Vivo जल्द ला सकता है अपने नए सब-ब्रांड “iQOO” के तहत एक आकर्षक स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय स्मार्टफोन मार्किट में आपको साफ़ तौर पर चीनी स्मार्टफोन ब्रांड का दबदबा देखने को मिलता है। चीनी स्मार्टफोन कंपनियां रणनीति के चलने अपने नए सब-ब्रांड पेश कर रही है जिसका सबसे ताजा उदाहरण है Oppo द्वारा हाल ही में लांच किया गया Realme ब्रांड और अब इसी क्रम में Vivo ‘iQOO’ के रूप में अपना नया सब-ब्रांड पेश करने के लिए पूरी तरह तैयर है।

कुछ मामलों में यह भी देखा गया है की ग्राहक सब ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदना ज्यादा पसंद करते है जैसे कुछ देशों में Huawei से ज्यादा उसके सब-ब्रांड Honor के स्मार्टफोन बिकते है और Realme केे मामले में भी यही कहानी प्राप्त होती है।

यह भी पढ़िए: फुल-स्क्रीन डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 20 फरवरी को आ रहा है VIVO V15 Pro

Vivo का नया सब-ब्रांड “iQOO”

source: msp

एक खबर के मुताबिक Vivo भी जल्द ही अपना एक नया सब-ब्रांड पेश कर सकती है। इस नए ब्रांड से जुडी एक इमेज भी शेयर की गयी है जिसपर साफ तौर पर नए सब-ब्रांड का नाम देखा जा सकता है। हो सकता है यह नया ब्रांड आपको एक अलग सेगमेंट के तहत कीमत और स्पेसिफिकेशन कॉम्बिनेशन के साथ स्मार्टफोन पेश करे जैसे POCO F1 या Realme 1/2/2Pro/C1 द्वारा कंपनिया पहले भी ऐसे कर चुकी है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक नए अकाउंट देखे जाने के बाद संकेत मिला है कि वीवो जल्द ही अपना नया सेपरेट ब्रांड लॉन्च कर सकती है। इस इनीशियल पोस्ट में ‘Hello, this is IQOO’ लिखा हुआ है। इसके अलावा दूसरी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अब वीवो के ऑफिशियल हैंडल से भी इस बारे में पुष्टि भी हो गई है कि IQOO उसका ही सब ब्रांड है।

iQOO से होगा फायदा?

हाल ही के समय में काफी सब-ब्रांड देखने को मिले है। कुछ समय पहले शाओमी ने भी अपना सब ब्रांड POCO लांच किये थे जिसके तहत कंपनी एक स्मार्टफोन लांच कर चुकी है और एक अन्य स्मार्टफोन पेश करने की योजना भी बना रही है। Oppo द्वारा पेश Realme से भी कंपनी को काफी फायदा हुआ है। iQOO से उम्मीद यही की जा सकती है की Vivo नए सब-ब्रांड के तहत एक नए सेगमेंट के स्मार्टफोन पेश करके अपने लिए नया फैन-बेस बना सके।

 

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageOppo ने भी पेश किया अपना Reno सब-ब्रांड; 10 अप्रैल को करेगा नया फोन स्नैपड्रैगन 855 के साथ लांच

पिछले साल Realme को सब-ब्रांड के रूप में लांच करने के बाद अब Oppo अपने नए सब-ब्रांड Reno को पेश कर रहा है। कंपनी के वॉयस प्रेजिडेंट शेन यिरेन ने इस बारे में जानकारी दी। ओप्पो के वाईस प्रेसिडेंट शेन यिरेन ने बताया कि कंपनी Reno सब-ब्रैंड लाने जा रही है। कंपनी द्वारा पेश लोगो को देखने …

ImageiQOO कर सकता है जल्द टैबलेट और लैपटॉप लांच, विवो ने फाइल किये नए ट्रेडमार्क

Vivo ने पिछले साल ही अपने सब ब्रांड iQOO को पेश किया था। कंपनी ने इसी साल इंडियन मार्किट में भी अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन iQOO 3 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच किया था। अब सामने आ रही जानकरी के अनुसार कंपनी जल्द ही स्मार्टफोन सेगमेंट से आगे बढ़ते हेउ कुछ एक्स्ट्रा प्रोडक्ट भी पेश …

ImageiQOO Neo 11 आया इन 5 धमाकेदार फीचर्स के साथ, गेमर्स के लिए मिड-रेंज में बन सकता है खास

Vivo के सब-ब्रांड iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 11 लॉन्च कर दिया है, जो परफॉर्मेंस और डिज़ाइन दोनों में अपने पुराने वर्ज़न से एक कदम आगे है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 2K AMOLED डिस्प्ले और बड़ी 7500mAh बैटरी जैसी प्रीमियम खूबियां दी गई हैं। चलिए जानते हैं इसके 5 …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

Discuss

Be the first to leave a comment.