Vivo Y70t 5G हुआ Exynos 880 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज चीनी मार्किट में विवो ने अपनी एक और 5G डिवाइस को लांच किया है। इस बार कंपनी ने Y सीरीज के तहत Y70t को लांच किया है। यह डिवाइस सैमसंग की लेटेस्ट मिड-रेंज 5G चिपसेट Exynos 880 के साथ आता है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले तथा 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

Vivo Y70t के फीचर

Vivo Y70t में आपको 6.53-इंच की FHD+ पंच होल डिस्प्ले दी गयी है जिसका स्क्रीन रेश्यो 19.5:9 और रेसोलुशन 2340×1080 पिक्सेल्स है। डिवाइस में काफी पतले बेज़ेल दिए गए है जिसकी वजह से यह 91% स्क्रीन–टू-बॉडी रेश्यो प्राप्त कर लेता है।

प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ पर सैमसंग के लेटेस्ट Exynos 880 चिपसेट के साथ आपको 6GB/8GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है जिसको आप माइक्रो-SD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते है। यह डिवाइस आपको एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS 10 पर रन करती हुई मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए आपको रियर साइड में 48MP (प्राइमरी सेंसर), 8MP (अल्ट्रा वाइड सेंसर) और 2MP( डेप्थ सेंसर) का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमे आपको बोकेह मोड, शॉट री-फोकस, AI फेस ब्यूटी, AR स्टीकर और 4K विडियो की सुविधा भी दी गयी है। सेल्फी के लिए आपको 8MP का ही फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा पंच होल के तहत दिया गया है। साइड में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है जो काफी तेज़ी से काम करता है।

कनेक्टिविटी के विकल्प के रूप में, 5G ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। फोन में आपको 4500mAh की बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

Vivo Y70t की कीमत और उपलब्धता

यह डिवाइस ब्लू, ब्लैक और वाइट रंग विकल्प में उपलब्ध है। फोन के 6GB और 128GB स्टोरेज वरिएन्त को 1499 युआन तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 1699 युआन की कीमत पर पेश किया गया है। डिवाइस की सेल 1 जून से शुरू हो जाएगी।

Vivo Y70t के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Y70t
डिस्प्ले 6.53-इंच (19.5:9), FHD+ (2340×1080 पिक्सेल) डिस्प्ले
प्रोसेसर Exynos 880, ARM Mali G76 MP5 GPU
रैम 6GB/8GB, LPDDR4x
इंटरनल स्टोरेज 128GB/256GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Funtouch OS 10
सेल्फी कैमरा 16MP, f/2.0 अपर्चर लेंस
रियर कैमरा 48MP + 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर + 2MP डेप्थ सेंसर
बैटरी 4500mAh बैटरी
अन्य 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac ड्यूल बैंड, ब्लूटूथ 5, फेस अनलॉक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप C
कीमत 1499 युआन / 1699 युआन / 1999 युआन

Related Articles

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageVivo Y70s हुआ Exynos 880 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज मार्किट में विवो ने अपनी एक और 5G डिवाइस को लांच किया है। इस बार कंपनी ने Y सीरीज के तहत Y70s को लांच किया है। यह डिवाइस सैमसंग की लेटेस्ट मिड-रेंज 5G चिपसेट Exynos 880 के साथ आता है। फोन में पंच-होल डिस्प्ले तथा 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने …

Imageपंच होल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

आज के समय में सभी स्मार्टफोन मेकर नौच-डिस्प्ले के साथ-साथ बिना बेज़ेल (लगभग) वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए होड़ मची हुई है। अब बिना बेज़ल वाली डिवाइस के लिए कंपनी को काफी क्रिएटिव कदम उठाने पड़ रहे है जिनमे से सबसे आकर्षक है और नवीनतम तरीका है इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा सेटअप। (Best In-display Camera …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageVivo Y51s 5G हुआ Exynos 880 और 48MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y51s चीन में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में लांच किया गया है। Y51s एक्सिनोस प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो 5G मॉडम के साथ आता है। फ़ोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। अभी यह पता नहीं चला है कि विवो अपने इस फोन को भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.