जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ जैसे डिवाइस दास्ताज देंगे, जो लॉन्च से पहले ही चर्चा में हैं।
मार्च का महीना जहाँ आपको एक तरफ Apple के “e” मॉडल के ज़रिये प्रीमियम को थोड़ा और सुलभ बनाने की कोशिश करेगा। वहीँ दूसरी ओर Nothing और Poco जैसे ब्रांड डिज़ाइन और वैल्यू के सहारे मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचा सकते हैं। Xiaomi 17 Ultra फ्लैगशिप सेगमेंट में कैमरा और परफॉर्मेंस को लेकर नई बहस छेड़ सकता है।
अगर आप Upcoming Smartphones in March 2026 India (मार्च 2026 में आने वाले स्मार्टफोन) को लेकर उत्साहित हैं, तो यह महीना अपग्रेड प्लान करने वालों के लिए अहम साबित हो सकता है। आइये इनके बारे में जानते हैं।
Upcoming Smartphones in March 2026 India – मार्च 2026 में आने वाले स्मार्टफोन
Nothing Phone 4a

Nothing 5 मार्च 2026 को भारत में Phone 4a लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक टीज़र में फोन का नया डिज़ाइन भी सामने आ चुका है, जिसमें ट्रांसपेरेंट बैक और हॉरिज़ॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिखता है। इस बार कंपनी ने नया Glyph Bar जोड़ा है, जिसमें नौ मिनी-LED देखने को मिलेंगी। इसके अलावा फोन में आपको काले और सफेद के अलावा नीले और गुलाबी जैसे नए रंगों के विकल्प भी मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 6.7-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5,400mAh बैटरी दी जा सकती है। कीमत ₹30,000–₹35,000 के बीच रहने की उम्मीद है और बिक्री Flipkart पर होगी।
iPhone 17e

Apple भी 4 मार्च 2026 को एक इवेंट में iPhone 17e और उसके साथ कुछ और खास प्रोडक्ट पेश करेगा। ये फोन iPhone 16e का सक्सेसर माना जा रहा है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Island के रूप में देखने को मिल सकता है, यानी पारंपरिक नॉच की जगह नया कटआउट डिज़ाइन मिलेगा। हालांकि 6.1-इंच डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही रहने की उम्मीद है, लेकिन बेज़ल थोड़े पतले हो सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में A19 चिप का डाउनक्लॉक्ड वर्ज़न दिया जा सकता है, जिसकी परफॉर्मेंस A17 Pro जैसी होने के आसार हैं। पीछे 48MP का सिंगल कैमरा जारी रह सकता है, जबकि MagSafe मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट जोड़े जाने की चर्चा है। बैटरी 4,000–4,500mAh के बीच हो सकती है और कीमत पिछले मॉडल के आसपास ही रहने के संकेत हैं।
Xiaomi 17 Series
Xiaomi 17 सीरीज़ 28 फरवरी 2026 को MWC बार्सिलोना में ग्लोबली लॉन्च होगी। इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। हालांकि ये चीन में पहले पेश की जा चुकी है, लेकिन ग्लोबल लॉन्च के बाद भारत में इसकी एंट्री मार्च में देखने को मिल सकती है।
Xiaomi ने इस सीरीज़ को “The New Wave of Imagery” टैगलाइन दी है और Leica के साथ साझेदारी को अब “Strategic Co-Creation” स्तर तक ले जाया गया है। बेस Xiaomi 17 में फ्लैगशिप-ग्रेड कैमरा ट्यूनिंग और प्रीमियम डिज़ाइन मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 17 Ultra इस सीरीज़ का मुख्य आकर्षण रहेगा। टीज़र में हम सभी बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देख ही चुके हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 1-इंच मेन सेंसर और Leica APO-सर्टिफाइड टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जो बेहतर ऑप्टिकल क्वॉलिटी देने का दावा करता है।
ग्लोबल वर्ज़न में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और लगभग 6,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है। ड्यूल-टोन लेदर फिनिश और क्लासिक Leica-प्रेरित डिज़ाइन इसे प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में अलग पहचान दे सकते हैं।
मार्च में सेल शुरू होने पर Xiaomi 17 Ultra कैमरा-फोकस्ड फ्लैगशिप मुकाबले में खास चर्चा में रह सकता है।
POCO X8 Pro Max

मार्च 2026 में आने वाले स्मार्टफोनों की सूची में अगला नाम POCO X8 Pro Max का है। हालांकि इसको लेकर भारत में अभी आधिकारिक लॉन्च घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हालिया सर्टिफिकेशन और लीक की तरफ गौर करें तो, यह डिवाइस मार्च 2026 में भारत में एंट्री ले सकता है। इस सीरीज़ में “Max” मॉडल को ज़्यादा प्रीमियम बिल्ड और परफॉर्मेंस फोकस डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रीमियम फोन में मेटल फ्रेम मिलेगा, जो इसे इस सेगमेंट के अन्य मिड-रेंज फोन्स से अलग पहचान दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (120Hz), 50MP OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 20MP फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है। 8,500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भी इसकी हाईलाइट होगी। वहीँ IP69 रेटिंग और Android 16 आधारित HyperOS भी संभावित फीचर्स में शामिल हैं। कीमत और वेरिएंट को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
POCO X8 Pro

POCO X8 Pro भी सर्टिफिकेशन साइट्स पर नज़र आ चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि X8 Pro Max के साथ या ही ये फोन भी बाज़ारों में दस्तक देगा। यह मॉडल परफॉर्मेंस और वैल्यू के संतुलन पर फोकस कर सकता है, जो POCO की X-सीरीज़ की पहचान रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें भी MediaTek Dimensity चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि Max वर्ज़न की तुलना में बिल्ड क्वॉलिटी और बैटरी साइज़ में कुछ अंतर होगा। फिलहाल कंपनी ने स्पेसिफिकेशन और कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन X8 सीरीज़ मिड-रेंज परफॉर्मेंस सेगमेंट में हलचल मचा सकती है।
Motorola Edge 70 Fusion

Motorola ने भारत में नए Edge 70 Fusion को टीज़ करना शुरू कर दिया है और ये फोन भी मार्च 2026 में आने वाले स्मार्टफोनों में शुमार है। X पर “Coming Soon” पोस्ट और Flipkart पर लाइव पेज से संकेत मिलता है कि यह भी अगले महीने लॉन्च हो सकता है। इसका डिज़ाइन Edge 70 जैसा ही है, जिसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल, लेदर फिनिश बैक और Pantone सर्टिफाइड Blue Surf, County Air और Silhouette कलर वैरिएंट मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 6.78-इंच क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले (144Hz) और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर होंगे। इसके अलावा 68W फास्ट चार्जिंग और 32MP फ्रंट कैमरा भी इसका हिंसा हो सकते हैं। कीमत को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
iQOO 15R

iQOO ने भारत में अपने नए iQOO 15R के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप का पहला ‘R’ मॉडल होगा और iQOO 15 से नीचे की पोज़िशन इसे मिलेगी। इसका लॉन्च 24 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित इवेंट में होगा और बिक्री Amazon के ज़रिए की जाएगी। कीमत ₹50,000 से कम रहने की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 6.59-इंच 1.5K डिस्प्ले (144Hz) और 7,600mAh बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिज़ाइन फ्लैट एजेस के साथ कॉम्पैक्ट बताया जा रहा है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हो सकता है, लेकिन टेलीफोटो लेंस नहीं होगा। यह फोन परफॉर्मेंस-फोकस्ड यूज़र्स को टारगेट करता दिख रहा है।
Infinix Note 60 Pro / Note 60

Infinix ने Note 60 और Note 60 Pro को ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। दोनों फोन्स कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं, जहां इनके प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन सामने आ गए हैं। लॉन्च के बाद इनकी बिक्री Infinix ऑनलाइन स्टोर पर होगी।
Note 60 Pro में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। वहीँ बेस मॉडल Note 60 में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन 6.78-इंच 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले के साथ आएंगे, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए आपको यहां 50MP OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा और फ्रंट पर 13MP का कैमरा होगा।
बड़ी बैटरी के चलन को देखते हुए, कंपनी ने अपने इन दोनों डिवाइसों में भी 6,500mAh बैटरी देने का निर्णय लिया है। फ़ास्ट चार्जिंग के लिए Pro मॉडल 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और स्टैंडर्ड वर्ज़न में 45W वायर्ड चार्जिंग मिलेगी। Android 16 आधारित XOS 16, 5G सपोर्ट और IP64 रेटिंग भी कन्फर्म फीचर्स में शामिल हैं।
Google Pixel 10a

Google ने Pixel 10a को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। हालांकि फोन की बिक्री मार्च से शुरू होगी। भारत में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग Flipkart और Google India ऑनलाइन स्टोर पर रात 9 बजे से शुरू होगी, जबकि ओपन सेल 6 मार्च से होगी। कीमत ₹49,999 रखी गई है (8GB + 256GB वेरिएंट)।
Pixel 10a में 6.3-इंच 120Hz pOLED डिस्प्ले, Tensor G4 चिपसेट और IP68 रेटिंग दी गई है। कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी सेंसर (OIS) और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है, जबकि फ्रंट में 13MP कैमरा मिलता है। फोन 5,100mAh बैटरी के साथ आता है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। Google ने इसमें 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज़

Galaxy S26 सीरीज़ 25 फरवरी को Galaxy Unpacked इवेंट में पेश की जाएगी, जबकि बिक्री मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। बेस मॉडल में 6.3-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी 4,300mAh बैटरी मिलने की चर्चा है, जो पिछले वर्जन से अपग्रेड हो सकती है। कुछ बाजारों में Exynos 2600 और अन्य में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। 256GB बेस स्टोरेज भी इस बार स्टैंडर्ड हो सकती है।
Galaxy S26 Plus को 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और 4,900mAh बैटरी के साथ लाया जा सकता है। चार्जिंग स्पीड 45W रहने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है, लेकिन सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग और AI फीचर्स पर कंपनी फोकस कर सकती है। यह मॉडल बेस और Ultra के बीच संतुलन वाला विकल्प रहेगा।
Galaxy S26 Ultra इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट ग्लोबली मिलने की बात कही जा रही है। 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा अपग्रेड और 60W फास्ट चार्जिंग जैसी चर्चाएं इसे हाई-एंड सेगमेंट में मजबूत बनाती हैं। बैटरी 5,000mAh रह सकती है। मार्च में सेल शुरू होते ही यह फ्लैगशिप सेगमेंट में सबसे ज्यादा ध्यान खींच सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































