Vivo T4 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च: दमदार कैमरा और बैटरी के साथ मिड-रेंज में देगा चुनौती

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo अपने Vivo T-सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo T4 Pro भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है, जिससे साफ है कि फोन एक्सक्लूसिवली वहीँ मिलेगा।

ब्रांड ने टीज़र में इस फोन के कैमरा और डिज़ाइन को हाईलाइट किया गया है। इसमें गोल्डन फिनिश और रिंग-शेप Aura Light के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया। अगर आप 30 हजार रुपये तक के प्राइस में best smartphone for photography in mid range ढूंढ रहे हैं, तो ये फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइये इसके बारे में और विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme का नया फोन: 10,000mAh से भी बड़ी बैटरी, चार्जिंग होगी बिजली जैसी तेज़

Vivo T4 Pro की स्पेसिफिकेशन

Vivo T4 Pro में 6.77-इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। और ये नए Snapdragon 7 Gen 4 processor पर काम करेगा, जिसे खासतौर पर स्मूथ परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा फोन मात्र 7.53mm मोटा होगा, जिससे ये प्रीमियम फील भी देगा और इसके हल्का होने के भी आसार हैं। इसमें AI-पावर्ड फीचर्स भी शामिल होंगे।

कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। इसमें 50MP Sony प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और तीसरा कैमरा मिल सकता है, जिसमें 10X टेलीफोटो स्टेज पोर्ट्रेट मोड मिलने के आसार हैं। ये इस कीमत पर काफी खास फीचर हो सकता है। वहीँ फ्रंट कैमरा 32MP का हो सकता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा विकल्प होगा।

ये पढ़ें: Pixel 10 Pro Fold vs Galaxy Z Fold 7: 2025 का सबसे पावरफुल Foldable कौन?

कंपनी की ओर से अभी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि Vivo T4 Pro price in India 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रहेगी। इससे पहले लॉन्च हुआ Vivo V60 भी इसी प्रोसेसर के साथ आया था, जिसे मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImageVivo T4 Pro भारत में लॉन्च: दमदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन

Vivo ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T4 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार ये फोन प्रीमियम डिज़ाइन और एडवांस AI फीचरों के साथ आया है। ख़ास बात ये है कि इसमें 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर, 3x optical zoom सपोर्ट के साथ मौजूद है। इसके अलावा पूरे दिन आराम …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products