लॉन्च से पहले जानें Xiaomi 11T Pro ‘HyperPhone’ की कीमतें, स्टोरेज वैरिएंट और फ़ीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Xiaomi 11i और 11i Hypercharge को लॉन्च किया और इसी लॉन्च के समय कंपनी ने 19 जनवरी को आने वाले Xiaomi 11T Pro का पहला टीज़र भी दिया। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने “Hyperphone”का नाम दिया है, और जैसे कि आपको पता ही होगा, ये अगले सप्ताह आने वाला है। लेकिन ताज़ा ख़बर ये है कि लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत और स्टोरेज वैरिएंट जैसी मुख्य जानकारियां लीक हो गयी हैं, जिन्हें आप यहां जान सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको काफी अच्छे फ़ीचर मिलने वाले हैं और इसकी कीमत 50,000 रूपए तक जाने के आसार हैं।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 9RT कीमत और सेल की डिटेल

MySmartPrice द्वारा सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन में आपको हरमन कार्डन (Harman Kardon) द्वारा ट्यून किये हुए स्पीकर मिलेंगे। फ़ोन में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वैरिएंट नज़र आएंगे, जिन्हें कंपनी 40,000 से 50,000 की कीमत के बीच लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: [Exclusive]: Realme 9 Pro 5G के डिज़ाइन रेंडर, फ़ीचर लीक: Snapdragon 695 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले, और भी बहुत कुछ..

Xiaomi 11T Pro स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 11T Pro में तीन स्टोरेज वैरिएंट आएंगे।आसार हैं कि कंपनी यहां UFS 3.1 स्टोरेज देगी। इसके अलावा Qualcomm का पिछले फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट, यहां स्मूथ परफॉरमेंस देने के लिए चुना गया है। ये स्मार्टफोन Amazon पर भी लिस्ट हो चुका है। वहीँ से पता चलता है कि फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आपको स्मूथ एनीमेशन भी मिलेंगे और 10-बिट AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा आएंगे, जिनमें 108MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कमर और 5MP का टेली-मैक्रो सेंसर मिलना सम्भव है। फ़ोन में बड़ी बैटरी तो आएगी ही, साथ ही 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला ये Xiaomi का दूसरा फ़ोन होगा। इससे पहले हाल ही में 11i Hypercharge 120W चार्जिंग के साथ आने वाला पहला फ़ोन है। इस चार्जिंग तकनीक से ये स्मार्टफ़ोन मात्र 17 मिनटों में 0 से 100% तक चार्ज हो सकते हैं।

Xiaomi 11T Pro

ये पढ़ें: Vivo V23 Pro Review: क्या वाकई शानदार परफॉरमेंस देता है ये रंग बदलने वाला फ़ोन?

इसके अलावा फ़ोन में सामने की तरफ पंच-होल सेल्फी कैमरा, 16MP रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। सॉफ्टवेयर में यहां Android 12 मिलने के आसार हैं, जिस पर MIUI 13 स्किन होगी। Xiaomi 11T Pro में USB टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, NFC, Wi-Fi 6, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम स्लॉट जैसे फ़ीचर भी शामिल होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageXiaomi 11T Pro आज भारत में होने वाला है लॉन्च; लॉन्च से पहले जानें फ़ीचर और कीमतें

Xiaomi 11T Pro को कंपनी आज भारतीय बाज़ार में पेश करने वाली है। Xiaomi की तरफ से ये इस साल का भारत में पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ‘Hyperphone’ के नाम से प्रमोट कर रही है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब लगभग 4 महीने बाद …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

ImagePOCO X8 Pro सीरीज़: 9000mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल की परफॉरमेंस, जानें क्या होंगी कीमतें

POCO ने भारत में अपनी नई POCO X8 Pro सीरीज़ को अपडेट करते हुए POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। लेकिन इस बार कहानी सिर्फ यहाँ तक सीमित नहीं है, कंपनी ने Marvel के फैंस के लिए Iron Man Edition भी पेश किया है, जो इस लॉन्च को थोड़ा …

Discuss

Be the first to leave a comment.