Vivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 देने के बाद भी आपको 720p वाली LCD स्क्रीन ही मिलती है। वहीँ इससे कुछ कम दाम में Poco M8 Power, जो अगस्त की शुरुआत में आया है, वो आपको FHD+ AMOLED स्क्रीन ऑफर करता है।

हालांकि सिर्फ इस कारण से ये फोन पीछे नहीं हो जाता है। Vivo Y31t की खास बात इसकी मज़बूती है। ये फोन IP68 व IP69 रेटिंग के साथ आया है, वहीँ Poco M8 Power केवल IP65 रेटिंग ऑफर करता है। इसके अलावा vivo Y31t में UFS 3.1 स्टोरेज और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं, जो Poco में नहीं हैं।

रैम का फर्क भी कीमत से जुड़ा है। इन दोनों लेटेस्ट फोनों में से आपको ₹25,999 की कीमत पर ये दोनों फोन एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं और इन्हें खरीदने की अलग अलग वजहें हैं। आपको इस बजट में कौन सा फोन खरीदना चाहिए, ये आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किस फोन पर आपको अपने ₹26,000 खर्च करने चाहिए।

ये पढ़ें: POCO M8 Power रिव्यू: ₹25,000 से कम में लगभग सब कुछ, सिर्फ एक कसार रह गई

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: स्पेसिफिकेशन तुलना

फीचरVivo Y31t 5GPoco M8 Power
डिस्प्ले6.75-इंच HD+ LCD, 1608×720, 261 ppi6.99-इंच FHD+ AMOLED, 2396×1080, 375 ppi
ब्राइटनेस120Hz, 1,250 निट्स (HBM)120Hz, 1,800 निट्स
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 2, 2×2.2GHz, Adreno 613Snapdragon 4 Gen 4, 2×2.3GHz, Adreno 613
रैम और स्टोरेज4GB/6GB, UFS 3.16GB/8GB, UFS 2.2
माइक्रो-SDनहीं1TB तक, अलग स्लॉट
रियर कैमरा50MP (ƒ/2.0) और 2MP बोकेह50MP (ƒ/1.8) और सेकंडरी सेंसर
फ्रंट कैमरा और वीडियो8MP, 1080p@30fps8MP, 1080p@30fps
बैटरी7,200mAh, 44W8,000mAh सिलिकॉन-कार्बन, 45W, 22.5W रिवर्स
सॉफ्टवेयरAndroid 16, OriginOS 6Android 16, HyperOS 3, 4 OS अपडेट, 6 साल सिक्योरिटी
मज़बूतीIP68 और IP69, SGS ड्रॉप रेटिंगIP65, Gorilla Glass 7i
स्पीकरड्यूल स्टीरियोसिंगल मोनो
ब्लूटूथ और NFC4.2, NFC नहीं5.1, NFC नहीं
वज़न219 ग्राम, 8.39mm225 ग्राम, 8.45mm
लाइव कीमत₹25,999 (4GB+128GB)₹23,995 (6GB+128GB)

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: डिज़ाइन और मज़बूती

मज़बूती में Y31t साफ तौर पर आगे है। vivo ने इस पर IP68 के साथ IP69 रेटिंग और SGS की फाइव-स्टार ड्रॉप रेटिंग दी है, और कंपनी के अनुसार इसे 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रखा जा सकता है। दूसरी तरफ, Poco M8 Power पर सिर्फ IP65 रेटिंग मिलती है, यानी बारिश की छींटें और धूल ये झेल लेगा, लेकिन गलती से थोड़े गहरे पानी में जाने पर ये खराब हो जाएगा।

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: डिस्प्ले

स्क्रीन के मामले में Poco M8 Power काफी बेहतर है। इस बजट में भी vivo Y31t आपको केवल HD+ LCD स्क्रीन ऑफर करता है, वहीँ इससे कम कीमत पर Poco आपको FHD+ AMOLED डिस्प्ले देता है।

Poco पर 1,800 निट्स की ब्राइटनेस के चलते दोपहर की धूप में भी स्क्रीन पढ़ी जा सकती है, वहीँ Y31t 1,250 निट्स पर रुक जाता है और LCD होने के कारण vivo ने अपनी ही स्पेक शीट में लोकल पीक ब्राइटनेस के आगे “सपोर्टेड नहीं” लिखा है।

₹26,000 के फोन में 720p की स्क्रीन देकर vivo ने यहाँ सबसे बड़ी कटौती की है।

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: परफॉरमेंस

इन दोनों फोनों में भले ही प्रोसेसर के नाम अलग हैं, लेकिन अंदर का हार्डवेयर लगभग एक ही है। vivo का फोन Snapdragon 4 Gen 2 और Poco का फोन Snapdragon 4 Gen 4 के साथ आते हैं। दोनों में एक जैसा कोर लेआउट और एक ही Adreno 613 GPU है, और फर्क सिर्फ 100MHz क्लॉक स्पीड का बैठता है। बेंचमार्क में भी दोनों लगभग बराबर हैं, हमारे टेस्ट में Poco ने AnTuTu पर 6,25,010 का स्कोर किया और vivo अपनी साइट पर 6,30,000 से ऊपर का दावा करती है, वो भी 8GB वाले मॉडल पर जो भारत में मिलता ही नहीं।

असली फर्क स्टोरेज का है, और यहाँ Y31t जीतता है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, वहीँ Poco में UFS 2.2 ही मिलती है, जिसकी रीड स्पीड हमारे रिव्यू में करीब 1,070 MB/s रही, यानी बड़ी ऐप्स और गेम खुलने में Y31t तेज़ रहेगा। लेकिन वहीँ थोड़ी ज़्यादा रैम के लिए vivo आपसे थोड़े ज़्यादा पैसे भी मांग रहा है और यहां ये अंतर बराबर हो जाता है। vivo Y31t का 4GB मॉडल आपको ₹25,999 में मिलेगा, लेकिन वहीँ इसके 6GB रैम मॉडल के लिए आपको 5,000 रुपए ज़्यादा देने होंगे।

ये पढ़ें: अगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: कैमरा

कैमरे का हार्डवेयर दोनों का काफी करीब है, पर अपर्चर में Poco आगे है। इसका प्राइमरी सेंसर ƒ/1.8 पर खुलता है और Y31t का ƒ/2.0 पर, यानी कम रोशनी में Poco के सेंसर तक ज़्यादा लाइट पहुंचेगी, और 2x इन-सेंसर ज़ूम भी सिर्फ इसी में मिलता है।

Y31t के पास बदले में पानी के अंदर फोटो क्लिक करने का मोड है, जो IP69 रेटिंग के साथ आता है। OIS दोनों में नहीं है, और दोनों की असल फोटो क्वॉलिटी में कितना फासला रहेगा, ये पूरे रिव्यू के बाद ही पक्का कहा जा सकेगा।

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी में भी Poco M8 Power ही आगे है, लेकिन बहुत फर्क नहीं है। ये फोन 8,000mAh की बैटरी के साथ आता है और vivo Y31t को कंपनी ने 7,200mAh बैटरी के साथ पेश किया है। इन दोनों के बीच अंतर केवल 800mAh का ही है। असली दिक्कत चार्जिंग की है, क्योंकि हमारे रिव्यू में Poco को 0 से 100% तक पहुंचने में करीब 1 घंटा 50 मिनट लगे। इनमें फ़ास्ट चार्जिंग भी लगभग एक जैसी है।

बैकअप में दोनों ठीक हैं। हमारे रिव्यू में Poco पर मिले-जुले इस्तेमाल पर 9 से 10 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम मिला, वहीँ vivo का दावा है कि Y31t एक चार्ज पर 32 घंटे वीडियो चला देता है, हालांकि ये आंकड़ा कंपनी की लैब का है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

अपडेट में Poco M8 Power बहुत आगे है। Xiaomi ने इस फोन पर 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है, यानी ये 2032 तक सुरक्षित रहेगा, वहीँ vivo ने Y31t के लिए ऐसा कोई आंकड़ा अपनी साइट पर नहीं दिया है।

Y31t पर ब्लूटूथ 4.2 मिलती है, जो 2026 के ₹26,000 वाले फोन में हैरान करती है, और मेमोरी कार्ड भी इसमें नहीं लगता। बदले में इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर हैं, वहीँ Poco में एक ही मोनो स्पीकर है। NFC दोनों में नहीं है, इसलिए टैप-टू-पे किसी पर भी काम नहीं करेगा।

कीमत

Vivo Y31t 5G तीन वैरिएंट में आया है, और चुनिंदा बैंक कार्डों पर आपको इस पर ₹1,500 का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।

  • 4GB + 128GB, ₹25,999
  • 6GB + 128GB, ₹29,999
  • 6GB + 256GB, ₹34,999

वहीँ Poco M8 Power दो वैरिएंट में मिलता है, और इसकी कीमत अब लॉन्च दाम से नीचे आ चुकी है।

  • 6GB + 128GB, ₹23,995 (Amazon) और ₹24,999 (Flipkart)
  • 8GB + 128GB, ₹27,999

ये पढ़ें: POCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा

Vivo Y31t उन लोगों के लिए है जिन्हें सबसे पहले मज़बूती चाहिए। IP69 रेटिंग, SGS की ड्रॉप रेटिंग और पानी के अंदर फोटो क्लिक करने का मोड इस दाम पर कहीं और नहीं मिलते, और UFS 3.1 स्टोरेज व ड्यूल स्टीरियो स्पीकर इसके ऊपर हैं। बस याद रहे कि इसके बदले में आप 720p की स्क्रीन, ब्लूटूथ 4.2 और ₹25,999 पर सिर्फ 4GB रैम स्वीकार कर रहे हैं।

बाकी ज़्यादातर लोगों के लिए मेरी सलाह है कि Poco M8 Power को लीजिए। कम कीमत पर ये आपको 2GB ज़्यादा रैम, FHD+ AMOLED स्क्रीन, 800mAh बड़ी बैटरी, माइक्रो-SD स्लॉट और चार Android अपडेट के साथ छह साल के सिक्योरिटी पैच दे रहा है।

हाँ अगर आपके काम में फोन का पानी और धूल में जाना तय है, या आपको मोनो स्पीकर और 1 घंटा 50 मिनट की चार्जिंग मंज़ूर नहीं है, तो फिर आपके पास Y31t का ही विकल्प रहेगा। और अगर आप Poco लेने जा रहे हैं, तो Amazon की ₹23,995 वाली कीमत पर नज़र रखिए, क्योंकि Flipkart पर यही फोन अभी ₹24,999 का है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products