यदि आप भी एंटरटेनमेंट का डोज लेने के लिए बैठे हैं, और नई धमाकेदार फिल्मों का इंतेज़ार कर रहे हैं, तो इस वीकेंड से रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में आपको पता होना चाहिए। इस लेख में हमनें अपकमिंग मूवीज दिस वीक (Upcoming Movies This Week) की जानकारी दी है, जिसमें दो क्लाइमैक्स वाली Housefull 5 भी शामिल है। आगे इन सभी अपकमिंग फिल्मों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy A17 5G को लेकर बड़ा खुलासा, फोन में शामिल होगा कंपनी का फ्लैगशिप वाला फीचर
अपकमिंग मूवीज दिस वीक (Upcoming Movies This Week)
- Housefull 5
- Neethi
- Thug Life
- Jaat
- Bhool Chuk Maaf
Housefull 5
ये Housefull मूवी का 5वा भाग है, जिसे 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में इस बार भी भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार इसकी खास बात है, कि इसमें दो अलग अलग क्लाइमैक्स है, जिसे Housefull 5A और Housefull 5B में बांटा गया है। आपको फिल्म के दोनों क्लाइमैक्स देखने के लिए ये दोनों अलग अलग भागों को देखना पड़ेगा। फिल्म में Akshay Kumar, Riteish Deshmukh, Abhishek Bachchan, और Jacqueline Fernandez के साथ साथ अन्य सितारें भी नजर आयेंगे।
Neethi
ये एक कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी को बताया गया है, जो अपने बुरे रिश्ते से बाहर निकलने के लिए स्ट्रगल करती है। इस बीच उम्मीद टूटने से वो खुद को मारने के बारे में सोचने लगती है। एक रात एक चोर उसके घर में घुसता है, तब वो उससे खुद को जान से मारने की विनती करती है, तब कहानी में एक नया मोड़ आता है।
Thug Life
ये फिल्म 5 जून को ही सिनेमाघरों में लग चुकी है। फिल्म में लीड रोल में Kamal Haasan नजर आयेंगे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक गैंगस्टर की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में गैंगस्टर का किरदार Kamal Haasan निभा रहे है, जो एक एनकाउंटर में फंस जाते हैं, जिस बीच उन्हें एक बच्चा मिलता है। उसके बाद वो बच्चे को घर ले आते है, और यहीं से कहानी आगे बढ़ती है।
Jaat
Upcoming Movies This Week की चौथी फिल्म Jaat है, जिसमें लीड रोल में Sunny Deol और Randeep Hooda नजर आयेंगे। इस फिल्म को 5 जून को Netflix पर रिलीज किया गया है। फिल्म में श्रीलंका से आए एक गुंडे के आतंक से परेशान गांव को बताया गया है, एक दिन वहां से गुजरने वाली ट्रेन खराब होने की वजह से उस गांव में रुक जाती है, तब नायक बलदेव प्रताप सिंह (Sunny Deol) की एंट्री होती है, जो उस गांव को उस गुंडे के प्रकोप से बचाते हैं।
Bhool Chuk Maaf
काफी इस फिल्म को 6 जून, 2025 को Prime Video पर रिलीज़ किया जा रहा है। फिल्म में भरपूर कॉमेडी के साथ एक सामाजिक संदेश भी दिया गया है। इसमें लीड रोल में Rajkummar Rao नजर आयेंगे, जो अपनी सरकारी नौकरी के लिए एक मान रख लेते हैं, ताकि उनकी शादी हो पाएं, लेकिन 30 तारीख को शादी होने से पहले ही वो 29 तारीख को समय के चक्र में फंस जाते हैं, जिससे रोज सुबह उठने पर 29 तारीख का दिन ही शुरू होता है।
ये पढ़ें: Panchayat 4 OTT Release की तारीख कन्फर्म, जल्द इस OTT पर होगी रिलीज
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।