1 अगस्त से UPI की दुनिया बदलेगी – अब हर क्लिक पर रखी जाएगी नजर!

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप मेरी तरह रोज़ाना Paytm, PhonePe या GPay जैसे UPI apps का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अगस्त 2025 से कुछ ज़रूरी बदलाव आपकी डिजिटल लाइफ में होने वाले हैं। National Payments Corporation of India (NPCI) ने UPI सिस्टम को और ज़्यादा स्मूथ और भरोसेमंद बनाने के लिए कुछ नए नियम लागू करने का ऐलान किया है। वैसे तो ये बदलाव आपके लोकल किराना स्टोर की पेमेंट्स पर सीधा असर नहीं डालेंगे, लेकिन बैलेंस चेक करना और अकाउंट स्टेटस रिफ्रेश करने जैसी चीज़ों पर अब सीमाएं तय की जा रही हैं, और यही है असली खेल।

ये पढ़ें: Social Media Account को Hack होने से कैसे बचाएं? जानिए 2025 के लिए 10 ज़रूरी टिप्स

UPI
UPI

UPI ऐप पर अब हर क्लिक का हिसाब होगा

नए नियमों के अनुसार, अब आप अब एक दिन में सिर्फ 50 बार अपना bank balance check कर पाएंगे। साथ ही, एक दिन में केवल 25 बार ही अपने मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक अकाउंट्स की लिस्ट देख सकेंगे। NPCI का कहना है कि बार-बार की गई ऐसी रिक्वेस्ट सिस्टम पर लोड बढ़ाती हैं और यही कारण है कि ट्रांसैक्शन में देरी होती है, या वो फेल हो जाता है।

अब ये सुनकर अगर आपको लग रहा होगा कि “अरे, मैं तो दिन में दो-तीन बार ही चेक करता हूँ”, तो आप चिंता न करें। ये बदलाव असल में हैवी यूज़र्स के लिए ही हैं, जो अनजाने में सिस्टम को ओवरलोड कर देते हैं।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in August 2025 – अगस्त 2025 में आने वाले स्मार्टफोन

AutoPay की टाइमिंग होगी फिक्स

AutoPay यानि EMI, subscription या बिजली-पानी जैसे बिलों की स्केड्यूल्ड पेमेंट अब फिक्स टाइम स्लॉट्स में ही पूरी होगी। इससे पीक वाले समय में ट्राफिक को मैनेज करना आसान होगा और प्लैटफॉर्म या ऐप की स्पीड बेहतर बनेगी।

UPI Limits पहले जैसी रहेंगी

इस अपडेट का कोई असर आपके पेमेंट पर नहीं पड़ेगा। सभी लोग पहले की तरह ₹1 लाख तक की पेमेंट एक बार में कर सकते हैं, और कुछ स्पेशल केटेगरी, जैसे healthcare या education के लिए ₹5 लाख की लिमिट भी वही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products