Vi ने लॉन्च किये नए प्रीपेड प्लान; Vi के उपयोगकर्ताओं के ख़ास ख़बर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ और नए प्लान प्रस्तुत किये हैं। आज लॉन्च हुए चार प्रीपेड प्लान 155 रूपए, 239 रूपए, 666 रूपए और 699 रूपए के हैं। इन प्लानों से पहले कंपनी ने अभी हाल ही में प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ाई भी हैं। इसके बाद Jio ने Vi के महंगे प्लानों को लेकर TRAI को लिखा भी है और आज Vi ने जो प्लान लॉन्च किये हैं उनमें सबसे सस्ता प्लान 155 रूपए है, जो वास्तव में Jio के प्लान से भी सस्ता है। आइये जानते हैं कि Vi के इन नए प्लानों में आपको क्या सर्विस मिलती है।

ये पढ़ें: Netflix ने सभी प्लानों की 25% कीमत घटाई; अब इस कीमत पर आप ले सकते हैं Netflix सब्सक्रिप्शन

Vi के नए प्रीपेड प्लान

155 रूपए का प्रीपेड प्लान: Vi के नए प्लानों में सबसे सस्ता प्लान 155 रूपए का है। इसमें आपको प्रति दिन 1GB हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। इसकी वैधता केवल 24 दिन की है। जबकि 24 दिन की वैलिडिटी के साथ Jio जो प्लान आपको ऑफर करता है, उसकी कीमत 179 रूपए है। उसमें भी आपको यही सब मिलता है, लेकिन साथ में 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं।

239 रूपए का प्रीपेड प्लान: Vi के 239 रूपए के प्रीपेड प्लान में 1GB प्रति दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी भी 24 दिन की है।

666 रुपएका प्रीपेड प्लान: 666 रूपए के प्लान की वैलिडिटी 77 दिनों की है, जिसमें आपको 1.5GB डाटा रोज़, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS प्रति दिन दिए जाते हैं। इसके अलावा इस प्लान में रात 12 बजे से सुबह 6.00 बजे तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है, जो आपको इसी प्लान के साथ मुफ्त में मिलने वाले Vi मूवीज और टीवी के प्रीमियम कंटेंट का लुत्फ़ उठाने का भरपूर मौका भी देता है।

ये पढ़ें: Reliance Jio के Disney Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ी; नयी कीमतें बढ़ा देंगी आपका पारा

699 रूपए का प्लान: इस प्लान को खरीदने वाले यूज़र्स को 3GB डाटा प्रति दिन, 100 SMS प्रति दिन, और अनलिमिटेड कॉलिंग 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलती है। साथ ही इसमें वीकेंड डाटा रोलओवर, Vi मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

ImageJio, Airtel, और Vi तीनों के प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ी; नयी कीमतें आपको कर देंगी हैरान

अच्छे और सस्ते प्रीपेड प्लान हों, या फिर स्मूथ इंटरनेट कनेक्शन, भारत में बहुत अधिक मात्रा में लोगों ने अपने पुराने टेलीकॉम ऑपरेटर को छोड़कर, Jio को चुना, लेकिन अब Jio के प्रीपेड प्लान की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। आज कंपनी ने दूसरी बार प्रीपेड प्लानों की कीमतों में बढ़ोतरी की है ,साथ ही …

ImageReliance Jio ने 2.5GB प्रति दिन डाटा के साथ लॉन्च किये दो नए प्लान

Reliance Jio ने आज ही दो नए प्रीपेड प्लान अपने उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च किये हैं। ये दोनों नए प्लान 2.5GB हाई स्पीड प्रति दिन डाटा के साथ पेश किये हैं। इनमें 30 और 90 दिनों की वैलिडिटी है और साथ में अन्य सर्विस भी मिलेंगी। आइये जानते हैं Jio के इन नए प्लानों में …

ImageAirtel ने बंद किये 6 प्रीपेड प्लान, अब अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत महंगी पड़ेगी

एक नज़र में: Airtel ने एक साथ प्रीपेड प्लानों के काफी बड़े बैच पर कैंची चला दी है। आज हुए बदलाव किसी एक बड़े प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग कीमतों वाले प्लानों पर हुए हैं, और इनमें से कई Airtel की लाइनअप के ज़्यादा लोकप्रिय सस्ते विकल्पों में गिने …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products