Top safety apps – फिर एक बार भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पूरा देश चिंतित है। पुलवामा में यात्रियों पर आतंकी हमले के जवाब में भारत की एयरस्ट्राइक और उसके बाद से शुरू हुए भारत-पाकिस्तान के एक दूसरे पर हुए हवाई हमलों और आरोपों के सिलसिलों ने देश भर में सबका ध्यान खींचा हुआ है। इस पूरे माहौल में देशवासियों की सुरक्षा, सबसे महत्वपूर्ण है और इसीलिए सरकार लोगों को कदम कदम पर गाइड कर रही है। ऐसे में आप खुद भी अपनी सुरक्षा को और बेहतर बना सकते हैं। कैसे ? आइये जानते हैं –
सरकार द्वारा जारी की गयी कई ऐसी Top safety apps या प्लैटफॉर्म हैं, जो आपको किसी भी मुसीबत के समय में मदद करती हैं, फिर चाहे वो प्राकृतिक आपदा हो या राष्ट्रीय आपदा। इसीलिए इस समय पर इन ऐप्स की जानकारी देश के हर सदस्य को होनी चाहिए।
1. 112 India ऐप
Top safety apps की सूची में ये ऐप भारत सरकार द्वारा पेश की गयी है, जो आपको एक एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली प्रदान करती है। इसमें हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से नागरिक विभिन्न प्रकार की आपात स्थितियों में मदद की मांग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको इस ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड करना है। इसमें OTP वेरिफिकेशन के बाद अपना नाम, पता, आपातकालीन कॉन्टैक्ट (ICE – In Case of Emergency) आदि जानकारी भरनी है।
इसके बाद ऐप को GPS लोकेशन ट्रैक करने की अनुमति दें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपकी सटीक लोकेशन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम तक पहुंच सके। इसमें एक SOS बटन होता है, जिससे आपकी वर्तमान लोकेशन और फोन से रिकॉर्ड किया 10 सेकंड का ऑडियो, ज़रुरत पड़ने पर नज़दीकी पुलिस कंट्रोल रूम और आपके द्वारा ऐप पर दिए आपातकालीन नम्बरों तक पहुंचा दिया जाता है।

2. NDRF वेबसाइट
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRF) की वेबसाइट देश के सभी नागरिकों के लिए है। इस वेबसाइट पर सरकार द्वारा आपातकालीन तैयारी, आपदा प्रतिक्रिया योजनाओं और सार्वजनिक सलाहकारियों की पूरी जानकारी मिलती है। इसके अलावा NDRF प्राकृतिक आपदाओं, रासायनिक या जैविक हमलों, और अन्य इमरजेंसी की स्थिति में राहत और बचाव कार्य भी करती है। इनका आधिकारिक पोर्टल https://ndrf.gov.in/ है।
इस वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप मोबाइल, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ब्राउज़र में https://ndrf.gov.in खोलें। इसके बाद होमपेज पर ही आपको लेटेस्ट सभी अलर्ट मिल जायेंगे, जैसे कि फिलहाल देश में कहां राहत दल तैनात हैं, हेल्पलाइन नंबर और कॉन्टैक्ट डिटेल्स, इत्यादि। यहीं पर आप ज़रूरी हेसंपर्क कर सकते हैं। आपात स्थिति में इन नंबरों का इस्तेमाल करें। इस वेबसाइट से NDRF के Twitter, Facebook और YouTube एकाउंट्स के लिंक भी मिलते हैं, जहां से आपको ताज़ा और भरोसेमंद अपडेट्स और ग्राउंड रिपोर्ट्स मिलती रहेंगी।
3. Himmat Plus ऐप
ये ऐप भी ‘Himmat Plus’ नाम से दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च किया था गया यह एक मोबाइल एप्लिकेशन है। ये ऐप भी उपयोगकर्ताओं को SOS अलर्ट भेजने की सुविधा देता है, जिसमें आपकी वर्तमान लोकेशन और ऑडियो-वीडियो जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और मित्रों या परिवार को भेजी जाती है।
इस स्थिति में भी ये ऐप आपके लिए मददगार होगी। इसके पहले डाउनलोड करें, फिर अपने नाम, नंबर और एक आपातकालीन संपर्क के साथ जानकारी भरें। ओटीपी सत्यापन और भाषा चुनने के बाद आओ इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। इस ऐप से आप आपातकालीन स्थिति में SOS बटन दबाकर पुलिस और आपके आपातकालीन संपर्क को अलर्ट भेज सकते हैं। इसमें यात्रा के दौरान ऑटो या टैक्सी पर ड्राइवर की जानकारी के साथ लगे QR कोड भेजने की भी व्यवस्था है। इसके अलावा ‘Report Journey’ फीचर के साथ आप अपनी यात्रा की जानकारी पुलिस के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
4. Raksha App (Women’s Safety – National)
Top safety apps की लिस्ट में शामिल Raksha App भी बिल्कुल Himmat Plus ऐप की तरह ही काम करती हैं, लेकिन इसकी खासियत ये है कि ये पूरे देश की महिलाओं के लिए है, जबकि Himmat ऐप दिल्ली एनसीआर में सक्रीय है। इस पर भी आपको सारी वही सुविधाएं मिलेंगी और इसे भी आप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
5. WhatsApp (MyGov Helpdesk)
व्हाट्सप्प पर MyGov Helpdesk का एक नंबर भी आपकी मदद कर सकता है। MyGov हेल्पडेस्क सेवा को अब आप सीधे WhatsApp पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको +91 9013151515 नंबर पर एक मैसेज भेजना है। ये Digilocker और आपातकालीन सेवाओं के लिए ही है।
इस नंबर से अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों (जैसे आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) को डिजिटल रूप में देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी आपातकालीन या संकट की स्थिति में ये आपको ज़रूरी दिशा-निर्देश और सरकारी अपडेट्स भी देता है। इस नंबर पर आप चैट के ज़रिए महत्वपूर्ण सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे इसमें जैसे ही आप आपातकालीन जानकारी का विकल्प चुनते हैं, आपको नीचे दिए सभी ऑप्शन मिलेंगे –
- आपातकालीन जानकारी:
- निकटतम पुलिस स्टेशन की जानकारी
- आपदा में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर
- सुरक्षित स्थानों और शेल्टर की जानकारी
- आवश्यक सरकारी अलर्ट्स
इसके बाद आपको अपना पिन कोड भेजना है, ताकि और सटीक जानकारी मिल सके। ये सेवा ऐसे समय में बेहद उपयोगी है जब देश में तनावपूर्ण माहौल है और लोगों को जल्दी व सही जानकारी चाहिए।
6. MySafetipin
इसके अलावा MySafetipin ऐप भी Top safety apps में काफी अहम है, जो आपकी मदद कर सकती है। ये भी विशेष रूप से महिलाओं और अकेले यात्रियों के लिए है। MySafetipin आपके आसपास के इलाके का सेफ्टी स्कोर बताती है, जैसे लाइटिंग कितनी है, भीड़-भाड़ कितनी है, सुरक्षा के लिए गार्ड या पुलिस आपके इस रास्ते पर है या नहीं, रास्तों की स्थिति और महिलाओं की उपस्थिति। इन सभी चीज़ों की जानकारी ये ऐप आपको देती है। इसके साथ आप अपने आसपास का सबसे सुरक्षित रास्ता चुन सकते हैं।
इसके अलावा ये Google Maps से इंटीग्रेट होकर रियल-टाइम नेविगेशन भी बताती है। इसमें ट्रैकिंग फीचर भी है, जिससे आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं। साथ ही ऐप पर आसपास के सुरक्षित स्थानों की जानकारी भी उपलब्ध होती है।बस आपको किसी जगह की तस्वीर अपलोड कर ‘क्विक ऑडिट’ के ज़रिए उसका सेफ्टी पता चल सकता है और इसे आप Android और iOS दोनों पर इस्तेमाल कर पाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।