Mi Smart Band 5 होगा 29 सितम्बर को इंडिया में लांच, Mi watch भी हो सकती है पेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Mi Smart Band 5 को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा अमेज़न ने एक माइक्रोसाइट से किया। नए Mi Smart Band 5 को पहले ही जून महीने में चीन के मार्केट में पेश किया जा चुका है। Band 5 में बड़ी कलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi ने इसके अलावा मैगनेटिक चार्जिंग डॉक भी दिया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Xiaomi Mi Band 5 के फीचर

जैसा की हम पहले ही बता चुके है की यह डिवाइस चीन में लांच की जा चुकी है तो अगर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही रहते है तो यहाँ पर कलर OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। Mi Band 5 में 20% बड़ी डिस्प्ले 1.2-इंच के साइज़ के साथ आती है। इसके साथ यहाँ आपको 100 से भी ज्यादा कस्टम एनिमेटेड वाच फेस का भी सपोर्ट दिया है जो काफी ज्यादा आकर्षक नज़र आते है।

Mi Band 5 में आपको नए तरह से चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिसमे आप अपनी डिवाइस को मैग्नेटिक डॉक पर रख कर चार्ज कर सकते है। Bnad 4 की तुलना में इस बार हार्ट रेट के ठीक नीचे दिए गये पिन के जरिये डिवाइस को चार्ज कर सकते है।

अब बात करते है हेल्थ ट्रैकिंग की तो यहाँ आपको 11 नए फिटनेस ट्रैकिंग मोड दिए गये है। इसके अलावा महिलाओं के लिए यहाँ पर पीरियड्स को भी ट्रैक करने का फीचर यहाँ मिलता है। स्लीप ट्रैकिंग अब आपकी REM साइकिल पर भी नज़र रखेगी। Mi Band 5 में कंपनी ने पहली बार PAI का भी फीचर दिया है ताकि आप अपनी फिटनेस पर और भी बेहतर तरीके से काम कर सके।

इसके अलावा Band 5 में रिमोट कैमरा ट्रिगर, NFC पेमेंट, 5ATM रेसिस्टेंट, और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Mi Smart Band 5 को Xiaomi के स्मार्टर लिविंग वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान कई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवाइसेज़ से पर्दा उठ सकता है। इनमें से एक डिवाइस Mi Watch Revolve हो सकता है। दावा है कि यह चीन में पेश किए गए Mi Watch Colour का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageXiaomi Mi Band 5 हुआ बड़ी डिस्प्ले और 11 नए मोड्स के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने आज चीन में अपने लोकप्रिय Mi Band के नए वर्जन यानि Mi Band 5 को लांच कर दिया है। यहाँ पर Mi Band 4 के मुकाबले आपको बड़ी डिस्प्ले, नया चार्जिंग मेथड और बेहतर हेल्थ फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है इस आकर्षक स्मार्टबैंड के फीचरों पर: Xiaomi Mi …

ImageXiaomi Smarter Living 2021 इवेंट: Mi Smart Band 5, Mi Watch, Mi Smart Bulb हुए लांच

शाओमी ने आज अपने वार्षिक Smarter Living इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करके इंडिया में एक साथ 4 AIoT डिवाइसों को लांच किया है। इवेंट में Mi Watch Revolve, Mi band 5, Smart spekaer, स्मार्ट बल्ब और आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को पेश किया है। इन सभी डिवाइसों के साथ कंपनी ने अपने एको सिस्टम के बारे …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.