मई 2023 का महीना स्मार्टफोनों से भरा हुआ रहा है। इस महीने में ढेरों बेहतरीन फ़ोन जैसे Google Pixel 7a, Pixel Fold, Poco F5, Redmi A2 सीरीज़ भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुए। इसके अलावा Pixel Fold और Realme 11 सीरीज़ जैसे स्मार्टफोनों ने विश्व स्तर पर एंट्री ली। लेकिन जून 2023 का महीना भी खाली नहीं जाने वाला है। जून 2023 में भी Oppo, Vivo, OnePlus, Realme जैसी बड़ी कंपनियां भारत में अपने नए स्मार्टफोन लेकर आने वाली हैं। आइये आपको बताते हैं कि जून 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की सूची में कौन से फ़ोन शामिल हैं।
ये पढ़ें: सितम्बर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in September 2023
जून 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Phones in June 2023
1. Oppo Reno 10 सीरीज़
लॉन्च – जून 2023
Oppo Reno 10 सीरीज़ इसी हफ्ते चीन में 24 मई को लॉन्च होने वाली है। ये एक कैमरा स्मार्टफोन सीरीज़ है, जिसमें तीन स्मार्टफोन Oppo Reno 10 5G, Oppo Reno 10 Pro 5G और Oppo Reno 10 Pro+ 5G शामिल हैं। इन सभी फोनों में तीन रियर कैमरे आएंगे और कर्व्ड डिस्प्ले होगी। इसके अलावा बेस मॉडल Reno 10 में Snapdragon 778G चिपसेट और बाकी दोनों Pro मॉडलों में ओक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 2 चिपसेट मिल सकते हैं।
इन सभी स्मार्टफोनों को कंपनी चीन के लॉन्च के लगभग 2-3 हफ्ते के बाद भारत में पेश कर सकती है।
2. iQOO Neo 8 Series
लॉन्च – June 2023
iQOO ने Neo 7 सीरीज़ कुछ समय पहले ही भारत में पेश की है और अब कंपनी अपनी नयी iQOO Neo 8 सीरीज़ को इसी महीने 28 तारीख़ को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज़ में पहली बार हम Pro मॉडल देखने वाले हैं और चीन के लॉन्च के कुछ समय बाद ही iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro भारत में लॉन्च किये जा सकते हैं। Neo 8 Pro ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 9200 plus के साथ आएगा, जबकि Neo 8 में Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मौजूद होगा। ये दोनों OLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किये जायेंगे। साथ ही इनमें Vivo V1 Plus इमेजिंग चिप, 50MP का मुख्य कैमरा और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर मिलेंगे। wired fast charging.
3. Samsung Galaxy F54
लॉन्च- जून के पहले हफ्ते में
Samsung का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy F54 5G भी जून 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में शामिल है। इसकी कीमत हाल ही में लीक हुई थी, जिसके अनुसार ये 35,999 रूपए का होगा। फ़ोन में सैमसंग का पावरफुल चिपसेट Exynos 1380 और साथ में 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलेंगे। इसके अलावा लीक हुई खबरों के अनुसार, इसमें 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, जिसमें 108MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो या डेप्थ सेंसर हो सकते हैं। इसके अलावा फ़ोन में 6000mAh बैटरी और 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की सम्भावना है।
4. Realme 11 Pro Series
लॉन्च – जून के पहले हफ्ते में
Realme 11 Pro सीरीज़ भी भारत में टीज़ की जा चुकी है। कंपनी ने केवल Pro मॉडलों के लॉन्च की तरफ इशारा किया है, जिनमें Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus शामिल हैं और ये जून 2023 में ही भारत में आएंगे। इन्हें आप Flipkart से खरीद सकते हैं और दोनों में तीन स्टोरेज मॉडल उपलब्ध होंगे। 11 Pro Plus पहला realme का फ़ोन है, जिसमें आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा और 100W की फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मिलेंगे, जबकि 11 Pro में 108MP का मुख्य सेंसर होगा। इसके अलावा इन दोनों में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले, ओक्टा कोर Dimensity 7050 चिपसेट, 5000mAh की बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद होंगे।
5. Moto Razr 40 Ultra & Razr 40
लॉन्च – 1 June
Motorola अंत्तराष्ट्रीय बाज़ार में दो नए स्मार्टफोन Razr सीरीज़ में लॉन्च करने वाला है। इन्हें 1 जून 2023 को लॉन्च किया जाना है, जिसके बाद जल्दी ही ये स्मार्टफोन भारत में दस्तक देंगे। Moto Razr 40 Ultra ओक्टा कोर Snapdragon 8+ gen 1 चिपसेट, 12GB की रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस Flip फ़ोन की तस्वीर आप ऊपर देख सकते हैं और इसे नीले (Glacier Blue), काले (Phantom Black) और गुलाबी (Viva Magenta) रंगों में पेश किया जायेगा।
6. Vivo V29 Series
लॉन्च – जून के आखिर में
Vivo V27 Pro को भारत में इसी साल में लॉन्च किया गया है और आज इस स्मार्टफोन की सक्सेसर Vivo V29 सीरीज़ की लीक सामने आयी है। Vivo V29 सीरीज़ को विश्व स्तर पर इसी महीने पेश किया जा सकता है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Vivo V29 और Vivo V29 Pro आने के आसार हैं। लीक हुआ पोस्टर आप ऊपर देख सकते हैं। इस सीरीज़ के Pro वैरिएंट में 64MP का प्राइमरी कैमरा, OLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज जैसे फ़ीचर शामिल होने की ख़बर है। साथ ही ये फ़ोन ग्लोबल लॉन्च के बाद जल्दी ही भारत में भी दस्तक दे सकता है।
7. OnePlus Nord 3
लॉन्च- 21 जून 2023
OnePlus Nord 3 21 जून, 2023 को आने वाला है। इस स्मार्टफोन की असल तस्वीर भी हाल ही में ट्विटर पर लीक हुई। फ़ोन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज आएगी। इसमें 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 2400×2772 पिक्सेल रेज़ॉल्यूशन के साथ मिल सकती है। OnePlus Nord 3 में भी 64MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर आएगा। ये फ़ोन 5000mAh की बैटरी और 80W के फ़ास्ट चार्जर के साथ जून 2023 में ही भारत में दस्तक दे सकता है।
8. iQOO Neo 7 Pro
iQOO Neo 7 के बाद कंपनी भारत में iQOO Neo 7 Pro को पेश करने वाली है। खुद कंपनी ने सीईओ निपुण मार्या ने इसका पहला टीज़र पेश किया है। ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Neo 7 Racing Edition का रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। हाल ही में इसे Geekbench पर देखा गया जहां इसका सिंगल कोर स्कोर 1112 और मल्टी-कोर स्कोर 3578 पॉइंट्स रहा। इस लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 1 है या Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट आएगा। इसके अलावा Neo 7 Pro में आपको 6.78-इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी, 120W की फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मिलेंगे। इस Android 13 आधारित फ़ोन में 50 MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर मिलने की खबर है और सेल्फी के लिए यहां भी 16MP का कैमरा ही आएगा।
ये पढ़ें: कुछ ऐसा होगा OnePlus Nord 3 का डिज़ाइन, क्या मिड-रेंज में बनेगा आपकी पसंद ?
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।