Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को 28 फरवरी 2026 को बार्सिलोना में आयोजित MWC 2026 इवेंट के दौरान ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन पहले 2025 के अंत में चीन में लॉन्च हुए थे, और अब कंपनी इन्हें यूरोप, यूके और अन्य देशों में उपलब्ध करा रही है।
ग्लोबल कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत €999 रखी गई है, जबकि Xiaomi 17 Ultra की कीमत €1,499 से शुरू होती है। वहीं Xiaomi 17 Ultra Leica Leitzphone की कीमत €1,999 तक जाती है।
ये पढ़ें: Ultra में मिला Secret Screen मोड, Galaxy S26 Ultra का Privacy Display कितना काम का है?
इवेंट में Xiaomi ने अपने इकोसिस्टम का भी विस्तार दिया। कंपनी ने इस दो फ्लैगशिप फोनों के साथ Xiaomi Watch 5, Xiaomi Tag (AirTag जैसा डिवाइस), Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro, ultra-slim magnetic powerbank, Redmi Buds 8 Pro और Electric Scooter 6 Ultra भी विश्व ने कई बाज़ारों के लिए उतारे।
ग्लोबल वर्ज़न में चीनी मॉडलों की तुलना में हल्का बदलाव ज़रूर किया गया है। कुछ वेरिएंट में बैटरी क्षमता थोड़ी कम की गई है, हालांकि बाकी हार्डवेयर लगभग समान है।
Xiaomi 17 स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है।
फोन 12GB या 16GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।
ग्लोबल मॉडल में 6,330mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीँ चीन में ये मॉडल 7,000mAh बैटरी के साथ उपलब्ध है।

अपने ग्राहकों को फोटोग्राफी का बेहतरीन अनुभव देने के लिए, कंपनी ने यहां कैमरा सेटअप में Leica के साथ मिलकर तैयार किए गए तीन 50MP सेंसर दिए हैं —
50MP Light Fusion 950 main कैमरा,
50MP ultra-wide कैमरा,
और 50MP telephoto कैमरा।
फ्रंट कैमरा भी 50MP का है।
फोन 8.06mm मोटा है और इसका वजन 191 ग्राम है। यह Black, Venture Green, Alpine Pink और Ice Blue कलर में आता है। इसमें Android 16 आधारित HyperOS 3, IP68 रेटिंग और Xiaomi Shield Glass प्रोटेक्शन मिलता है।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर
Xiaomi 17 Ultra स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें पतले बेज़ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। यह भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है और 16GB RAM तथा 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।
इसकी बैटरी क्षमता 6,000mAh है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये भी चीनी वर्ज़न के मुकाबले में 800mAh कम है।
ये फोन भी शानदार कैमरा चाहने वालों के लिए काफी खास होगा। इसमें आपको रियर कैमरा सेटअप में चार सेंसर दिए गए हैं –
50MP का 1-इंच LOFIC मुख्य सेंसर,
50MP अल्ट्रा वाइड,
200MP HPE पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो (periscope telephoto) (75mm से 100mm continuous optical zoom),
और 50MP फ्रंट कैमरा।
डिवाइस 8.29mm मोटा और लगभग 218 ग्राम वज़नी है। यह काले, सफेद, और हरे रंगों में उपलब्ध है। इसमें Xiaomi Guardian Structure, IP68 रेटिंग और एक अलग से आने वाली फोटोग्राफी किट (optional photography kit accessory) का सपोर्ट भी है।

भारत में लॉन्च 11 मार्च को
अब करते हैं, सबसे खास बात पर चर्चा कि ये फोन भारत में कब दस्तक देने वाला है।
Xiaomi ने पुष्टि की है कि Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi Pad 8 भारत में 11 मार्च 2026 को लॉन्च किए जाएंगे। भारतीय कीमत का खुलासा उसी इवेंट में किया जाएगा।
शुरुआती उम्मीद है कि भारत में Xiaomi 17 का वर्ज़न लगभग 6,300mAh बैटरी के साथ आ सकता है। फिलहाल Xiaomi 17 Pro को ग्लोबल या भारतीय बाज़ार के लिए घोषित नहीं किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































