vivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • vivo T5 भारत में ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ और इसकी सेल 9 सितंबर से शुरू होगी।
  • इसमें 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी।
  • 7,050mAh बैटरी वाला ये फोन सिर्फ 7.99mm पतला है।

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का दाम सीधे ₹10,000 ऊपर पहुंच गया है। ये फोन भी उसी दौर में आया है जब मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के कारण दुनिया भर में फोनों के दाम ऊपर जा रहे हैं।

इस फोन में आपको 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7,050mAh बैटरी जैसे फीचर मिलेंगे, और ये बड़ी बैटरी कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी है। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: vivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

कीमत और सेल

vivo T5 5G फोन रॉयल ब्रॉन्ज़ (Royal Bronze) और सिल्वर ग्रीन (Silver Green), दो रंगों में आया है। इसे आप 9 सितंबर से Flipkart, vivo के ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोरों से खरीद सकते हैं।

  • 6GB + 128GB: ₹34,999
  • 8GB + 128GB: ₹39,999
  • 8GB + 256GB: ₹44,999
  • 12GB + 256GB: ₹49,999

अभी आपको इस पर HDFC, SBI और Axis बैंक के कार्डों पर ₹4,000 तक की तुरंत छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी शुरूआती प्रभावी कीमत ₹31,499 रह जाती है।

vivo T5 5G में क्या है खास

इस फोन में आपको 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आई है। अच्छी बात ये है कि इसमें मिलने वाली 7,050mAh बैटरी के साथ भी इस फोन का वज़न सिर्फ 199 ग्राम है और मोटाई मात्र 7.99mm है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें 4nm वाला Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है, जिसका AnTuTu स्कोर कंपनी ने 12 लाख से ऊपर बताया है।

इसकी 7,050mAh बैटरी, यहां 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है, जो इतनी बड़ी बैटरी और इस बजट के अनुसार थोड़ी धीमी लग सकती है। हालांकि इस चार्जिंग स्पीड के साथ भी कंपनी दावा कर रही है कि आधे घंटे में ये फोन 44% तक चार्ज हो जाता है।

स्टोरेज के मामले में ₹49,999 वाले टॉप वैरिएंट में भी कंपनी आपको LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज नहीं, LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज ही दे रही है, जो निराशाजनक है।

vivo T5 5G स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनvivo T5
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K (2800 × 1260) कर्व्ड AMOLED, 144Hz, 2,000 निट्स HBM, HDR10+, 449 PPI
प्रोसेसर2.6GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7500 Turbo (4nm)
रैम और स्टोरेज6GB/8GB/12GB LPDDR4X रैम, 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज
रियर कैमरा50MP प्राइमरी सेंसर (Sony IMX882, f/1.79, OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड (115°), ऑरा लाइट
फ्रंट कैमरा32MP (f/2.0)
वीडियोदोनों तरफ 4K रिकॉर्डिंग
बैटरी और चार्जिंग7,050mAh, 44W फ्लैशचार्ज
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर OriginOS 6, 3 Android अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट
मज़बूतीIP68 और IP69 रेटिंग, MIL-STD-810H
कूलिंग3,800 वर्ग मिलीमीटर वेपर चैंबर
ऑडियो और बाकी फीचरड्यूल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C
डाइमेंशन और वज़न164.42 × 75.25 × 7.99mm, 199 ग्राम
रंगरॉयल ब्रॉन्ज़, सिल्वर ग्रीन

ये पढ़ें: Realme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageVivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products