Vivo ला रहा है धमाकेदार फोल्डेबल – कीमत देख लोगे सिर पकड़ लेंगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में 14 जुलाई को दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE। लेकिन लॉन्च से पहले आज ये दोनों स्मार्टफोन इंटरनेट पर छाए हुए हैं और इसका कारण है इनकी कीमतें। इन दोनों फोनों की (Vivo X Fold 5 price leak) कीमतें लीक हो चुकी हैं और इंटरनेट पर हलचल मच गई है।

ये पढ़ें: Samsung tri-fold smartphone की पहली झलक, कीमत और फीचर्स ने मचाया बवाल

प्रचलित टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Vivo X Fold 5 सिर्फ एक ही वेरिएंट में आएगा – 16GB रैम और 512GB स्टोरेज, जिसकी कीमत ₹1,49,999 बताई जा रही है। दूसरी तरफ, Vivo X200 FE, जो कि एक कॉम्पैक्ट फोन होगा, दो वेरिएंट में लॉन्च होने की सम्भावना है – 12GB + 256GB (₹54,999) और 12GB + 512GB (₹59,999)।

Vivo X Fold 5 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

vivo X Fold5
Screenshot

Vivo X Fold 5 को चीन में हाल ही में लॉन्च किया गया है और इसे सबसे स्लिम फोल्डेबल फोनों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें 6,000mAh बैटरी, 80W वायर्ड व 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगी। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ AI Magic Move, AI Erase, और AI Image Expander जैसे एडवांस फीचर मिलने की सम्भावना है। इसके अलावा कैमरा के मामले में भी ये खास होगा, क्योंकि इसके कैमरा Zeiss optics द्वारा ट्यून्ड हैं। इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

Vivo X200 FE

vivo X200 FE

X200 FE, चीन के S30 Pro Mini का ही रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है। इसमें 6.31-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। ये फोन ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है इसमें थोड़ी और बड़ी 6,500mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने के आसार हैं। इसमें भी Zeiss लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप, IP68/IP69 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर भी इसमें मिलने की उम्मीद है, जो इसे अपने सेगमेंट में बेहद खास बना सकते हैं।

ये पढ़ें: Best Value for Money Phones 2025 कौन से हैं? यहां जानिए पूरी लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

ImageiQOO 15R आ रहा है धमाल मचाने! 7600mAh बैटरी और 50 हजार से कम कीमत

iQOO भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर अब पूरी तरह कमर कस चुका है। लगातार टीज़र के बाद अब Amazon माइक्रोसाइट से साफ हो गया है कि यह परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन 24 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। खास बात यह है कि iQOO 15R सिर्फ पावर पर ही नहीं, …

Imageएक्सक्लूसिव: Vivo V-सीरीज़ का खेल बदल रहा है, अब सिर्फ कैमरा फोन नहीं रहेगा

Vivo की V-series को लोग अब तक दो वजहों से पहचानते थे, पतला डिज़ाइन और ऐसा कैमरा जो तस्वीरों में आपको असल से बेहतर दिखा दे। लेकिन 2026 में यह पहचान बदलती दिख रही है। इंडस्ट्री के हमारे सोर्स योगेश ब्रार के अनुसार, Vivo अपनी V-सीरीज़ को अब सिर्फ “स्टाइल फोन” नहीं रखना चाहता। आने …

Image2026 में बढ़ेगी बैटरी क्षमता – Realme ला रहा 10,001mAh बैटरी स्मार्टफोन

10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉन्सेप्ट नहीं रह गए हैं। जिस तेतेज़ी से चीनी कंपनियां बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं, उससे यह ट्रेंड 2026 में मेनस्ट्रीम बन सकता है। 2025 में हम फोनों में 7,500mAh तक की बैटरी देख रहे हैं, जिसके बाद अब कंपनियां सीधे पावर बैंक के स्तर की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products