Vivo ने इतनी कम कीमत में लॉन्च कर दिया सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में आज अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस फोन की खास बात है, कि इसमें आपको 5 साल की बैटरी हैल्थ के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसके साथ इसमें आप 9.17 घंटे तक की गेमिंग कर सकते हैं। आगे Vivo T4 Lite 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon अब घर बैठे करेगा आपका ब्लड टेस्ट, इन शहरों में सुविधा उपलब्ध

Vivo T4 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 4 GB + 128 GB स्टोरेज: 9,999 रुपए
  • 6 GB + 128 GB स्टोरेज: 10,999 रुपए
  • 8 GB + 256 GB स्टोरेज: 12,999 रुपए
Vivo T4 Lite 5G

फोन को Titanium Gold और Prism Blue इन दो रंगों में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 2 जुलाई, 2025 से शुरू होगी, और इसे आप Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Vivo T4 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन MIL-STD-810H5 मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है, और इसमें 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन को TÜV लो ब्ल्यू लाइट सर्टिफिकेशन और SGS फाइव स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। ये IP64 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और FunTouch OS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल जाती है। फोन में 2 साल तक के OS अपडेट्स और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

बैक पैनल पर 50MP Sony AI कैमरा और 2MP Bokeh लेंस का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके साथ ही AI Erase, AI Photo Enhance, और Document Mode जैसे AI फीचर्स को शामिल किया गया है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 7 घंटों तक का म्यूजिक प्लेबैक, 9.17 घंटों तक की नॉन स्टॉप गेमिंग,वार 22.7 घंटों तक की वीडियो स्ट्रीमिंग मिल जाती है।

ये पढ़ें: 9 जुलाई को धूम मचाएंगे Samsung के ये खास फोन्स, प्री बुकिंग पर मिल रहे इतने हजार के फायदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePixel 10a लॉन्च से पहले बड़ा अपडेट: अब Pixel से AirDrop पर भेज सकेंगे फाइलें

Google के लिए यह हफ्ता Pixel यूज़र्स के नाम रहा है। एक तरफ कंपनी 18 फरवरी को Pixel 10a लॉन्च करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ Pixel 9 सीरीज़ में ऐसा अपडेट आने वाला है जो Android और iPhone यूज़र्स के बीच फाइल शेयरिंग को आसान बना देगा। अब Pixel 9, Pixel 9 Pro, …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Image8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

जहां ज्यादातर स्मार्टफोन पतले डिजाइन और हाई-एंड कैमरा पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Tecno ने अपनी नई पेशकश में सबसे बड़ा दांव बैटरी पर लगाया है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और खास बात यह है कि इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm पतला है। ₹30,000 से …

ImageOnePlus ने लॉन्च किया 9000mAh बैटरी वाला फोन, कीमत देखकर आप भी चौंक जाएंगे

OnePlus ने चीन में अपनी नई Turbo 6 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की विशाल बैटरी है, जो अब तक के कमर्शियल स्मार्टफोनों में आने वालो सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। इसके साथ ही कंपनी …

Image₹20 हजार से कम में ड्यूल OLED स्क्रीन वाला फोन लॉन्च, फीचर्स कर देंगे हैरान

आज Lava ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने Lava Blaze Duo 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है, डुअल OLED डिस्प्ले। हालांकि ये प्रीमियम सेगमेंट जैसा ड्यूल डिस्प्ले नहीं है, लेकिन फिर भी Lava ने इस कॉन्सेप्ट को बजट रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products