क्यों हो रहा Whatsapp पर Quick Recap फीचर का बेसब्री से इंतजार, इन मुश्किलों को चुटकियों में दूर कर देगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इतने सारे शानदार फीचर्स के बाद Whatsapp फिर एक बार अपने ऐप में नया फीचर शामिल करने वाला है, जो यूजर्स के काफी काम आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर को Quick Recap के नाम से पेश किया जा सकता है। ये एक AI पॉवर्ड फीचर होने वाला है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: होगा 40,000 से ज्यादा का फायदा, अभी खरीद लें Samsung के इस फोल्डेबल फोन को

Whatsapp पर Quick Recap फीचर क्या है?

ये एक AI पॉवर्ड फीचर है, जो यूजर्स के लिए अनरीड मैसेजेस की एक समरी तैयाद करने में सक्षम होगा। यदि विस्तार से समझें, तो आप बिजी होते हैं, जिस वजह से बार बार मैसेज नहीं पद पाते हैं, और अलग अलग चैट्स से कई मैसेज इकट्ठे हो जाते हैं। ऐसे में आप इस फीचर का उपयोग करेंगे तो ये उन सभी मैसेज की एक छोटी छोटी समरी तैयार कर देगा, जिससे आप कम समय और कम शब्दों में उन मैसेज में सामने वाला क्या बोलना चाह रहा है समझ पाएंगे।

ये फीचर सिर्फ पर्सनल चैट्स ही नहीं, बल्कि ग्रुप चैट्स के लिए भी काम करेगा। इसमें एक बार में आप 5 चैट्स को चुन सकते हैं। बात करें सुरक्षा की, तो कंपनी ने इसका भी खास ध्यान रखा है, और इसके लिए इसमें Meta Private Processing तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे जो भी डेटा होगा, वो रीडेबल फॉर्म में कंपनी या Meta तक नहीं जाएगा। आपके सभी मैसेज एन्क्रिप्टेड होंगे।

इतना ही नहीं, ये फीचर सिर्फ नॉर्मल चैट्स के लिए ही काम करेगा। यदि कोई चैट ‘Advanced Chat Privacy’ से सुरक्षित हैं, तो उन चैट्स के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है, क्योंकि उस तरह की चैट्स को हाइड करने के पीछे का कारण यूजर की प्राइवेसी हो सकती है।

Quick Recap फीचर की उपलब्धता

इस फीचर को बीटा वर्जन Android 2.25.21.12 में देखा गया है, ओ फिलहाल ये डेवलमेंट स्टेज पर है, जल्द ही इसे बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा, और उसके बाद स्टेबल वर्जन में शामिल हो सकता है। हालांकि, iOS यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

ये पढ़ें: Yeh Saali Naukri वेब सीरीज़ जोरों से मचा रही धमाल, इस ऐप पर फ्री में उपलब्ध है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageTop 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026 – भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ पेट्रोल की कीमतों से बचने का विकल्प नहीं रहे, बल्कि दोपहिया बाज़ार की सबसे तेज़ी से बढ़ती कहानी बन चुके हैं। FY2026 में देश के स्कूटर बाज़ार ने रिकॉर्ड 8.11 मिलियन यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें 1.08 मिलियन से ज़्यादा …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

Image₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है। लॉन्च से पहले …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageOPPO F33 Pro रिव्यू: क्या इस फोन का सेल्फी कैमरा लोगों को कर सकता है दीवाना?

OPPO F-सीरीज़ आमतौर पर उन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जिनके लिए बेंचमार्क नंबरों से ज़्यादा डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी लाइफ और रोज़मर्रा का पॉलिश्ड अनुभव मायने रखता है। OPPO F33 Pro भी उसी फॉर्मूले पर चलता है। पहली नज़र में यह कई ज़रूरी बॉक्स टिक करता है। फोन प्रीमियम दिखता है, स्लिम …

Discuss

Be the first to leave a comment.