ऐसे कई परिवार है, जिसमें सिर्फ पति पत्नी और छोटे बच्चे रहते हैं। ऐसे में पति की मृत्यु के बाद घर का खर्च चलाने में विधवा महिलाओं को काफी परेशानी होती है। यदि आप भी एक विधवा है, और इस प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं, तो Vidhva Sahay Yojana 2024 के अन्तर्गत सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि Vidhva Sahay Yojana के लिए कैसे आवेदन करें, क्या पात्रता रहेगी, और कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Vidhva Sahay Yojana 2024 क्या है?
इस योजना की शुरुआत गुजरात सरकार द्वारा साल 2019 में की गयी थी। इस योजना को गंगा स्वरूप योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना अंतर्गत राज्य की सभी विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में सरकार द्वारा प्रति माह 1,250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वें अपने घर की ख़ास जरूरतों को पूरा कर सकें। इसका लाभ गुजरात राज्य की 35 लाख महिलाओं को दिया जायेगा। योजना के लिए आवेदन करने के बाद सरकार द्वारा निर्धारित की गयी धनराशि सीधे महिलाओं के कहते में जमा की जाएगी।
ये पढ़े: Gujarat Laptop Sahay Yojana 2024: 80% सब्सिडी पर मिलेंगे लैपटॉप
Vidhva Sahay Yojana के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता गुजरात राज्य की नागरिक होना चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- आवदेक एक विधवा होना चाहिए।
- किसी प्रकार के अपराधिक रिकॉर्ड में विधवा महिला का नाम नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला किसी अन्य सरकारी पेंशन या वित्तीय सहायता की लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
Vidhva Sahay Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- महिला आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- विधवा होने का प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- महिला का पहचान पत्र
Vidhva Sahay Yojana के लिए आवेदन कैसे करें
- आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट से विधवा सहाय योजना फॉर्म डाउनलोड करना होगा, इस फॉर्म को आप मामलतदार/तलाती / जान सेवा केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म प्राप्त करने के बाद उसमे पूछी गयी सभी जानकारों ध्यानपूर्वक भरना है, और फोटो वाले कॉलम में अपना पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है।
- दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाना: फॉर्म को पूरा भरने के बाद जो भी आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं, उन सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ लगाना है। फोटोकॉपी करवाने से पहले सभी दस्तावेजों की एक बार जाँच अवश्य कर लें।
- आवेदन पत्र जमा करें: आवेदन पत्र में भरी गयी जानकारी और दस्तावेजों की जांच करने के बाद आवेदन को मामलतदार/तलाती / जान सेवा केंद्र पर जाकर अधिकारी के पास जमा करें।
- जांच और सत्यापन प्रक्रिया: जब आप अधिकारी के पास अपना आवेदन पत्र जमा करेंगे, तो आपके आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच की जाएगी और सब कुछ सही होने पर आपकी एप्लीकेशन को अप्रूव कर दिया जायेगा, इसमें 60 दिनों का समय लग सकता है।
- योजना का लाभ ले: जब 60 दिनों में आपकी अप्लीकेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर अधिकारियों द्वारा एप्लीकेशन को अप्रूव कर दिया जायेगा, उसके बाद आवेदन पत्र में दिए गए खाते में हर महीने 1,250 रुपये की धनराशि जमा होने लगेगी।
Vidhva Sahay Yojana के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1,250 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- विधवा महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर पायेगी।
- योजना का लाभ राज्य की 35 लाख महिलाओं को दिया जायेगा।
ये पढ़े: जानें Aadhar Card PMEGP Loan के लिए आवेदन कैसे करे; मिलेगा 10 लाख तक का लोन
निष्कर्ष
इस लेख में हमनें विधवा सहाय योजना से सम्बंधित सभी जानकारी दी हैं। इस योजना का आवेदन पत्र जमा करने के लिए आवेदकों को 20 रूपए का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 60 दिनों का समय लगता है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।