इंटरनेट और कॉल में आ रही समस्या, तो ठीक करेंगे ये TRAI ऐप्स, ऐसे करें इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TRAI काफी समय से टेलीकॉम यूजर्स के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कर रहा है, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। इसी के चलते TRAI द्वारा कई ऐप्स भी लॉन्च किए गए हैं। यदि आप भी Airtel, Jio, VI, या BSNL किसी भी टेलीकॉम कंपनी की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, और बीच बीच में इंटरनेट या कॉल ड्रॉप होने की समस्या आती है, तो TRAI के ये दो नए ऐप्स आपके काफी काम आ सकते हैं। आगे इन दोनों TRAI ऐप्स की जानकारी हमनें विस्तार से दी है।

ये पढ़ें: OnePlus 13 के बाद अगला फ्लैगशिप OnePlus 15 होगा, लॉन्च और फीचर्स की जानकारी आयी सामने

नेटवर्क शिकायत करने के लिए TRAI ऐप्स

TRAI MySpeed ऐप

इस ऐप को TRAI द्वारा कुछ साल पहले ही लॉन्च किया गया है, जिसमें आप अपने नेटवर्क की स्पीड को चेक कर सकते हैं। यदि आपके एरिया में टेलीकॉम नेटवर्क सही से काम नहीं कर रहा है, तो आप इंटरनेट से संबंधित शिकायत भी इसी ऐप में कर सकते हैं। शिकायत के बाद जानकारी मिलने पर उस समस्या का समाधान किया जाएगा।

कैसे उपयोग करें

  • सबसे पहले Play Store या TRAI की आधिकारिक वेबसाइट से इस ऐप को डाउनलोड करें।
  • अब ऐप को ओपन करें, और “Begin Test” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इंटरेंट स्पीड से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • यहीं पर आपको शिकायत करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप इसकी शिकायत कर पाएंगे।

TRAI MyCall ऐप

यदि आपके फोन पर बार बार कॉल ड्रॉप की समस्या आ रही है, तो आप इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप में आपको टेलीकॉम ऑपरेटर के वीक सिग्नल या इंडोर और आउटडोर कवरेज की समस्या आ रही है, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। इस ऐप को आप Google Play Store या TRAI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे उपयोग करें

  • सबसे पहले ऐप को Play Store से डाउनलोड करें।
  • फिर ऐप को ओपन करें, और प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इसके बाद “My Device” वाले सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको सभी ऑप्शन मिल जाएंगे।

निष्कर्ष

हालांकि इन दोनों TRAI ऐप्स को काफी समय पहले ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन लोगों को इसके बारे में इतनी जानकारी नहीं है। यदि आपको अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से संबंधित समस्याएं आती हैं, तो आप इन दोनों ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं।

ये पढ़ें: स्कैम वेबसाइट को पहचानने का तरीका जान लें, कभी नहीं होंगे ऑनलाइन ठगी का शिकार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageGoogle Pixel 11 Pro में आ सकता है बड़ा बदलाव, Face ID जैसा फीचर और ‘Glow’ लाइट का लीक

Google अपने अगले Pixel फोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले ही Pixel 11 सीरीज़ को लेकर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जो इसे पहले से अलग बना सकती हैं। इस बार बात सिर्फ नए प्रोसेसर की नहीं है, बल्कि ऐसे फीचर्स की चर्चा है, जो फोन इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस …

ImageBirth Certificate और Aadhaar में नाम अलग है? अभी ठीक करें, वरना अटक सकते हैं काम

अगर आपके बच्चे या आपके खुद के Birth Certificate और Aadhaar कार्ड में नाम अलग-अलग लिखा है, तो इसे हल्के में न लें। स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं या बैंक से जुड़े कामों में यह छोटी सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। कई मामलों में देखा गया है कि एक डॉक्यूमेंट में पूरा नाम …

Discuss

Be the first to leave a comment.