQOO Z10 Turbo Pro में 6.78-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। ये स्क्रीन कर्व्ड हो सकती है और इसमें हाई-ब्राइटनेस, हाई-रेज़ॉल्यूशन के साथ एक अच्छा स्क्रीन अनुभव मिल सकता है।

Z10 Turbo Pro में 50MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा आने के आसार हैं। इसमें बैटरी की चर्चा भी बहुत होगी, क्योंकि iQOO इसे 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश कर सकता है, जो एक बार चार्ज करने पर 1 दिन से ज़्यादा का बैकअप बहुत आराम से दे सकती है। इसके अलावा, इसमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
भारत में कब होगा लॉन्च ?
फिलहाल, iQOO Z10 Turbo Pro चीन में अप्रैल 2025 में लॉन्च होने वाला है। इसके कुछ समय बाद ही ये भारत और अन्य वैश्विक बाज़ारों में पेश किया जा सकता है।
इस नए चिप के साथ Redmi, Xiaomi, OPPO ने भी अपने स्मार्टफोनों की घोषणा की है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।