BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में बैन ; ये 5 मोबाइल गेम हैं BGMI के बेहतरीन विकल्प

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

BGMI (Battlegrounds Mobile India) भारत में बैन हो गया है। भारत सरकार ने इसे Google Play Store (प्ले स्टोर) से हटाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन ये उन लोगों के लिए बहुत बुरी खबर है, जो BGMI खेलते हैं, या ये उनका पसंदीदा गेम है। लेकिन BGMI के अलावा और भी कुछ बेहतरीन FPS गेम हैं, जो काफी पॉपुलर हैं और जिन्हें आप BGMI ऑल्टरनेटिव के तौर पर चुन और खेल सकते हैं। इन मोबाइल गेमों में CoD Mobile, Apex Legends जैसे गेम शामिल हैं। पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

ये पढ़ें: 10 बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन जो आप ₹20,000 से कम में खरीद सकते हैं

BGMI के बैन होने का कारण

सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार, सरकार ने BGMI को भारत में प्रतिबंधित करने का आदेश इसलिए दिया, क्योंकि कुछ समय पहले, इस मोबाइल गेम को लेकर एक माँ-बेटे के बीच छोटा-सा विवाद हुआ और 16 साल के इस बच्चे ने माँ को जान से मार दिया। इसके बाद ये किस्सा एक NGO ने उठाया और ऐसे ही कुछ और मामले सामने आये जहां मोबाइल गेम के आदि युवाओं ने अपने माँ या परिवार में किसी को मार दिया। इसी के सन्दर्भ में इस मोबाइल गेम को बैन करने की मांग की गयी। नतीजा ये हुआ कि BGMI डेवेलपर Krafton को सूचित करते हुए, इस खेल को Apple और Google दोनों स्टोरों से हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बेस्ट BGMI ऑल्टरनेटिव, जो आप खेल सकते हैं – Top 5 BGMI Alternatives 2022

PUBG New State

BGMI के सबसे पहला और बेस्ट विकल्प है, PUBG New State मोबाइल गेम, जो Google और Apple दोनों के स्टोरों पर उपलब्ध है। इस गेम की डेवलपर भी साउथ कोरिया की वही कंपनी कंपनी Krafton है, जिसने BGMI को डिज़ाइन किया या बनाया है। ये एक शानदार बैटल रॉयल गेम है, जिसे PUBG के बैन होने के बाद भारत में लॉन्च किया गया। इसमें भी आपको BGMI से मिलता-जुलता अनुभव ही मिलेगा। .

Call Of Duty: Mobile

Call of Duty: Mobile का एक अलग ही अनुभव है। इसमें अलग करैक्टर, और थोड़ा अलग ग्राफ़िक्स के साथ एक अच्छा अनुभव मिलता है। इसमें आप मल्टी-प्लेयर मोड में और ऑनलाइन खिलाड़ियों के साथ भी खेल सकते हैं। अलग-अलग मैप और ढेरों खिलाड़ियों के साथ इसमें भी आपको BGMI से कम आनंद नहीं मिलता। ये भी एक अच्छा BGMI ऑल्टरनेटिव है।

ये पढ़ें: बेस्ट एंड्राइड गेम जो फ्री में उपलब्ध हैं – 2022

Apex Legends

Apex Legends को भी भारत में लॉन्च होने के बाद, लोगों के काफी पसंद किया है। ये गेम भी Google Play और Apple App स्टोरों पर उपलब्ध है। ये भी BGMI की तरह ही एक बैटल रॉयल गेम है। इसके ग्राफ़िक्स काफी शानदार हैं और इसमें खेलने के लिए BR, Arena और TDM जैसे मोड भी शामिल हैं। इसमें भी BGMI जैसा ही शूटिंग का अनुभव मिलता है, लेकिन साथ ही कुछ और दिलचस्प फ़ीचर भी हैं।

Modern Combat 5

BGMI का एक और सबसे अच्छा विकल्प Modern Combat 5 है। ये एक बेहतरीन फर्स्ट-पर्सन शूटिंग गेम है, जिसमें कई तरह के हथियार और कई करैक्टर खेलने के लिए मिलते हैं। इसमें भी आप ऑनलाइन मल्टी-प्लेयर विकल्प में अन्य खिलाड़ियों के साथ गेम का आनंद ले सकते हैं। BGMI जैसे ही शूटिंग के अनुभव के साथ इसमें काफी अच्छे ग्राफ़िक्स भी शामिल हैं।

Garena Free Fire Max

Garena Free Fire Max एक बेहतरीन बैटल रॉयल गेम है, जो BGMI के जैसा ही है और इसके सबसे अच्छे विकल्प के रूप से आप इसे रख सकते हैं। हालांकि ये गेम भी बैन है, लेकिन Max वर्ज़न अब भी Google play store और Apple store पर उपलब्ध है। इसमें आपको BGMI जैसे ही फ़ीचर मिलेंगे और इसका इंटरफ़ेस भी कुछ-कुछ वैसा ही है, तो इसे खेलना आपके लिए आसान होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageThe Bhootnii OTT Release: Sanjay Dutt की कॉमेडी हॉरर फिल्म इस तारीख को मचाएगी OTT पर धूम

कॉमेडी और हॉरर का एक साथ मजा लेना है, तो Sanjay Dutt की “The Bhootnii” फिल्म देखना न भूलें। ये फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी और अब जल्द ही OTT पर आने वाली है। हाल ही में The Bhootnii OTT Release की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते …

ImageGoogle ने बताया BGMI के भारत में बैन होने का कारण, लेकिन इस तरह आप अब भी खेल सकते हैं

कल अचानक BGMI को Google Play स्टोर और App स्टोर से हटा दिया गया। ये गेमिंग कंपनी Kraftons के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। भारत में PUBG के बैन होने के बाद, कंपनी ने लगभग एक साल पहले, इसे एक नए रूप में BGMI नाम से भारत में लॉन्च किया। BGMI (Battlegrounds mobile India) …

Imageक्या ? BGMI Google Play Store पर जनवरी 2023 में वापस आ रहा है ?

भारत में मोबाइल गेमिंग के दीवानों की तादाद बहुत ज़्यादा है और उनमें BGMI का गेम बहुत पॉपुलर भी है। लेकिन अचानक इसी साल में कुछ महीनों पहले सरकार ने BGMI (Battlegrounds Mobile India) को भारत में बैन कर दिया। हालांकि Krafton ने अपने प्लेयर्स को ये वादा किया था कि वो भारत में इस …

ImageOnePlus Nord 5 Alternatives: ₹35,000 के अंदर ये 5 स्मार्टफोन जो फीचरों में किसी से कम नहीं हैं

OnePlus Nord 5 भारत में लॉन्च हो चुका है और ये एक बेहतरीन मिड-रेंज फ्लैगशिप है, लेकिन अगर किसी कारण से आप इसके अलावा या कुछ अलग और बेहतर वैल्यू वाले विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन इस समय आपके लिए उपलब्ध हैं जो इस फोन को कड़ी टक्कर दे सकते …

ImageOnePlus Ace 5 सीरीज़ के दो नए फोन लॉन्च – ये वाला भारत में Nord 5 के नाम से हो सकता है लॉन्च

जब सभी OnePlus 13s के भारत में लॉन्च होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तभी आज कंपनी ने चुपचाप चीन में OnePlus Ace 5 सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये हैं – OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition। ये दोनों फोन Ace 5 लाइनअप का ही हिस्सा हैं …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products