कहीं आपका भी तो नहीं कटा ट्रैफिक चालान ऑनलाइन भरने से पहले जान ले ये बात, नहीं तो अकाउंट हो जाएगा खाली

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में कई तरह के ऑनलाइन स्कैम हो रहे हैं, जब किसी स्कैम की जानकारी सभी को पता लग जाती है, तो ये ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग एक और नया तरीका निकाल लेते हैं, ऐसे ही अब बजार में नया Traffic Challan Scam आ गया है, जो लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर रहा है। यदि आप भी इसका शिकार नहीं होना चाहते हैं, तो अभी जान लें, कि क्या है ये ट्रैफिक चालान स्कैम?

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Flip 6 और Moto Razr को धूल चटाने के इरादे से OPPO Find N5 जल्द हो सकता है लॉन्च

ट्रैफिक चालान स्कैम क्या है?

ये स्कैम भी WhatsApp की सहायता से ही किया जाता है, जिसमें विक्टिम के नंबर पर एक मैसेज आता है, कि उनकी कार द्वारा कोई ट्रैफिक रूल तोड़ गया है, और उन्हें इसके लिए चालान भरना होगा।

इस मैसेज के साथ एक लिंक दी जाती है, जिस पर क्लिक करने पर एक वाहन परिवहन ऐप डाउनलोड करवाया जाता है। जब विक्टिम उस ऐप को इंस्टॉल करता है, तो उसके फोन का एक्सेस इन स्कैमर्स के पास चला जाता है, और स्कैमर्स उसके अकाउंट से पैसे खाली कर लेते हैं।

बेंगलुरू के व्यक्ति से ठगे 70 हजार

हाल ही में बेंगलुरू की एक घटना सामने आई है, जहां रहने वाले हरि कृष्णन को ऐसे ही WhtsApp पर एक मैसेज आया, जिसमें चालान की जानकारी के साथ एक रसीद और लिंक भी थी। चालान को बिल्कुल असली दिखाया गया था।

जब उन्होंने उस लिंक पर क्लिक करा तो उन्हें ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया, हालांकि उन्हें ऐप डाउनलोड करते समय वार्निंग मिली थी, कि ये रिस्की ऐप है, लेकिन उन्होंने इसे नजर अंदाज कर दिया।

ऐप को इंस्टॉल करने पर जब उन्होंने सभी परमिशन दे दी तो कुछ समय में उनके फोन पर OTP के मैसेज आने लगे। जब उन्होंने चेक किया तो पता चला, कि उनके क्रेडिट कार्ड से किसी ईकॉमर्स वेबसाइट पर 70 हजार रुपए को पेमेंट की गई है। इतना ही नहीं, स्कैमर्स ने उनकी पत्नी के अकाउंट को भी शिकार बनाने की कोशिश की, लेकिन इसमें वें सफल नहीं हो पाएं।

इस तरह के स्कैम से कैसे बचें?

जब भी आपको लगता है, कि आपने इस तरह का कोई ट्रैफिक रूल तोड़ा है, तो आधिकारिक सरकारी पोर्टल पर जा कर ही भरें। कभी भी WhatsApp पर इस तरह के मैसेज आए, तो उनमें दी गई लिंक पर क्लिक न करें, और न ही Google से किसी ऐप को डाउनलोड करें।

ये पढ़ें: OpenAI लॉन्च करने वाला है एडवांस्ड AI डिवाइस, सभी स्मार्टफोन्स की हो जाएगी छुट्टी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

Imageआपका Google Maps आपके बारे में कितना जानता है? ज़्यादातर लोग ये बात चेक ही नहीं करते

Google Maps आज सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रह गया है। हम रोज़ कहीं न कहीं जाते हैं, लोकेशन ऑन रखते हैं और बिना सोचे-समझे ऐप का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन बहुत से यूज़र्स को ये अंदाज़ा नहीं होता कि Google Maps उनके बारे में कितनी जानकारी सेव कर रहा है। अगर आपने …

Imageनया फोन खरीदने से पहले ये 3 सवाल खुद से नहीं पूछे, तो नुकसान तय है

नया फोन खरीदते वक्त एक अजीब सा जोश होता है। ऑफर दिखता है, रिव्यू वीडियो चलते हैं, दोस्त सलाह देते हैं और दिमाग कहता है, “अब नहीं लिया तो पछताऊँगा।” लेकिन सच्चाई ये है कि ज़्यादातर लोग फोन खरीदने के बाद पछताते हैं, खरीदते वक्त नहीं। इसका कारण फोन खराब होना नहीं होता, कारण वो …

Imageइस तरह करें NFC का उपयोग, नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

आजकल लगभग सभी जगह NFC का उपयोग होने लगा है, हमें कोई भुगतान भी करना होता है, तो हम NFC का उपयोग करते हैं, क्योंकि ये ज्यादा सुविधाजनक होता है। हालांकि, NFC उपयोग करने के फायदे के साथ साथ कुछ नुकसान भी होते हैं। यदि आपने इसे सही तरीके से उपयोग नहीं किया तो आपका …

Imageआप भी तो नहीं करते इस तरह की इमेज पर क्लिक? क्लिक करते ही बैंक से पैसे हो रहे गायब

इस डिजिटल युग में स्कैमर्स ऑनलाइन ठगी करने के अलग अलग तरीके ढूंढ लेते हैं। पहले कॉल के माध्यम से बातों में उलझा कर लोगों को ठगा जाता था, अब लोग इससे जागरूक हो गए तो उन ठगों ने दूसरे तरीके अपना लिए हैं। अब सिर्फ एक इमेज पर क्लिक करने पर आपका अकाउंट खाली …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products