हाल ही में vivo ने V40 सीरीज लॉन्च की थी, कंपनी इस सीरीज में जल्द ही एक और नए स्मार्टफोन vivo V40e 5G को शामिल करने वाली है। ये एक मिड रेंज फ़ोन होने वाला है, जिसके बारे में कंपनी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, हालाँकि हमारे सूत्रों से इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आयी हैं। आगे vivo V40e 5G फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़े: HMD Skyline ने 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में
vivo V40e 5G फीचर्स
सूत्रों के अनुसार फ़ोन में V40 और V40 Pro की तरह ही 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4,500 Nits की पीक ब्राइटनेस और 1,200 Nits की HBM ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन सेगमेंट के सबसे बेस्ट चिपसेट MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Funtouch OS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन हो सकता है।
इसके बैक पैनल पर 50 MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2 MP सेंसर का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50 MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन 5500 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, हालाँकि चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने नहीं आयी है। इसमें IP65 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। फ़ोन में हमें 8 GB RAM के साथ 256 GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
vivo V40e 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
सूत्रों के अनुसार फ़ोन को 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज इन दो वैरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रूपए से 30,000 रूपए तक हो सकती है।
फ़ोन Monsoon Green और Royal Bronze इन दो रंगों में उपलब्ध हो सकता है। फ़ोन के इस महीने के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च के साथ ही ये समान कीमत पर उपलब्ध OPPO F27 Pro+ और OPPO Reno 12 को टक्कर दे सकता है।
ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 Ultra प्रोटोटाइप लीक; फ़ोन Galaxy Note 20 डिज़ाइन के साथ हो सकता है लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।