TRAI का बड़ा फैसला – अब मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का वेरिफाइड नाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर दिन हमें कितनी कॉल्स आती हैं, जिनमें से कुछ ज़रूरी और कुछ बिल्कुल अनजान होती हैं। इसके अलावा आजकल फ्रॉड के बढ़ते केसों के कारण भी ज़्यादातर लोगों को Truecaller जैसे ऐप्स पर कॉलर का नाम जानने के लिए निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन कई बार वो नाम गलत निकलता है, और फ्रॉड कॉल्स का खतरा बना रहता है। अब इस समस्या का हल खुद भारत सरकार लेकर आई है।

TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) और DoT (Department of Telecommunications) ने मिलकर भारत में Calling Name Presentation (CNAP) नाम का नया सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। ये फीचर अब सीधे मोबाइल नेटवर्क में बिल्ट-इन रहेगा और हर कॉल के साथ कॉलर का असली, वेरिफाइड नाम स्क्रीन पर दिखाएगा। यानि अब भरोसा किसी ऐप पर नहीं, बल्कि सरकार के डेटा पर होगा।

ये भी पढ़ें: Instagram ने लॉन्च किया Watch History फीचर: अब पुरानी Reels भी मिलेंगी झटपट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

CNAP कैसे करेगा काम

CNAP एक network-level feature है, जिसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब कोई व्यक्ति कॉल करेगा, तो उसका नाम उसी डेटा से लिया जाएगा जो उसने SIM लेते वक्त KYC फॉर्म में भरा था। इसका मतलब यह हुआ कि अब फर्जी या स्पैम कॉल करने वालों की पहचान छिपाना आसान नहीं रहेगा।

TRAI ने साफ किया है कि CNAP सभी यूज़र्स के लिए डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा, हालांकि चाहें तो यूज़र इसे बंद कर सकते हैं। इस सिस्टम का ट्रायल Airtel, Jio और Vi जैसी कंपनियां अगले 60 दिनों में शुरू करेंगी।

Truecaller से कैसे अलग है

जहां Truecaller यूज़र डेटा और रिपोर्ट्स के आधार पर caller ID दिखाता है, वहीं CNAP पूरी तरह सरकारी तौर पर वेरिफाइड सिस्टम होगा। यहां दिखने वाला नाम 100% असली और वैध होगा।

शुरुआत में यह फीचर सिर्फ 4G और 5G यूज़र्स के लिए उपलब्ध रहेगा, क्योंकि पुराने 2G नेटवर्क्स में इसे चलाने के लिए जरूरी तकनीकी सपोर्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें: Delhi की ज़हरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल? जानिए ₹20,000 से कम के Best Air Purifiers जो बदल देंगे घर की हवा

सरकार का यह कदम मोबाइल कम्युनिकेशन में पारदर्शिता लाने की दिशा में बड़ा बदलाव है। CNAP के आने के बाद अब “हेलो कौन बोल रहे हो?” की जगह स्क्रीन खुद जवाब दे देगी, वो भी पूरे भरोसे के साथ।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageSamsung का Fold 8 Apple को बड़ा झटका देने वाला है? Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले पर बड़ा खुलासा

Samsung और Apple के बीच फोल्डेबल फोन की रेस अब सिर्फ डिजाइन या कैमरे तक सीमित नहीं रही। अब असली लड़ाई उस समस्या पर हो रही है, जो सालों से फोल्डेबल फोन्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है—क्रीज़। और Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा दांव खेलने की तैयारी …

ImageApple का बड़ा फैसला- iOS 26.2 Update ने iPhone यूजर्स को किया मजबूर

Apple ने iOS 26.2 update को ग्लोबली रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लेकिन यह सिर्फ एक सामान्य सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है। दरअसल, इसके साथ Apple ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने लाखों iPhone users को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सवाल सीधा है कि अपडेट करना ज़रूरी है या अब कोई दूसरा …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

ImagePixel 10a लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट: अब Pixel से AirDrop पर भेज सकेंगे फाइलें

Google के लिए यह हफ्ता Pixel यूज़र्स के नाम रहा है। एक तरफ कंपनी 18 फरवरी को Pixel 10a लॉन्च करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ Pixel 9 सीरीज़ में ऐसा अपडेट आने वाला है जो Android और iPhone यूज़र्स के बीच फाइल शेयरिंग को आसान बना देगा। अब Pixel 9, Pixel 9 Pro, …

Discuss

Be the first to leave a comment.