अब Whatsapp से भी मिलेगा पैसा कमाने का मौका, जल्द शामिल होंगे ये खास फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अब जल्द ही Whatsapp यूजर्स की मौज होने वाली है, क्योंकि Whatsapp में जल्द ही नए बिजनेस से संबंधित फीचर्स को शामिल किया जाने वाला है। हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार, यूजर्स अपने प्रोडक्ट्स को भी Whatsapp पर प्रमोट कर पाएंगे साथ ही Whatsapp Channel पर पैड सब्सक्रिप्शन फीचर भी शुरू किया जा सकता है। इन फीचर्स को Updates tab में शामिल किया जाएगा, आगे इन नए Whatsapp फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Mirzapur Season 4 इस समय देगी OTT पर दस्तक, फिर से होगा Mirzapur गद्दी के लिए महासंग्राम

नए Whatsapp फीचर्स

हाल ही में Whatsapp द्वारा अपने ऐप के Updates Tab में नए फीचर्स को शामिल करने की घोषणा की गई है। जिससे, स्टेटस और चैनल संबंधित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनका फायदा उन यूजर्स को होगा, जो Whatsapp के माध्यम से अपने बिजनेस को ग्रो करना चाहते है, या आपके Whatsapp Channel को ग्रो करना चाहते हैं।

Whatsapp Tab Updates के नए फीचर्स कौनसे हैं?

नए Whatsapp फीचर्स
  • Channel Subscriptions: इस फीचर के साथ अब Whatsapp Channel होस्ट अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए एक मंथली फीस चार्ज कर सकते हैं।
  • Promoted Channels: डायरेक्टरी में रिकमेंडेशन की सहायता से नए चैनल्स को डिस्कवर कर पाएंगे।
  • New Growth Tools: चैनल की रिच और विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए नए टूल्स को शामिल किया जाएगा।
  • Ads in Status: यूजर्स Whatsapp पर भी Ads रन कर पाएंगे, जिससे उनके प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट किया जा सके। ये Ads Whatsapp स्टेटस के बीच में शो होंगे।

इन नए फीचर्स के साथ सभी यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखा जायेगा। इसके अतिरिक्त, Ads भी देश, राज्य, शहर, और भाषा के अनुसार टारगेटेड होंगे। इसके लिए कंपनी Meta Ad प्रिफरेंस का उपयोग कर सकती है। जल्द ही इन नए Whatsapp फीचर्स को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Android 16 अपडेट करने से पहले जान लें सच्चाई, कुछ फोन में इन फीचर्स ने काम करना कर दिया है बंद

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

ImageWhatsapp Group Voice Chat ऑप्शन ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा, चालू करने का सिर्फ ये एक तरीका है

Whatsapp ऐप में काफी समय से नए थीम्स, स्टिकर्स, और कमाल के फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने Whatsapp Group Voice Chat फीचर को भी इस ऐप में शामिल कर लिया है। ये एक कमाल का फीचर है, जो पहले सिर्फ बड़े ग्रुप्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

Imageक्या खत्म होंगे जमीन विवाद? हर प्रॉपर्टी को मिलेगा 14 अंकों का Bhu Aadhaar नंबर

भारत में अब ज़मीनी कार्यवाहियों को सुलझाने या सुधारने के लिए अब ज़मीनों के भी आधार कार्ड बनेंगे। जी हाँ! देश में ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब हर ज़मीन के टुकड़े को 14 अंकों का एक यूनिक डिजिटल नंबर दिया जाएगा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products