Whatsapp का अनोखा फीचर, बिना अकाउंट और ऐप के होगी चैटिंग, ऐसे करेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp अपने ऐप को बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर्स शामिल कर रहा है, और मैसेजिंग की सुविधा को यूजर्स के लिए और बेहतर बना रहा है। इसी के चलते ऐप में कई शानदार फीचर्स को शामिल की गया है, लेकिन अब जो फीचर आने वाला है, उसमें आपको Wahtsapp अकाउंट की ही जरूरत नहीं होगी। इस फीचर को WhatsApp Guest Chat Feature के नाम से पेश किया जा सकता है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon vs Flipkart: किस वेबसाइट पर मिल रहा Apple MacBook Deals पर ज्यादा डिस्काउंट?

क्या है WhatsApp Guest Chat Feature

हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार, कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसके माध्यम से आप उन लोगों से भी चैट कर पाएंगे, जिनके पास न ही Whatsapp ऐप है, और न ही उनका कोई Whatsapp अकाउंट है।

दरअसल, ये फीचर एक लिंक के माध्यम से काम करेगा। आपको जिससे भी चैट करना है, आप उसे अपनी WhatsApp Guest Chat Feature वाली लिंक शेयर कर सकते हैं, उसके बाद लिंक पर क्लिक करते ही, उसे चैटिंग का ऑप्शन नजर आजाएगा।

इसकी खास बात है, की इसमें आपकी प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जायेगा, और ये सुरक्षित भी होगी। खास कर उन लोगों के लिए काफी काम आ सकती है, जो बिना किसी को पता चले सिर्फ टेम्पररी चैट करना चाहते हैं।।

इन चीजों की रहेगी कमी

ये एक काफी शानदार फीचर है, लेकिन इसकी एक कमी भी है। आप यहां गेस्ट यूजर के रूप में चैट करेंगे, इसलिए आपको सिर्फ इंस्टेंट मैसेजिंग की ही सुविधा मिलेगी। आप यहां पर किसी भी प्रकार की मीडिया फाइल या डॉक्यूमेंट को शेयर नहीं कर पाएंगे, साथ ही कॉल या वीडियो कॉल का भी ऑप्शन नहीं होगा।

WhatsApp Guest Chat Feature की उपलब्धता

WaBetaInfo द्वारा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार, फिलहाल इस फीचर को Android बीटा वर्जन 2.25.22.13 पर टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन टेस्टिंग के बाद आने वाले कुछ हफ्तों में नए अपडेट के साथ बीटा यूजर्स के लिया रोलआउट हो सकता है।

ये पढ़ें: Samsung के इन तीन फोन्स पर आया बंपर ऑफर, कीमत हुई 33,000 रुपए तक कम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageSiri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

Apple की Siri का लंबा इंतज़ार अब खत्म हुआ। WWDC 2026 में कंपनी ने अपने असिस्टेंट को पूरी तरह नए सिरे से बनाकर “Siri AI” के नाम से पेश कर दिया है। और ये पहले वाली Siri से कहीं आगे है। नई Siri बिना कोई ऐप खोले आपके Photos में तस्वीरें ढूंढ देती है, किसी …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Discuss

Be the first to leave a comment.