Image
EXPAND

Android 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है।

अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, गाड़ी में Android Auto चलाते हैं या कई डिवाइस के बीच फाइल भेजते रहते हैं, तो Android 17 में आपके लिए कई ऐसे बदलाव हैं जो सीधे आपके काम आएंगे।

Google ने इस बार Gemini Intelligence, नया डिज़ाइन, बेहतर मल्टीटास्किंग, Instagram कैमरा में सुधार, सुरक्षा फीचर्स और Android Auto जैसे कई बड़े बदलाव जोड़े हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि Android 17 आपके फोन में क्या बदलने वाला है।

नया डिज़ाइन और आसान इस्तेमाल

Android 17 में Google ने Luminous Design दिया है। इसमें सिस्टम के कई हिस्सों में फ्रॉस्टेड ग्लास जैसा असर और ब्लर इफेक्ट दिखेगा। नोटिफिकेशन पैनल, क्विक सेटिंग्स, वॉल्यूम स्लाइडर और पावर मेन्यू जैसे हिस्से पहले से ज़्यादा साफ और आधुनिक दिखेंगे।

होम स्क्रीन को भी ज़्यादा साफ बनाया गया है। अब आप ऐप के नाम छिपाकर सिर्फ आइकन वाला लुक रख सकते हैं। साथ ही ऐप्स को अलग-अलग कैटेगरी में व्यवस्थित करना आसान होगा।

Google ने 4000 से ज़्यादा emojis को Noto 3D के साथ नया रूप दिया है, जिससे emojis अब ज़्यादा गहराई और बेहतर विज़ुअल फील के साथ दिखेंगे।

अब क्विक सेटिंग्स में Wi-Fi और मोबाइल डेटा के अलग-अलग बटन मिलेंगे। लॉक स्क्रीन पर भी दाईं तरफ से स्वाइप करके कैलेंडर, स्मार्ट होम कंट्रोल, फिटनेस जानकारी या दूसरे विजेट्स देखे जा सकेंगे।

Android 17 में Motion Assist फीचर भी मिलेगा, जो कार में फोन इस्तेमाल करते समय स्क्रीन पर हल्के संकेत दिखाकर मोशन सिकनेस कम करने में मदद करेगा और ये सफर के दौरान काफी उपयोगी हो सकता है।

मल्टीटास्किंग और बड़ी स्क्रीन के लिए बदलाव

Android 17 में App Bubbles नाम का फीचर आया है। इससे आप किसी ऐप को छोटे फ्लोटिंग विंडो की तरह स्क्रीन पर रख सकते हैं। यानी वीडियो देखते हुए चैट करना या कॉल के दौरान नोट्स देखना ज़्यादा आसान हो जाएगा।

टैबलेट और फोल्डेबल फोन पर यह फीचर और काम का लगेगा, क्योंकि वहां बबल बार से कई ऐप्स को आसानी से संभाला जा सकेगा।

Desktop Mode को भी बेहतर बनाया गया है। अब फोन को बाहरी स्क्रीन से जोड़ने पर अनुभव लैपटॉप जैसा हो सकता है। विंडो स्नैपिंग, टास्कबार और कीबोर्ड शॉर्टकट्स पहले से ज़्यादा मज़बूत किए गए हैं। बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस पर ऐप्स अब बेहतर तरीके से खुलेंगे।

Gemini Intelligence और AI फीचर्स

Android 17 में Google ने कई AI फीचर्स को Gemini Intelligence नाम से जोड़ा है। इसका उद्देश्य फोन को ऐसा बनाना है कि वह सिर्फ जवाब न दे, बल्कि आपके लिए काम भी कर सके।

इसमें मल्टी-स्टेप टास्क ऑटोमेशन, Chrome Auto Browse, AI Autofill और Create My Widget जैसे फीचर्स शामिल हैं। आसान भाषा में कहें तो अब आपका फोन आपकी ज़रूरत को समझकर कुछ काम अपने आप पूरा करने में मदद कर सकता है।

Gboard में नया Rambler voice dictation फीचर भी आया है। अगर आप बोलकर टाइप करते हैं, तो यह बीच के filler words हटाकर आपकी बात को साफ वाक्यों में बदल सकता है। यह मिलाजुला कर अलग अलग भाषाओँ (mixed-language dictation) को भी समझेगा, यानि Hinglish बोलने वालों के लिए काफी उपयोगी बन सकता है।

अच्छी बात यह है कि ज्यादातर Gemini Intelligence फीचर्स opt-in होंगे। यानी अगर आप इन्हें इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो इन्हें बंद भी कर सकेंगे।

Instagram और क्रिएटर्स के लिए बड़े बदलाव

Android 17 में Instagram इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। Google और Meta की साझेदारी के बाद Instagram कैमरा में Ultra HDR capture और प्लेबैक, बेहतर वीडियो स्थिरता और फोन के native night mode का सपोर्ट मिलेगा।

इसका मतलब है कि Instagram के अंदर से फोटो और वीडियो लेने पर क्वॉलिटी अब पहले से बेहतर होगी। अब हर बार बेहतर फोटो के लिए आपको फोन के प्राइमरी कैमरा ऐप को खोलने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।

Instagram के Edits app में भी AI टूल्स मिलेंगे। Smart Enhance फोटो और वीडियो को ज़्यादा साफ बना सकेगा, जबकि sound separation की मदद से हवा, शोर और संगीत को अलग-अलग समझकर ऑडियो बेहतर किया जा सकेगा।

Instagram ऐप को टैबलेट्स के लिए भी बेहतर और कस्टमाइज़ किया गया है, ताकि बड़ी स्क्रीन पर यह अब खिंचा हुआ या अजीब न लगे।

Android 17 में Screen Reactions फीचर भी आएगा। इससे आप अपनी स्क्रीन रिकॉर्ड करते हुए कोने में अपना चेहरा भी दिखा सकेंगे। यह reaction video, tutorial या gameplay capture करने वालों के लिए काम का फीचर है। Adobe Premiere app भी Android पर आ रहा है।

Digital wellbeing में नया फीचर

हम फोन का अनावश्यक और ज़्यादा इस्तेमाल करने से बचें, इसके लिए Pause Point फीचर भी आया है, जो उन ऐप्स पर 10 सेकंड का ब्रेक दिखाएगा जिन्हें आप ध्यान भटकाने वाला मानते हैं, ताकि बिना सोचे-समझे स्क्रॉलिंग कम हो सके।

सुरक्षा और प्राइवेसी में क्या नया है?

Android 17 में सुरक्षा पर भी काफी ध्यान दिया गया है। अब आप किसी भी ऐप को PIN, pattern या biometric lock से सुरक्षित कर सकेंगे। इसके लिए अलग से थर्ड पार्टी ऐप की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Contacts Picker की मदद से ऐप्स को पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट देने के बजाय सिर्फ चुनी हुई जानकारी दी जा सकेगी। OTP सुरक्षा भी बेहतर हुई है। Android अब SMS में आए security codes को कई ऐप्स से तीन घंटे तक छिपा सकता है।

फ्रॉड या नकलो बैंक की कॉल्स (calls) से बचाने के लिए भी नया सिस्टम यहां मिलेगा। अगर कोई कॉल बैंक के नाम पर धोखा देने की कोशिश करे और बैंक इस फीचर में शामिल हो, तो Android ऐसी कॉल को रोकने में मदद कर सकता है।

Find Hub में Mark as Lost फीचर भी मज़बूत हुआ है। अब फोन खोने पर biometric authentication के ज़रिए उसे lock किया जा सकेगा। अगर किसी को आपका पासवर्ड या पासकोड पता भी हो, तब भी वह ट्रैकिंग बंद नहीं कर पाएगा।

Location sharing में भी सुधार है। अब आप किसी ऐप को थोड़े समय के लिए बिल्कुल सटीक लोकेशन (precise location) दे सकते हैं, हमेशा के लिए नहीं।

Android Auto और iPhone से Android में बदलाव

Android Auto को भी नया रूप मिला है। अब यह अलग-अलग कार स्क्रीन के हिसाब से बेहतर तरीके से ढल सकेगा। Google Maps ज़्यादा बड़े और साफ तरीके से नज़र आएंगे। Immersive Navigation में 3D इमारतें, रास्ते, लेन और ट्रैफिक लाइट जैसी जानकारी दिखाई जा सकेगी।

वहीँ म्युज़िक पसंद करने वालों के लिए YouTube Music और Spotify का इंटरफेस भी पहले से आसान बनाया गया है।

Quick Share में AirDrop सपोर्ट अब और ज़्यादा OPPO, OnePlus, Samsung और HONOR फोन्स तक आएगा, जिससे Android और Apple devices के बीच फाइल शेयर करना आसान होगा।

अगर आप iPhone से Android पर आना चाहते हैं, तो Switch to Android टूल अब ज़्यादा डेटा ला सकेगा। इसमें फोटो, मैसेज, ऐप्स, कॉन्टैक्ट, eSIM, पासवर्ड और होम स्क्रीन लेआउट तक ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

कब आएगा Android 17?

Android 17 इस साल गर्मियों में रोलआउट होना शुरू होगा। Stable release जून या जुलाई 2026 के आसपास आ सकता है।

सबसे पहले Pixel 6 सीरीज़ और उसके बाद के Pixel phones को इसका सपोर्ट मिलेगा। कई Gemini Intelligence फीचर्स पहले नए Samsung Galaxy और Google Pixel फोनों पर आएंगे, फिर धीरे-धीरे स्मार्टवॉच, कार, स्मार्ट ग्लास और Googlebook लैपटॉप तक पहुंचेंगे।

कुल मिलाकर, Android 17 ऐसा अपडेट लगता है जो सिर्फ फोन का लुक नहीं बदलेगा, बल्कि उसे ज़्यादा स्मार्ट, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा उपयोगी बना सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें AI, प्राइवेसी और मल्टीटास्किंग को इस तरह जोड़ा गया है कि बदलाव सीधे आपके इस्तेमाल में महसूस हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

Image2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ ढूंढते रहते हैं, तो 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस साल Amazon Prime Video और MX Player पर कई बड़ी और चर्चित सीरीज़ आने वाली हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक सब कुछ शामिल है। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageVivo T5x 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी वाला फोन, लेकिन क्या ये है सबसे बड़ा अपग्रेड?

अगर आपका फोन शाम तक पहुंचते-पहुंचते 15–20% पर आ जाता है या आपको किसी लम्बे सफर पर बैटरी की चिंता होती है और आप चार्जर ढूंढने लगते हैं, तो Vivo का नया Vivo T5x 5G शायद उसी आदत को बदलने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में यह फोन लॉन्च कर दिया है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products