Vivo Y51हुआ 5,000mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo Y51 इंडिया में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में लांच किया गया है। Y51 स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो 8GB रैम और किफायती कीमत के साथ आता है। फ़ोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए जानते हैं Vivo Y51 की स्पेसिफिकेशन्स:

Vivo Y51 के फीचर

सामने की तरफ 6.58-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। बायोमेट्रिक के लिए साइड की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तो मिलता ही है साथ ही फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है।फोन में सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 11 आधारित FunTouch OS मिलता है।

प्रोसेसर की बात करे तो फोन ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 665 पर रन करता है। Y51 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ लांच किया है। 5,000mAh की बड़ी बैटरी फोन को आसानी से 1 दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है जबकि चार्जिंग के लिए 18W फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया है।

Vivo Y51 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Y51
डिस्प्ले 6.58-इंच, FHD+, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो
चिपसेट स्नैपड्रैगन 665
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
कैमरा 48MP + 8MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 11 आधारित FunTouch OS 10.5
बैटरी 5,000mAh
अन्य साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS

 

Related Articles

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

ImageVivo Y51s 5G हुआ Exynos 880 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y51s चीन में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में लांच किया गया है। Y51s एक्सिनोस प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो 5G मॉडम के साथ आता है। फ़ोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। अभी यह पता नहीं चला है कि विवो अपने इस फोन को भारत में …

ImageVivo Y51A हुआ 5,000mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y51 इंडिया में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में पिछले साल लांच किया गया था। और अंब कंपनी ने इसी सीरीज के एक अन्य फोन Y51A को पेश किया है जो स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है इसमें 8GB रैम और 16MP सेल्फी कैमरा का ऑप्शन दियाहै। फ़ोन के पीछे की तरफ …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.