Snapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च हुआ पहला फ़ोन; इस कंपनी ने मारी बाज़ी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी शोर था कि Realme नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 के साथ Realme GT 2 Pro को सबसे पहले लॉन्च करने वाली है। लेकिन आज Motorola ने Realme को पीछे छोड़ दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 1 फ़ोन, जिसका नाम Moto Edge X30 है, लॉन्च कर दिया है। Moto Edge X30 में इस नए चिपसेट के साथ आपको परफॉरमेंस में तो काफी सुधार नज़र आएगा ही, साथ ही इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 60MP सेल्फी कैमरा जैसे और भी दिलचस्प फ़ीचर मौजूद हैं। आइये विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Realme GT 2 Pro के लॉन्च से पहले ही स्पेसिफिकेशन लीक

Moto Edge X30 कीमतें और उपलब्धता

Moto Edge X30 में कंपनी ने तीन स्टोरेज वैरिएंट लॉन्च किये हैं। लेकिन यहां एक बात ये ख़ास है कि हाई-एन्ड वैरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में कंपनी ने पंच-होल नहीं, बल्कि अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा भी दिया है और इस मॉडल की कीमत RMB 3399 (लगभग 40,000 रूपए) है।

इसके अलावा बेस वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा जिसकी कीमत RMB 2999 (लगभग 35,500 रूपए) है और 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल मेमोरी वाले मॉडल को आप RMB 3199 (लगभग 38,000 रूपए) में खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: ये हैं Snapdragon 8 Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आने वाले फ़ोन; आपको है किसका इंतज़ार ?

Moto Edge X30 स्पेसिफिकेशन

Moto Edge X30 में आपको नया ओक्टा कोर फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है जो Samsung की 4nm फेब्रिकेशन प्रोसेस तकनीक पर आधारित है और इसमें ARM v9 आर्किटेक्चर का इस्तेमाल हुआ है। इस नए फ्लैगशिप चिपसेट के अलावा Adreno 730 GPU, UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 रैम भी हैं, जो परफॉरमेंस को और स्मूथ करने में मदद करेंगी। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में यहां आपको लेटेस्ट Android 12 दिया गया है, जिसके ऊपर आपको MyUI 3.0 स्किन मिलती है।

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही 144HZ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट भी इसमें दिया गया है।

ये पढ़ें: Reliance Jio के Disney Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ी; नयी कीमतें बढ़ा देंगी आपका पारा

कैमरा की बात करें तो, Moto Edge X30 में सेल्फी के लिए सामने की तरफ 60MP का कैमरा दिया गया है। वहीँ रियर पैनल पर पर आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मुख्य 50 मेगापिक्सल सेंसर के अलावा 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस भी शामिल हैं। इसके अलावा फ़ोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी तो है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग 68W है, जो कि फास्टेस्ट तो नहीं कही जा सकती।

इसके अलावा फ़ोन में आपको 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, USB Type-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageSnapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च होगा Realme GT 2 Pro; लॉन्च डेट, फ़ीचर, यहां जानें सब कुछ

Realme GT 2 Pro कल यानि कि 9 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर अपने आधिकारिक अकाउंट से की है। साथ ही ये पहले से बताया जा चुका है कि ये फ़ोन नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdrgaon 8 Gen 1 के साथ ही …

Imageइसी सप्ताह लॉन्च हो सकता है Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता फ़ोन; कीमतें लीक

कई अफवाहों के अनुसार, Moto Edge 30 Pro इसी हफ्ते भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, जो 24 फरवरी को है। हालांकि फ़ोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमतों की जानकारी लीक हो चुकी है। रिपोर्ट बताती …

ImageOnePlus 15R लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आने वाला पहला फोन और 7400mAh बैटरी

OnePlus ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है। R सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के लिए जानी जाती रही है, जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन “Pro” टैग की कीमत नहीं चुकाना चाहते। इस बार कंपनी ने 15R को उसी सोच के साथ पेश किया है – जहां …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.