आगामी अक्टूबर 2018 महीने लांच होने वाले स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले महीने भी इंडिया में काफी फ़ोन लांच हुए जिनमे सबसे बड़ा आकर्षण साबित हुए है एप्पल द्वारा पेश किये iPhone Xs और Xs Max। इसी तरह आगामी अक्टूबर महीने में भी कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है।

कुछ डिवाइस जैसे OnePlus 6T और Google Pixel 3 के टीज़र भी जारी हो चुके है जबकि कुछ के भारत में लांच होने से जुडी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार सम्भावना काफी अधिक है। तो चलिए नज़र डालते है कुछ ऐसी ही आगामी डिवाइसों पर:

यह भी पढ़िए: वाटर-ड्राप नौच के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

आगामी अक्टूबर महीने में लांच होने वाले स्मार्टफोन

1. OnePlus 6T

OnePlus ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है की यह डिवाइस इंडिया में 17 अक्टूबर को लांच की जाएगी। कंपनी के द्वारा तैयार किये मीडिया-इनवाइट की इमेज भी इन्टरनेट पर साफ़ तौर पर देखी जा सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन का डिजाईन काफी हद्द तक Oppo R17 से मिलता जुलता नज़र आता है जिसमे सामने की तरफ आपको वाटर-ड्राप नौच भी दी जा सकती है।

उम्मीद यही की जा रही है की डिवाइस में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। एक आधिकारिक रिपोर्ट में कंपनी यह भी साफ़ कर चुकी है की OnePlus 6T में 3.5mm ऑडियो जैक भी नहीं दिया जायेगा। यह डिवाइस इंडिया सहित, चीन और अमेरिका जैसे देशों में 17 अक्टूबर को लांच की जा सकती है।

2. Google Pixel 3/3XL

जहाँ पर गूगल पिक्सेल सीरीज के आगामी 2 स्मार्टफोन Pixel 3 और Pixel 3XL को इंडिया में लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है वही पर Pixel 3XL के थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन Pixel 3 के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Pixel 3XL के जुडी जानकारी के अनुसार यह डिवाइस एंड्राइड 9.0 पाई के साथ पेश होने वाली पहली डिवाइस भी साबित हो सकती है।

रिपोर्ट्स की माने तो Pixel 3 गूगल द्वारा एक किफायती कीमत के साथ पेश की जा सकती है जिसमे आपको iPhone X की ही तरह नौच के साथ एक बड़ी डिस्प्ले भी दी जा सकती है।

3. Razor Phone 2

Razor Phone को पिछले साल लांच करने के बाद कंपनी Razor Phone 2 को भी लांच करने के लिए तैयार है। अगले महीने की 10 अक्टूबर को यह डिवाइस लांच की जा सकती है। अभी इस डिवाइस के नाम के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं होती है। लेकिन उम्मीद है की यह डिजाईन में अपने पिछले साथी जैसा ही दिखाई देगा।

अफवाहों की माने तो Razor Phone 2 में आपको 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो वालो डिस्प्ले के साथ लांच किया जा सकता है। गेमिंग स्मार्टफोन होने के कारण प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 845 और 8GB रैम दी जाने की भी पूरी उम्मीद है।

4. Samsung A9 Star Pro

सैमसंग ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट की है जिसमे लिखा हुआ है ‘लेट्स द फन बैगिन्स’ और उसके बाद आता है ‘4x द फन’, जो यह साफ जाहिर करता है की कम्पनी 4 कैमरे वाली डिवाइस को लांच ही लांच करने वाली है। अब जब टीज़र भी जारी हो चूका है तो हम उम्मीद करती है की यह डिवाइस 11 अक्टूबर को लांच की जा सकती है।

इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर भी डिवाइस की इमेज तो लीक हो चुकी है लेकिन अभी इनकी आधिकारिक पुष्ठी होना बाकि है। सैमसंग ने अभी हाल ही में अपने ट्रिपल कैमरा युक्त स्मार्टफोन A7 को भी इंडिया में लांच कर दिया है तो  4 कैमरा युक्त को लेकर यूजर काफी उत्साहित है।

5. Huawei Mate 20- सीरीज

ऊपर बताये स्मार्टफोनों से अलग Huawei द्वारा अक्टूबर महीने में Mate 20 सीरीज को लांच किया जा सकता है जो Kirin 980 पर रन करने वाली पहले डिवाइस भी हो सकती है। कंपनी ने दावा किया है की यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 से बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम है।

इसके अलावा प्राप्त जानकरी के हिसाब से डिवाइस में 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले, 4,200mAh बैटरी, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। Mate 20 सीरीज के तहत आपको इसका लक्ज़री वरिएन्त ‘Porsche Edition’ भी पेश किया जा सकता है।

6. Lg V40 ThinQ

जब भी हम नए स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोचते है तो LG का नाम थोडा पीछे रह जाता है इसलिए अपने स्मार्टफोन ब्रांड को लोकप्रिय बनाए के लिए कंपनी जल्द ही अपने एक आकर्षक फोन Lg V40 ThinQ इंडिया में लांच करने के लिए तैयार है।

यह डिवाइस एक फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस साबित हो सकती है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, नौच-डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलवा कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब से LG यहाँ पर 3.5mm ऑडियो जैक को बरकरार रख सकती है।

7. Xiaomi की नयी डिवाइस

स्मार्टफोनों से जुडी कोई भी सूची शाओमी की डिवाइस के बिना पूरी नहीं होती है। ठीक उसी तरह आगामी अक्टूबर महीने में कंपनी अपनी एक और डिवाइस को लांच करने की रणनीति बना रही है। अभी यह पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो पाया है की यह डिवाइस Mix 3 होगी या आजकल लीक में छाई हुई Xiaomi LEX।

रिपोर्ट्स के अनुसार यहाँ पर आपको बिना नौच डिस्प्ले वही एक दम पतले के साथ बड़ी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और Vivo Nex की तरह स्लाइडिंग कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। आज Weibo पर पेश एक पोस्ट के अनुसार शाओमी की यह नयी डिवाइस पहली बार एक डेडिकेटेड AI बटन के साथ भी पेश की जा सकती है।

उपरोक्त बताई गयी इन डिवाइसों के अलावा अगर किसी और डिवाइस से जुडी कोई और जानकारी प्राप्त होती है तो हम लेख को जल्द अपडेट करेंगे तब तक बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageआगामी नवम्बर महीने में लांच होने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

पिछले महीने भी भारतीय बाजार में काफी नए फोन दिखाई दिए है जिनमे हाल ही में लांच हुए Pixel 3 और OnePlus 6T इस महीने का ख़ास आकर्षण साबित हुए है। इसी तरह अगले महीने भी कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन दस्तक देने के लिए तैयार है। कुछ डिवाइस जैसे Huawei Mate 20 और Redmi …

Imageआगामी दिसम्बर महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

पिछले महीने भी भारतीय बाजारों में काफी नए स्मार्टफोन दिखाई दिए जिनमे से हाल ही में लांच हुए Redmi Note 6 Pro और Realme U1 एक नया आकर्षण साबित होते है। इसी तरह इस महीने भी कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ डिवाइस जैसे Asus Zenfone Max …

Imageअप्रैल 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in April 2026 India

जनवरी, फरवरी और मार्च की लगातार हलचल के बाद अब अप्रैल 2026 थोड़ा शांत ज़रूर दिख रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह महीना कम अहम होने वाला है। इस बार लॉन्च की संख्या भले ही कम हो, लेकिन जो स्मार्टफोन आने वाले हैं, उनका असर सीधे अपने-अपने सेगमेंट पर देखने को मिल …

Imageआगामी सितम्बर महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन; जानिए इनकी खूबियाँ

हमेशा की तरह आने वाले महीने में पिछले महीने की ही तरह कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमे इस महीने का मुख्य आकर्षक साबित होगा Apple द्वारा अपनी 2018 की नयी डिवाइस को लांच करना। फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस के साथ यहाँ पर कुछ बजट डिवाइस भी पेश …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products